यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में आधार सुपरवाइजर-ऑपरेटर की भर्ती, ऐसे करें आवेदन; जानें कहां कितने पद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत कार्य करता है। CSC ने देशभर के आधार सेवा केंद्रों के लिए आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

csc aadhaar supervisor operator recruitment 2026

अगर आप 12वीं पास हैं और आप आधार सुपरवाइजर या आधार ऑपरेटर बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ने देशभर में इन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। सीएससी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में जिला वाइज आधार सुपरवाइजर और आधार ऑपरेटर की वैकेंसी निकाली गई हैं। इन 17 राज्यों में कुल 401 पदों पर भर्तियां होनी हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों में पदों की संख्या भी अलग-अगल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो सीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट csc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत कार्य करता है। CSC ने देशभर के आधार सेवा केंद्रों के लिए आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में विभिन्न राज्यों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवार अपने राज्य के अनुसार अंतिम तिथि की जांच कर समय रहते आवेदन करें।

राज्यवार रिक्तियां और आवेदन की अंतिम तिथि

झारखंड – 12 पद

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

उत्तराखंड – 12 पद

अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

मध्य प्रदेश – 1 पद

अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

मध्य प्रदेश – 9 पद

अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

जम्मू-कश्मीर – 1 पद

अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

त्रिपुरा – 1 पद

अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

पश्चिम बंगाल – 25 पद

अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026

महाराष्ट्र – 1 पद

अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश – 5 पद

अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ – 18 पद

अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026

बिहार – 101 पद

अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश – 29 पद

अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026

कर्नाटक – 161 पद

अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026

गोवा – 1 पद

अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026

बिहार – 8 पद

अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश – 7 पद

अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026

कुल पद: 401

जिन राज्यों का नाम सूची में एक से अधिक बार दिया गया है, वहां अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग रिक्तियां और आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने जिले से संबंधित पूरी जानकारी CSC के आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते हैं। वहीं से वे भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ने के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

CSC आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर भर्ती 2026: पात्रता

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) पास होना चाहिए। इसके अलावा मैट्रिक के साथ 2 वर्षीय ITI या 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

कंप्यूटर ज्ञान: अभ्यर्थी को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना चाहिए।

जरूरी सर्टिफिकेट: उम्मीदवार के पास UIDAI द्वारा अधिकृत टेस्टिंग एवं सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर भर्ती 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले CSC की आधिकारिक वेबसाइट career.csccloud.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "ASK Job Opening" सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के सामने दिए गए "Apply Now" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: स्क्रीन पर दिखाई गई योग्यता, जिला (District) और अन्य जानकारी को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद नीले रंग के "Apply" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आवेदन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पैन नंबर, जन्मतिथि, राज्य, जिला, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव जैसी सभी जरूरी जानकारी भरें।

स्टेप 5: Upload Resume विकल्प में अपना रिज्यूमे PDF, DOC या DOCX फॉर्मेट में 1024 KB तक की फाइल के रूप में अपलोड करें।

स्टेप 6: इसी प्रकार UIDAI द्वारा जारी आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर सर्टिफिकेट भी निर्धारित फॉर्मेट और अधिकतम 1024 KB साइज में अपलोड करें।

स्टेप 7: अपना जेंडर चुनें और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को सही-सही दर्ज करें।

स्टेप 8: सभी जानकारी जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा। भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट या कॉपी सुरक्षित रख लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।