Hindi Newsकरियर न्यूज़CSBC Bihar Police Admit Card Link: Bihar Police Constable PET DV Admit Card phyiscal test rules and document list
CSBC Bihar Police Admit Card Link : बिहार पुलिस कांस्टेबल PET DV एडमिट कार्ड जारी, जानें नियम व डॉक्यूमेंट लिस्ट

CSBC Bihar Police Admit Card Link : बिहार पुलिस कांस्टेबल PET DV एडमिट कार्ड जारी, जानें नियम व डॉक्यूमेंट लिस्ट

संक्षेप:

CSBC ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19838 पदों पर भर्ती के लिए पीईटी राउंड के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र अभ्यर्थी csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 25, 2025 09:55 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

CSBC Bihar Police PET Admit Card : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19838 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर माह में होने जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) राउंड के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र अभ्यर्थी csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीईटी के साथ अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा। ऐसे में अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटो कॉपी का एक सेट साथ लाएं। फिजिकल टेस्ट 15 दिसंबर से होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपको बता दें कि लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित पद से पांच गुना अधिक अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया गया था। फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित 99,690 अभ्यर्थियों में 62,822 पुरुष, बिहार की मूल की 36,834 महिला और 34 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इनमें 867 गृहरक्षक अभ्यर्थी और 622 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी शामिल है। शारीरिक दक्षता परीक्षा दिसंबर में संभावित है। इस भर्ती से 19838 कांस्टेबल पदों पर बहाली होगी।

एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक

क्या क्या डॉक्यूमेंट्स साथ लानें होंगे (सभी की फोटोकॉपी का एक सेट भी साथ लाएं।)

वैध फोटोयुक्त पहचान-पत्र जैसे—आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान-पत्र आदि।

1. जन्म तिथि प्रमाण-पत्र (मैट्रिक/समकक्ष सर्टिफिकेट एवं अंक प्रमाण-पत्र की मूल प्रति)।

2. इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र।

3. इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा का अंक-पत्र।

4. अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए—

सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण-पत्र, एवं

स्थायी आवास प्रमाण-पत्र।

5. पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) आरक्षण वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए—

सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण-पत्र, एवं

स्थायी आवास प्रमाण-पत्र, एवं

सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र (संबंधित निर्धारित प्रावधान अनुसार), एवं

विगत 1 वर्ष से पूर्व का निर्गत क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र होने पर सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के परिपत्र संख्या 15440 दिनांक 05.12.2017 के अनुसार विहित प्रपत्र (फॉर्म–II) में घोषणा-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

6. स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित अभ्यर्थियों के लिए—

जिला पदाधिकारी/प्राधिकृत पदाधिकारी के हस्ताक्षर से निर्गत (भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतनी होने का) प्रमाण-पत्र

(स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी होने का परिचय-पत्र मान्य नहीं होगा), एवं

स्थायी आवास प्रमाण-पत्र।

7. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए—

सक्षम प्राधिकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023–2024 के लिए बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या 2622 दिनांक 26.02.2019 के साथ संलग्न अनुसूची–I (प्रपत्र–I) में निर्गत प्रमाण-पत्र, एवं

स्थायी आवास प्रमाण-पत्र।

8. ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए—

सक्षम प्राधिकार (जिला पदाधिकारी) द्वारा निर्गत ट्रांसजेंडर होने संबंधी पहचान प्रमाण-पत्र

(सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार का परिपत्र संख्या 9556 दिनांक 19.06.2024 सहपठित

उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) नियम 2020 के

प्रपत्र–3 अथवा प्रपत्र–4 में निर्गत पहचान प्रमाण-पत्र), एवं

स्थायी आवास प्रमाण-पत्र।

9. गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए—

केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, आनंदपुर, बिहटा द्वारा निर्गत

बुनियादी प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, एवं

होमगार्ड का वैध आई-कार्ड, एवं

स्थायी आवास प्रमाण-पत्र।

10. उपर्युक्त के अतिरिक्त अन्य कोई भी दस्तावेज जो राज्य सरकार द्वारा अद्यतन नीतिगत

परिपत्रों के अनुसार अभ्यर्थी के दावों के सत्यापन हेतु आवश्यक हों।

नोट :

1. आरक्षण का लाभ केवल बिहार राज्य के मूल निवासी को ही देय है।

2. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का दावा

करने वाली महिला अभ्यर्थियों (विवाहित/अविवाहित) का जाति/क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र

पिता के नाम एवं पते से निर्गत होना चाहिए, न कि पति के नाम से।

3. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण का दावा करने वाली विवाहित महिला के लिए

