CSIR UGC NET Result 2025 OUT: सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 रिजल्ट csirnet.nta.ac.in पर जारी, Direct Link

CSIR UGC NET Result 2025 OUT: सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 रिजल्ट csirnet.nta.ac.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

CSIR UGC NET Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज 21 अगस्त 2025 को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Aug 20, 2025 07:50 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

CSIR UGC NET Results 2025 Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज 21 अगस्त 2025 को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

CSIR UGC NET Result 2025 Direct link

एनटीए द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) जून 2025 परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2025 को किया गया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 की आंसर की 1 अगस्त 2025 को जारी की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए पात्रता, पीएचडी में दाखिले के लिए किया जाता है। एनटीए द्वारा मैथमेटिकल साइंस, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज, केमिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज और फिजिकल साइंसेज के लिए इस टेस्ट का आयोजन किया जाता है।

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को NTA की ओर से CSIR NET पात्रता प्रमाणपत्र और JRF पुरस्कार पत्र प्रदान किए जाएंगे। सफल उम्मीदवार भारतीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता दोनों के लिए उम्मीदवारों को सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए न्यूनतम 33% ओर एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 25% अंक प्राप्त करने होंगे।

CSIR UGC NET June Result 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 रिजल्ट कैंडिडेट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना न भूलें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।