बिहार पुलिस की 3 भर्तियों का रिजल्ट नहीं बदलेगा, कोर्ट पहुंचे अभ्यर्थियों को झटका, 10474 पदों पर हुई थी भर्ती

Mar 10, 2026 06:20 am ISTPankaj Vijay हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार पुलिस की कांस्टेबल बहाली को लेकर 2004 में निकाली गयी 3 भर्तियों के परीक्षा परिणाम में कोई बदलाव नहीं होगा। रिक्त 1361 पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरे जाने की मांग को लेकर असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

बिहार पुलिस की 3 भर्तियों का रिजल्ट नहीं बदलेगा, कोर्ट पहुंचे अभ्यर्थियों को झटका, 10474 पदों पर हुई थी भर्ती

बिहार पुलिस की कांस्टेबल बहाली को लेकर 2004 में निकाली गयी 3 भर्तियों के परीक्षा परिणाम में कोई बदलाव नहीं होगा। इन तीन विज्ञापन के माध्यम से 10474 पदों पर भर्तियां निकाली गयी थी, जिसके मुकाबले कुल 9113 अभ्यर्थी बहाल हुए थे। शेष रिक्त 1361 पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरे जाने की मांग को लेकर असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

अब इस मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में असंतुष्ट अभ्यर्थियों के आवेदन को स्वीकार योग्य नहीं मानते हुए अस्वीकार करने का आदेश जारी किया है। बिहार पुलिस के आईजी (मुख्यालय) के आदेश के मुताबिक विज्ञापन संख्या 1/2004, 2/2004 और 3/2004 के अंतर्गत विज्ञापित 10474 पदों के मुकाबले 1361 पद रिक्त रह गए थे। इनमें कटिहार रेल जिला में 51 पद और मंत्रिमंडल निगरानी में छह पद को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला, जिससे इन पदों पर कोई नियुक्ति नहीं हो सकी।

797 पदों को कैरी फॉरवर्ड करते हुए 2009 में निकाले गए विज्ञापन के साथ सम्मिलित कर प्रकाशित किया गया था। शेष रिक्त रहे 507 पदों को 2011 में उच्च न्यायालय के निर्देश पर भरने की कार्रवाई की गयी। उसके बाद इन तीनों विज्ञापन के अंतर्गत कोई रिक्ति शेष नहीं रह गयी है। मुख्यालय ने बताया है कि उक्त वाद में पटना हाईकोर्ट ने जनवरी 2026 में बिहार सरकार के दाखिल हलफनामे को स्वीकृत करते हुए दायर वाद को खारिज कर दिया था। साथ ही याचिकाकर्ताओं के सभी लंबित आवेदनों को भी निरस्त कर दिया।

2026 का बिहार पुलिस भर्तियों का कैलेंडर

यहां देखें सीएसबीसी भर्तियों का कैलेंडर, विभिन्न पदों का विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां-

1. सिपाही (बिहार पुलिस):

◦ कुल रिक्तियां: 19,838।

◦ लिखित परीक्षा का परिणाम: 26 सितंबर 2025।

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक।

◦ अंतिम परिणाम: जून 2026।

2. चालक सिपाही (बिहार पुलिस):

◦ कुल रिक्तियां: 4,361।

◦ लिखित परीक्षा का परिणाम: 30 दिसंबर 2025।

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा: 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक।

◦ वाहन चालन दक्षता परीक्षा: जुलाई 2026।

◦ अंतिम परिणाम: सितंबर-अक्टूबर 2026।

3. चलन्त दस्ता सिपाही (परिवहन विभाग):

◦ कुल रिक्तियां: 108।

◦ विज्ञापन प्रकाशन: मार्च 2025।

◦ लिखित परीक्षा: जून 2026।

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा: अक्टूबर-नवंबर 2026।

◦ अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026।

4. मद्य निषेध सिपाही:

◦ कुल रिक्तियां: 1,685 (1603+82)।

◦ लिखित परीक्षा: जून 2026; परिणाम: सितंबर 2026।

◦ अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026।

5. कक्षपाल (कारा एवं सुधार सेवाएं):

◦ कुल रिक्तियां: 2,417।

◦ इस पद के लिए भी लिखित परीक्षा जून में और अंतिम परिणाम दिसंबर 2026 में संभावित है।

6. विशेष शाखा सिपाही (बिहार पुलिस):

◦ कुल रिक्तियां: 83।

◦ विज्ञापन: फरवरी 2026; लिखित परीक्षा: जून 2026।

◦ अंतिम परिणाम: दिसंबर 2026।

7. सिपाही (चालक) - बिहार पुलिस रेडियो संगठन:

◦ रिक्तियां: 993 ।

◦ विज्ञापन: मार्च 2026।

लिखित परीक्षा- जून 2026

◦ शारीरिक दक्षता परीक्षा: नवंबर-दिसंबर 2026।

◦ अंतिम परिणाम: जनवरी 2027।

जो भर्तियां अभी आनी हैं -

8. सिपाही (तकनीकी) – बिहार पुलिस रेडियो संगठन

रिक्ति: 33

विज्ञापन: मार्च

लिखित परीक्षा: जून

परिणाम: सितंबर

शारीरिक परीक्षा: नवंबर–दिसंबर

अंतिम परिणाम: जनवरी 2027

9. वनरक्षी

विभाग: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

रिक्ति: 1,816

विज्ञापन: मार्च

लिखित परीक्षा: सितंबर

परिणाम: नवंबर

शारीरिक परीक्षा: दिसंबर

अंतिम परिणाम: फरवरी 2027

10. वनपाल

विभाग: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

रिक्ति: 99 + 89 = 188

विज्ञापन: अप्रैल

लिखित परीक्षा: सितंबर

परिणाम: नवंबर

शारीरिक परीक्षा: दिसंबर

अंतिम परिणाम: फरवरी 2027

11. कारा चालक – I

विभाग: कारा एवं सुधार सेवाएं

रिक्ति: 81

विज्ञापन: अप्रैल

लिखित परीक्षा: सितंबर

परिणाम: नवंबर

शारीरिक परीक्षा: दिसंबर

अंतिम परिणाम: मार्च 2027

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।