Hindi Newsकरियर न्यूज़csir net admit card 2025 december session download date exam details
CSIR NET Admit Card 2025 Out : 18 दिसंबर को परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

CSIR NET Admit Card 2025 Out : 18 दिसंबर को परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

संक्षेप:

CSIR NET दिसंबर सत्र की परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 18 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवार अभी हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।

Dec 14, 2025 10:41 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CSIR NET दिसंबर सत्र की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 14 दिसंबर 2025 को CSIR NET 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी पंजीकृत उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहां और कैसे मिलेगा CSIR NET Admit Card 2025

CSIR NET दिसंबर सत्र का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालना जरूरी है।

CSIR NET 2025 परीक्षा कब होगी

CSIR NET दिसंबर सत्र की परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। परीक्षा कुल पांच विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनमें शामिल हैं जिसमें अर्थ साइंसेज, केमिकल साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज जैसे विषय शामिल हैं।

CSIR NET Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं

2. होमपेज पर “Download CSIR UGC NET Admit Card” लिंक पर क्लिक करें

3. स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी

4. आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें

5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

एडमिट कार्ड डाउनलोड में दिक्कत हो तो क्या करें

अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो सबसे पहले अपने इंटरनेट कनेक्शन की जांच करें। समस्या बनी रहे तो ब्राउज़र बदलकर देखें या किसी दूसरे डिवाइस से लॉगिन करें। इसके अलावा ब्राउजर की कैश और कुकीज क्लियर करने के बाद दोबारा प्रयास करें।

परीक्षा से पहले जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियां जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय को ध्यान से जांच लें। परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।