CSIR NET Admit Card OUT, Link: सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड csirnet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CSIR NET June Admit Card 2026 Download : एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी csirnet.nta.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR NET June Admit Card 2026 link

CSIR NET June Admit Card 2026 Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

CSIR UGC NET 2026 Admit Card Download Direct Link

परीक्षा का पूरा शेड्यूल: जानिए किस दिन होगा कौन सा पेपर?

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 17 जुलाई और 18 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग शिफ्टों में किया जाएगा।

17 जुलाई 2026 (पहली शिफ्ट - सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक): इस पाली में लाइफ साइंसेज विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

17 जुलाई 2026 (दूसरी शिफ्ट - दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक): इस पाली में मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा होगी।

18 जुलाई 2026 (पहली शिफ्ट - सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक): इस पाली में केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लेनेटरी साइंसेज विषयों का इम्तिहान लिया जाएगा।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा क्यों होती है?

इस परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए पात्रता, पीएचडी में दाखिले के लिए किया जाता है। सीएसआईआर नेट परीक्षा विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए आयोजित होती है। इसमें विज्ञान के विषय जैसे फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी, जियोलॉजी आदि की परीक्षा होती है। एनटीए द्वारा मैथमेटिकल साइंस, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज, केमिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज और फिजिकल साइंसेज के लिए इस टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

CSIR UGC NET Admit Card 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए CSIR UGC NET Admit Card 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

किसी भी तकनीकी समस्या या गलती के मामले में उम्मीदवार एनटीए के हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं, या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।