Bihar Police Exam 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तारीख जारी, 83 पदों पर होगी भर्ती
CSBC Bihar Prohibition Constable Exam Date 2026: बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच में कांस्टेबल (सामान्य बंद संवर्ग) के कुल 83 पदों पर सीधी बहाली के लिए होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है।

CSBC Bihar Prohibition Constable Exam Date 2026: बिहार पुलिस के स्पेशल ब्रांच में कांस्टेबल (सामान्य बंद संवर्ग) के कुल 83 पदों पर सीधी बहाली के लिए होने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है । आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यह लिखित परीक्षा 24 जून 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी । परीक्षा राज्य के सभी 38 राजस्व जिलों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में ली जाएगी । यह परीक्षा लगातार दो बैठकों में आयोजित होगी, जिसमें दो अलग-अलग प्रश्न पत्र (पेपर-1 और पेपर-2) होंगे। पूरी परीक्षा की अवधि कुल 3 घंटे की होगी जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक चलेगी । दोनों प्रश्न पत्रों के बीच परीक्षार्थियों को 30 मिनट का अंतराल (ब्रेक) मिलेगा ।
18 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी 11 जून 2026 से पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके परीक्षा की तिथि और अपने आवंटित परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी देख सकते हैं । एडमिट कार्ड 18 जून 2026 को सुबह 00:00 बजे से लाइव हो जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी परीक्षा के दिन 24 जून 2026 की सुबह 09:00 बजे तक डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं । डाक से कोई भी एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा ।
यदि कोई छात्र वेबसाइट से इसे डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह 22 जून 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच अपने आवेदन की रसीद और एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड के साथ सीएसबीसी के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट), पटना स्थित कार्यालय से अपने खर्च पर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड ले सकता है ।
एग्जाम पैटर्न: दोनों पेपरों में बैठना जरूरी, लागू रहेगी निगेटिव मार्किंग
परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों का दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है । इसके साथ ही दोनों प्रश्न पत्रों के लिए अलग-अलग उपस्थिति और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन दर्ज कराना होगा । परीक्षा में 90-90 मिनट के दो अलग-अलग प्रश्न पत्र होंगे, जिनमें कुल 100-100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग का प्रावधान लागू है । प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका (OMR Sheet) कुल तीन कॉपी में होगी। पहली कॉपी ओरिजनल की होगी और दूसरी कॉपी पर्षद के पास सील बंद रहेगी । इसकी तीसरी कार्बनलैस कॉपी परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को सौंप दी जाएगी, जिसे वे अपने साथ घर ले जा सकते हैं । हालांकि, मुख्य प्रश्न पुस्तिका को परीक्षा केंद्र से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी । उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि ओएमआर शीट में अपना रौल नंबर, प्रश्न पुस्तिका नंबर, अनुच्छेद लेखन और मिग्नेचर बहुत ही सावधानी से भरें, क्योंकि इनमें किसी भी प्रकार की गलती होने पर उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी ।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


