Hindi Newsकरियर न्यूज़CSIR NET December 2025 Exam Tomorrow, Reporting Time, Admit Card, and Other Guidelines for Exam Day
CSIR NET December 2025 Exam Today: CSIR NET दिसंबर 2025 परीक्षा आज से शुरू,जरूर जान लें एग्जाम गाइडलाइंस

CSIR NET December 2025 Exam Today: CSIR NET दिसंबर 2025 परीक्षा आज से शुरू,जरूर जान लें एग्जाम गाइडलाइंस

संक्षेप:

CSIR UGC NET December 2025 Guidelines: एनटीए आज 18 दिसंबर 2025 से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा आयोजित करने वाला है। परीक्षा में जाने से पहले एग्जाम गाइडलाइंस को जरूर जान लें, ताकि परीक्षा में कोई दिक्कत न हो।

Dec 18, 2025 08:12 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CSIR UGC NET December 2025 Exam Guidelines: विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली 'CSIR UGC NET दिसंबर 2025' की परीक्षा आज 18 दिसंबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो अंतिम समय की हड़बड़ाहट से बचने के लिए परीक्षा के नियमों और एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान से देख लें।

परीक्षा का समय और शिफ्ट NTA के अनुसार, परीक्षा दो शिफ्टों में होगी:

सुबह की शिफ्ट: 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

दोपहर की शिफ्ट: 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए 'रिपोर्टिंग टाइम' के अनुसार ही केंद्र पर पहुंचें। गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

गाइडलाइंस-

1. उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर अपने साथ एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी या प्रिंट आउट लेकर जरूर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी।

2. एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार अपनी पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (जो आपने एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड की हो), वैलिड फोटो आईडी कार्ड (आधार कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पैन कार्ड/राशन कार्ड) जरूर लेकर जाएं।

3. पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवार अपने साथ पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट जरूर लेकर जाएं।

4. उम्मीदवारों के पास पाठ्य (Textual) सामग्री, कैलकुलेटर, डॉक्यूपेन, स्लाइड रूल, लॉग टेबल और कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रॉनिक घड़ियाँ, प्रिंटेड या लिखित सामग्री, कागज़ के टुकड़े, मोबाइल फ़ोन, ब्लूटूथ डिवाइस, पेजर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि सामाग्री नहीं होनी चाहिए।

5. परीक्षा हॉल में धूम्रपान, गुटखा चबाना, थूकना आदि सख्त वर्जित है।

6. उपकरण (इंस्ट्रूमेंट)/ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स या किसी भी प्रकार का कागज/स्टेशनरी, खाद्य पदार्थ/स्नैक्स और चाय/कॉफी/कोल्ड ड्रिंक/पानी (ढीला या पैक), कोई भी धातु की वस्तु परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।

7. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं है, तथा एनटीए परिसर में चोरी या खोये गये किसी भी सामान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

8. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर लिखे समय पर परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना आवश्यक है ताकि परीक्षा केंद्र पर भीड़ से बचा जा सके।

9. अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय पर या उससे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों का केन्द्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

10. किसी भी परिस्थिति में परीक्षा परिसर में देर से प्रवेश की अनुमति नहीं है।

11. परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक इंफॉर्मेशन ली जाएगी।

12. अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल खुलने के तुरंत बाद अपनी आवंटित सीट पर बैठना होगा।

13. यदि कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट के अलावा खुद का कमरा/हॉल या सीट बदलता पाया गया तो उसे अनुचित माना जाएगा तथा उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी तथा कोई दलील स्वीकार नहीं की जाएगी।

14. अभ्यर्थियों को उपस्थिति शीट पर उचित स्थान पर हस्ताक्षर करने होंगे तथा फोटो चिपकाना होगा।

15. कोई भी अभ्यर्थी, केन्द्र अधीक्षक या संबंधित निरीक्षक ( सेंटर सुपरिटेंडेंट) की विशेष अनुमति के बिना, पेपर की पूरी अवधि समाप्त होने तक अपनी सीट या परीक्षा हॉल नहीं छोड़ेगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर लिखी सभी गाइडलाइंस को जरूर पढ़ लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।