Hindi Newsकरियर न्यूज़csbc bihar police driver exam date 2025 written test on dec 10 admit card from dec 3 recruitment details
बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा 10 दिसंबर को, एडमिट कार्ड कब तक

बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा 10 दिसंबर को, एडमिट कार्ड कब तक

संक्षेप:

csbc bihar police driver exam date 2025 : सीएसबीसी ने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल परीक्षा की तारीख जारी कर दी। परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को होगी, एडमिट कार्ड 3 दिसंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

Nov 18, 2025 08:23 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

csbc bihar police driver exam date 2025 : बिहार में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के तहत लिखित परीक्षा की तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। लंबे इंतज़ार के बाद जारी इस नोटिस ने परीक्षार्थियों में नई उम्मीद जगा दी है। आयोग के अनुसार, बिहार पुलिस और बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में 4,361 ड्राइवर कांस्टेबल पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ ई-एडमिट कार्ड के जरिए ही एंट्री मिलेगी। किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

csbc bihar police driver exam date 2025 : 15 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा बिहार के 15 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। प्रवेश केवल वैध ई-एडमिट कार्ड के आधार पर दिया जाएगा, इसलिए किसी भी अभ्यर्थी को डाक द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। सभी उम्मीदवारों को 3 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच आधिकारिक वेबसाइट से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दर्ज होगी। डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को csbc.bihar.gov.in पर जाकर ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती लिंक चुनना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा जन्मतिथि दर्ज कर कार्ड को डाउनलोड करना होगा।

csbc bihar police driver exam date 2025 : कुल 4361 पदों पर हैं भर्ती

यह भर्ती कुल 4,361 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है और चयन प्रक्रिया तीन चरणों, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और ड्राइविंग स्किल टेस्ट पर आधारित है। लिखित परीक्षा सिर्फ क्वालिफाइंग प्रकृति की है, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी, 3 फीट 6 इंच की हाई जंप, 10 फीट की लंबी कूद और 16 पाउंड के गोले को 14 फीट तक फेंकना आवश्यक है। वहीं महिलाओं के लिए 1 किमी दौड़ 7 मिनट में, 2 फीट 6 इंच की हाई जंप, 7 फीट की लंबी कूद और 12 पाउंड के गोले को 8 फीट तक फेंकने की शर्तें रखी गई हैं।

csbc bihar police driver exam date 2025 : क्या होने चाहिए शारीरिक मानक

शारीरिक मानकों की बात करें तो पुरुषों के लिए सामान्य, बीसी और ईबीसी वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और सीना 81-86 सेमी होना चाहिए, जबकि एससी/एसटी पुरुषों के लिए ऊंचाई 160 सेमी और सीना 79-84 सेमी निर्धारित है। महिलाओं के लिए सभी वर्गों में न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी रखी गई है। अंतिम चयन ड्राइविंग स्किल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, जो कुल 100 अंकों का होगा। इसमें फॉरवर्ड और रिवर्स ड्राइविंग, गैराज पार्किंग, “8” पैटर्न ड्राइविंग, तथा गियर, क्लच, ब्रेक, एक्सीलरेटर और स्टीयरिंग के नियंत्रण की जांच शामिल होगी। आयोग के इस ताज़ा नोटिस के बाद अब उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में और तेजी से जुट गए हैं, क्योंकि एडमिट कार्ड जारी होने में भी अब बहुत कम समय बचा है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।