Bihar Police Vacancy : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 1.6 Km दौड़ना होगा
Bihar Police Constable Recruitment 2020: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती पटना की ओर से 4361 पदों पर निकाली गई बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए आज 20 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है। अन्य राज्य वाले भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Recruitment 2020: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती पटना की ओर से 4361 पदों पर निकाली गई बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए आज 20 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक व योग्य अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के आवेदन 21 जुलाई से शुरू हुए थे। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ बिहार के मूलनिवासी उम्मीदवारों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे।
यहां जानें रिक्त पदों, योग्यता और आवेदन समेत अहम बातें-
1. किस वर्ग के लिए कितने पद
अनारक्षित, पद : 1772
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), पद : 436
अनुसूचित जाति, पद : 632
अनुसूचित जनजाति, पद : 24
अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पद : 757
पिछड़ा वर्ग, पद : 492
पिछड़ा वर्ग महिला, पद : 248
योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूली शिक्षा बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- इसके साथ ही उम्मीदवार के पास हल्के व भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
3. वेतनमान : 21,700 से 69,100 रुपये।
4. आयु सीमा : न्यूनतम 20 और अधिकतम 25 वर्ष।
किस वर्ग के लिए क्या है आयु सीमा
- गैर आरक्षित कोटि के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र - 20 वर्ष और अधिकतम उम्र - 27 वर्ष
- पिछडा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र - 20 वर्ष और अधिकतम उम्र - 28 वर्ष
- एससी व एसटी कोटि के सभी अभ्यर्थियों तथा ट्रांसजेंटर कोटि के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष
- बिहार पुलिस संगठन में चालक सिपाही के पद पर पूर्व में अथवा पूर्व से संविदा नियोजित अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में संविदा नियोजन की अवधि तक की छूट दी जा सकेगी।
5. शारीरिक मापदंड :
लंबाई :
- सामान्य व पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 165 सेंटीमीटर
अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी व एसटी वर्ग के पुरुष - 160 सेमी
सभी वर्गों की महिलाओं के लिए - 155 सेमी
सीना :
- सामान्य व पिछड़ा वर्ग पुरुष उम्मीदवारों के लिए 81 सेंटीमीटर (फुलाने पर 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के बाद 86 सेंटीमीटर)
- एससी, एसटी, एमबीसी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 79 सेंटीमीटर (फुलाने पर 5 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के बाद 84 सेंटीमीटर)
6. चयन प्रक्रिया : योग्यता उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/शारीरिक दक्षता परीक्षा/शारीरिक मापदंड परीक्षा/ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा निर्धारित 100 अंकों की होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा।
- लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। इसमें पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ सात मिनट में पूरी करनी होगी।
- महिला उम्मीदवारों को एक किलोमीटर की दौड़ सात मिनट में पूरी करनी होगी।
- इसके साथ ही पुरुष उम्मीदवारों को ऊंची कूद तीन फीट छह इंच और लंबी कूद 10 फीट करनी होगी।
- महिला उम्मीदवारों को ऊंची कूद दो फीट छह इंच और लंबी कूद सात फीट करनी होगी।
- गोला फेंक प्रक्रिया में पुरुष उम्मीदवारों को 16 पौंड का गोला न्यूनतम 14 फीट तक फेंकना होगा।
- महिला उम्मीदवारों को 12 पौंड का गोला न्यूनतम आठ फीट तक फेंकना होगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट (ड्राइविंग) के लिए बुलाया जाएगा।
- इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ड्राइविंग टेस्ट के आमंत्रित किया जाएगा।
नोटिफिकेशन पढ़ें
ड्राइविंग टेस्ट
- ड्राइविंग टेस्ट के दौरान जीप, कार और बस/ट्रक चलाने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण कर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
8. मोटर वाहन चालन संबंधी दक्षता जांच में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अर्हता, उम्र, वाहन चालन एवं आरक्षण दावों आदि से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन पर्षद द्वारा किया जाएगा
9. चयन की मेरिट कैसे बनेगी
- लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये क्वालिफाइंग होगी। तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा एवं दस्तोवज सत्यापन के लिए क्वालिफाइंग होगी।
- चालक सिपाही के पद पर नियुक्ति हेतु चयन के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची वाहन चालन दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों एवं बिहार पुलिस में चालक सिपाही के पद पर पूर्व में अथवा पूर्व से संविदा नियोजन अवधि के आधार पर तैयार की जायेगी।
10. आवेदन शुल्क : एससी/एसटी श्रेणी व सभी वर्गों की महिला आवेदकों के लिए 180 रुपये।
अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 675 रुपये।
- इसका भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