आय एवं परिसंपत्ति प्रमाण-पत्र अभ्यर्थी के पति के साथ रहने की स्थिति में पति के

स्थायी निवास (अंचल) से निर्गत होगा।

परंतु इस विवाहित महिला को अपने पिता के स्थायी निवास के आधार पर निर्गत

आवास प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा ताकि यह स्पष्ट हो सके कि

विवेचित अभ्यर्थी बिहार राज्य की मूल निवासी है।

4. आय एवं परिसंपत्ति संबंधी प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाने की तिथि से एक वर्ष तक वैध

माना जाएगा। इस विज्ञापन हेतु वित्तीय वर्ष 2023–24 के आधार पर निर्गत

EWS प्रमाण-पत्र मान्य होंगे।

फिजिकल टेस्ट में दिखाना होगा दम, इसी से होगा आपका चयन

चयन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। लिखित परीक्षा महज क्वालिफाइंग थी। इसमें क्वालिफाइ करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट ( शारीरिक दक्षता परीक्षा) में प्रवेश कर पाए हैं।

b

ये भी पढ़ें:यूपी में 45000 होमगार्ड भर्ती के आवेदन शुरू, जानें जिलेवार वैकेंसी समेत 20 बातें

शारीरिक मापदण्ड - ऊंचाई, सीना और अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदण्ड -

(क) लंबाई

(1) अनारक्षित (सामान्य) एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए- न्यूनतम 165 सेन्टीमीटर ।

(2) अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरूष के लिए - न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर ।

(3) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति के पुरूषों के लिए - न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर ।

(4) सभी वर्गों की महिलाओं के लिए - न्यूनतम 155 सेन्टीमीटर ।

(ख) सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए) -

(1) अनारक्षित (सामान्य) / पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए -

बिना फुलाए - 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर - 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

(2) अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए -

बिना फुलाए - 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर - 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

(3) अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन-जाति के पुरुषों के लिए -

बिना फुलाए - 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर - 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा)

वजन

सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 48 किलो ग्राम होना जरूरी

लिखित परीक्षा के बाद दूसरा चरण- फिजिकल टेस्ट के नियम

दूसरा चरण - ‘शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा’ - कुल100 अंकों की होगी।

(प) दौड़ - अधिकतम 50 अंक ।

सभी कोटि के पुरुषों 1 मील (1.6 किमी) अधिकतम 6 मिनट में,

5 मिनट से कम - 50 अंक

5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकण्ड तक - 40 अंक

5 मिनट 20 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट 40 सेकण्ड तक - 30 अंक

5 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 6 मिनट तक - 20 अंक

6 मिनट से अधिक समय लेने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

सभी कोटि की महिलाओं के लिए - 1 किमी अधिकतम 5 मिनट में,

4 मिनट से कम - 50 अंक

4 मिनट 20 सेकण्ड तक - 40 अंक

4 मिनट 40 सेकण्ड तक - 30 अंक

4 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट तक - 20 अंक

5 मिनट से अधिक समय लेने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

- गोला फेंक - अधिकतम 25 अंक

सभी कोटि के पुरूषों के लिए - 16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 (सोलह) फीट फेंकना होगा ।

16 फीट से 17 फीट तक - 09 अंक

17 फीट से ज्यादा एवं 18 फीट तक - 13 अंक

18 फीट से ज्यादा एवं 19 फीट तक - 17 अंक

19 फीट से ज्यादा एवं 20 फीट तक - 21 अंक

20 फीट से ज्यादा - 25 अंक

16 फीट से कम फेंकने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।

सभी कोटि की की महिलाओं के लिए - 12 पौंड का गोला न्यूनतम 12 फीट फेंकना होगा ।

12 फीट से 13 फीट तक - 09 अंक

13 फीट से ज्यादा एवं 14 फीट तक - 13 अंक

14 फीट से ज्यादा एवं 15 फीट तक - 17 अंक

15 फीट से ज्यादा एवं 16 फीट तक - 21 अंक

16 फीट से ज्यादा - 25 अंक

12 फीट से कम फेंकने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

ऊॅंची कूद- अधिकतम 25 अंक

सभी कोटि के पुरूषों के लिए - न्यूनतम ऊॅंचाई 4 (चार) फीट

04 फीट - 13 अंक

04 फीट 4 ईन्च - 17 अंक

04 फीट 8 ईन्च - 21 अंक

05 फीट - 25 अंक

04 फीट से कम कूदने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।

सभी कोटि की महिलाओं के लिए - - न्यूनतम ऊॅंचाई 3 (तीन) फीट

03 फीट - 13 अंक

03 फीट 4 ईन्च - 17 अंक

03 फीट 8 ईन्च - 21 अंक

04 फीट - 25 अंक

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।