Hindi Newsकरियर न्यूज़CSIR NET December 2025 City Intimation Slip to be out soon at csirnet.nta.ac.in, how to check when out
CSIR NET City Intimation 2025: CSIR NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए 'सिटी स्लिप' का इंतजार, कैसे कर सकेंगे चेक

CSIR NET City Intimation 2025: CSIR NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए 'सिटी स्लिप' का इंतजार, कैसे कर सकेंगे चेक

संक्षेप:

CSIR NET City Intimation Slip 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जा सकती है।

Dec 07, 2025 08:06 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CSIR NET December 2025 City Intimation Slip: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जा सकती है। यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी पहले ही दे देगी, जिससे वे अपनी यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं समय पर कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा की तारीख

CSIR UGC NET दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा 18 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जानी है। NTA के पिछले रिकॉर्ड और चलन को देखते हुए, उम्मीद है कि यह 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' परीक्षा की तारीख से लगभग 8 से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी।

यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड (CBT) में विज्ञान के कई विषयों के लिए दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा साइंस स्ट्रीम के छात्रों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता प्रदान करती है।

उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यह 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' फाइनल एडमिट कार्ड नहीं है। इसे जारी करने का मुख्य मकसद केवल इतना है कि छात्रों को उनके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी पहले से मिल जाए। इस स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा से जुड़ी अन्य गाइडलाइंस नहीं दी होती हैं।

सिटी स्लिप में आपको ये जानकारी मिलेगी

उम्मीदवार का नाम

एप्लीकेशन नंबर

विषय

परीक्षा की तारीख

आवंटित परीक्षा शहर

परीक्षा केंद्र का पता और अन्य जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड में होंगे, जो आमतौर पर परीक्षा से दो से तीन दिन पहले जारी किया जाता है।

सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

जब NTA स्लिप जारी कर देगा, तो उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले CSIR NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर आपको “एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर CSIR NET दिसंबर 2025” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

3. अब, अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।

4. आपकी स्क्रीन पर आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी।

5. भविष्य के लिए इस स्लिप को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और किसी भी गलत जानकारी पर ध्यान न दें। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए केवल NTA की वेबसाइट पर भरोसा करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।