Hindi Newsकरियर न्यूज़CSIR NET December Answer Key 2025 Objection Window will closes today raise objection now at csirnet.nta.nic.in
CSIR NET December 2025 Answer Key: सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका है आज

CSIR NET December 2025 Answer Key: सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका है आज

संक्षेप:

CSIR NET December 2025 Objection Window: एनटीए आज 1 जनवरी 2026 को सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभी csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

Jan 01, 2026 01:25 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CSIR NET December 2025 Answer Key Challenge: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 1 जनवरी 2026 को सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। अगर आप भी परीक्षा में शामिल हुए थे और आप आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं तो अभी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं। छात्र 30 दिसंबर 2025 से लेकर आज 1 जनवरी 2026 रात 11:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये की नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

CSIR NET DECEMBER 2025 Answer Key 2025 Challenge: सीएसआईआर नेट दिसंबर 2025 की आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें-

1. सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।

5. अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें।

6. अब आप निर्धारित शुल्क का भुगतान कीजिए।

7. फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें।

एनटीए द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए पात्रता, पीएचडी में दाखिले के लिए किया जाता है। एनटीए द्वारा मैथमेटिकल साइंस, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज, केमिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज और फिजिकल साइंसेज के लिए इस टेस्ट का आयोजन किया जाता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।