12वीं पास युवाओं के लिए आधार सुपरवाइजर की नौकरी; यूपी में सबसे ज्यादा पद, बिहार में कितनी भर्तियां

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CSC e-Governance Services India ने आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 236 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं, ITI और डिप्लोमा पास उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12वीं पास युवाओं के लिए आधार सुपरवाइजर की नौकरी; यूपी में सबसे ज्यादा पद, बिहार में कितनी भर्तियां

देशभर के युवाओं के लिए एक बड़ी भर्ती सामने आई है। हाल ही में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 236 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मानी जा रही है जो 12वीं, आईटीआई या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के बाद सरकारी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इस भर्ती की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास UIDAI से जुड़ा सुपरवाइजर/ऑपरेटर सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

किन राज्यों में कितनी वैकेंसी निकली

इस भर्ती में अलग-अलग राज्यों के लिए पद जारी किए गए हैं। सबसे ज्यादा 78 वैकेंसी कर्नाटक में निकाली गई हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 31 और महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 24-24 पद रखे गए हैं। बिहार में 14, पंजाब में 8, गुजरात में 8, मध्य प्रदेश में 22 और पश्चिम बंगाल में 10 पदों पर भर्ती होगी। वहीं दिल्ली, राजस्थान, गोवा, तमिलनाडु और उत्तराखंड जैसे राज्यों में कम संख्या में पद जारी किए गए हैं। आंध्र प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए भी 4 पद रखे गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 18 साल का होना जरूरी है। योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास इनमें से कोई एक क्वालिफिकेशन होनी चाहिए:

  • 12वीं पास
  • 10वीं + 2 साल आईटीआई
  • 10वीं + 3 साल पॉलिटेक्निक डिप्लोमा

इसके अलावा उम्मीदवार के पास UIDAI द्वारा अधिकृत एजेंसी से जारी Aadhaar Operator/Supervisor Certificate होना जरूरी है। बेसिक कंप्यूटर स्किल भी मांगी गई है।

सुपरवाइजर/ऑपरेटर सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा

बहुत से उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि सुपरवाइजर/ऑपरेटर सर्टिफिकेट कैसे बनता है। इसके लिए पहले उम्मीदवार को UIDAI की अधिकृत परीक्षा देनी होती है। उम्मीदवार UIDAI की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट के जरिए आधार सुपरवाइजर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद स्टेट टीम की तरफ से ऑथराइज अप्रूवल दिया जाता है। मंजूरी मिलने के बाद उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा LMS सर्टिफिकेशन भी जरूरी बताया गया है। LMS आईडी और पासवर्ड बनने के बाद उम्मीदवार UIDAI के e-learning portal पर जाकर यह सर्टिफिकेशन पूरा कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में वेतन राज्य सरकार के अर्ध-कुशल न्यूनतम वेतन के हिसाब से दिया जाएगा। यानी जिस राज्य में उम्मीदवार की पोस्टिंग होगी, उसी राज्य के न्यूनतम वेतन नियम लागू होंगे।

आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करनी होगी

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले CSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Recruitment या Careers सेक्शन में जाकर Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026 लिंक खोलना होगा।
  • नई रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपनी पर्सनल डिटेल, एजुकेशन, आधार सर्टिफिकेट और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। अगर आवेदन शुल्क लागू होता है तो ऑनलाइन पेमेंट भी करना होगा।
  • फाइनल सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक करना जरूरी है क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ये डॉक्यूमेंट तैयार रखने होंगे -

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आईटीआई या डिप्लोमा सर्टिफिकेट
  • सुपरवाइजर/ऑपरेटर सर्टिफिकेट
  • अन्य जरूरी प्रमाण पत्र

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।