Bihar Police Vacancy : खुशखबरी, बिहार पुलिस में कांस्टेबल और SI के 37978 पदों पर होगी भर्ती, कहां कितने पद

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

CSBC BPSSC Bihar Police Vacancy 2026 : बिहार पुलिस में कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के 37,978 पदों पर जल्द नई बहाली होगी। इसके साथ ही दारोगा के 10469 पद प्रोन्नति से भरे जायेंगे। वर्तमान कार्यरत एएसआई को दारोगा में प्रोन्नति देकर इन पदों को भरा जायेगा।

Bihar Police Vacancy : खुशखबरी, बिहार पुलिस में कांस्टेबल और SI के 37978 पदों पर होगी भर्ती, कहां कितने पद

CSBC BPSSC Bihar Police Vacancy 2026 : बिहार पुलिस में कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के 37,978 पदों पर जल्द नई बहाली होगी। इसके साथ ही दारोगा के 10469 पद प्रोन्नति से भरे जायेंगे। वर्तमान कार्यरत एएसआई को दारोगा में प्रोन्नति देकर इन पदों को भरा जायेगा। राज्य सरकार ने बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में इन पदों की आवश्यकता का आकलन करते हुए इनका सृजन किया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के मुताबिक सबसे अधिक 27,510 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर बहाली होगी। इनमें 22010 पद सिपाही एवं समकक्ष जबकि 5500 पद चालक सिपाही एवं समकक्ष के होंगे। पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के 20937 पद हैं। राज्य सरकार ने इनमें से आधे पद प्रोन्नति से भरे जाने का निर्णय लिया है। इसके आलोक में 10468 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी। राज्य मंत्रिपरिषद ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।

ईआरएसएस परियोजना के दूसरे चरण के लिए 19288 पद

राज्य सरकार ने ईआरएसएस (इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम) के तहत डायल 112 के दूसरे चरण के लिए 19288 पद सृजित कर रखे हैं। इनमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पद शामिल हैं। ईआरएसएस के लिए 9992 सिपाही, 2943 हवलदार, 2353 चाल सिपाही, 694 चालक हवलदार, 1218 एएसआई, 1829 एसआई और 259 इंस्पेक्टर के पद हैं। इनमें से अधिकांश पदों पर नयी बहाली की जायेगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) में करीब 25 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन है। इन पदों से जुड़ी आधा दर्जन परीक्षाएं होने वाली है। इनमें सबसे अधिक 19838 पद बिहार पुलिस में सिपाही के हैं। इनके अलावा कक्षपाल के 2417, पुलिस दारोगा के 1799 पद, मद्य निषेध सिपाही के 1603 और चलंत दस्ता सिपाही के 108 पद हैं।

कहां कितने पद

9,992 सिपाही

2,943 हवलदार

2,353 चालक सिपाही

694 चालक हवलदार

1,218 एएसआई

1,829 एसआई

259 इंस्पेक्टर के पद सृजित किए गए हैं। इनमें अधिकांश पदों पर नई बहाली होगी।

पटना में एएसपी नगर व्यवस्था का नया पद सृजित

राज्य सरकार ने पटना में एएसपी (नगर व्यवस्था) का नया पद सृजित किया है। यह पद शहरी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए गठित शहरी प्रबंधन इकाई के अंतर्गत कार्य करेगा। इससे पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय और निगरानी हो सकेगी। शहरी प्रबंधन इकाई के तहत राजधानी के पटना नगर निगम और तीन नगर परिषद दानापुर निजामत, खगौल एवं फुलवारी को मिलाया गया है। इन क्षेत्रों को पटना मध्य, पटना पूर्वी और पटना पश्चिमी में बांटकर अलग-अलग सिटी एएसपी को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।