CSBC : बिहार कांस्टेबल व जेल वार्डर भर्ती में 39000 से ज्यादा आवेदन रद्द, 1440 अभ्यर्थियों की बदली पहचान

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल व जेल वार्डर भर्ती में 39382 आवेदन रद्द हो गए हैं। भर्ती के आवेदन में 1440 अभ्यर्थियों की असली पहचान बदल गई। 1223 महिला अभ्यर्थी पुरुष बनीं, 217 पुरुष महिला बन गए।

CSBC : बिहार कांस्टेबल व जेल वार्डर भर्ती में 39000 से ज्यादा आवेदन रद्द, 1440 अभ्यर्थियों की बदली पहचान

CSBC Bihar Constable and Jail Warder recruitment : मद्य निषेध और परिवहन विभाग में सिपाही तथा जेलों में कक्षपाल पद पर आवेदन करने वाले 1440 अभ्यर्थियों की पहचान बदल गयी है। इनमें महिला नाम और तस्वीर वाले 1223 अभ्यर्थियों ने अपना लिंग पुरुष बताया है। वहीं, 217 पुरुष नाम और तस्वीर वाले अभ्यर्थियों के लिंग की पहचान महिला बताई गई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने ऐसे 1440 अभ्यर्थियों को चिह्नित करते हुए उनकी विस्तृत सूची विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशित की है। साथ ही स्क्रूटिनी के दौरान इनके लिंग (जेंडर) कॉलम में सुधार करते हुए उनको आपत्ति का मौका दिया है। संबंधित अभ्यर्थी 25 जनवरी तक किसी भी कार्यदिवस के दिन हार्डिंग रोड स्थित पर्षद कार्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित होकर आवेदन कर सकेंगे।

39382 आवेदन किए गए रद्द

पर्षद ने इन पदों के लिए मिले कुल आवेदनों में से 39,382 अभ्यर्थियों के आवेदन को स्क्रूटिनी के दौरान रद्द कर दिया है। इनमें 19909 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन रजिस्टर किया, मगर उसे अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया। इनके अलावा 17317 अभ्यर्थी ऐसे रहे, जिन्होंने अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट करने के बाद स्वयं ही रद्द कर दिया।

तकनीकी त्रुटियों के कारण भी 2157 आवेदन रद्द

तकनीकी त्रुटियों के कारण भी 2157 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए गए। इनमें अधिकतर आवेदन एक से अधिक बार भरे गए थे या उनके तस्वीर की पहचान स्पष्ट नहीं थी। कई अभ्यर्थियों के आवेदन हस्ताक्षर और लिंग गलत भरने की वजह से भी रद्द हुए।

गौरतलब है कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता के 4128 पदों रिक्तियां प्रकाशित की थी। इन पदों के विरुद्ध 06 अक्तूबर 2025 से 05 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गये थे।

भर्ती की वैकेंसी डिटेल्स-

1. मद्य निषेध सिपाही- 1685 पद

2. कक्षपाल - 2417 पद

3. चलंत दस्ता सिपाही- 108 पद

चयन प्रक्रिया

सभी पदों के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा क्वालिफाइ करने वालों को ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों से ही बनेगी। इंटरव्यू नहीं होगा। अन्य राज्यों के युवा भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं हालांकि इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

- लिखित परीक्षा 100 अंकों की 10वीं कक्षा स्तर की होगी । प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे। कुल 100 प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। लिखित परीक्षा का लेवल बिहार बोर्ड 10वीं का स्तर का होगा। लिखित परीक्षा में 1. हिन्दी, 2. अंग्रेजी, 3. गणित, 4. सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), 5. विज्ञान (फिजिक्स, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान), 6. सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के आरक्षण के मद्देनजर कोटिवार 5 गुना प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के बाद दूसरा चरण- फिजिकल टेस्ट के नियम

दूसरा चरण - ‘शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा’ - कुल100 अंकों की होगी।

(प) दौड़ - अधिकतम 50 अंक ।

सभी कोटि के पुरुषों 1 मील (1.6 किमी) अधिकतम 6 मिनट में,

5 मिनट से कम - 50 अंक

5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकण्ड तक - 40 अंक

5 मिनट 20 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट 40 सेकण्ड तक - 30 अंक

5 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 6 मिनट तक - 20 अंक

6 मिनट से अधिक समय लेने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

सभी कोटि की महिलाओं के लिए - 1 किमी अधिकतम 5 मिनट में,

4 मिनट से कम - 50 अंक

4 मिनट 20 सेकण्ड तक - 40 अंक

4 मिनट 40 सेकण्ड तक - 30 अंक

4 मिनट 40 सेकण्ड से अधिक एवं 5 मिनट तक - 20 अंक

5 मिनट से अधिक समय लेने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

- गोला फेंक - अधिकतम 25 अंक

सभी कोटि के पुरूषों के लिए - 16 पौंड का गोला न्यूनतम 16 (सोलह) फीट फेंकना होगा ।

16 फीट से 17 फीट तक - 09 अंक

17 फीट से ज्यादा एवं 18 फीट तक - 13 अंक

18 फीट से ज्यादा एवं 19 फीट तक - 17 अंक

19 फीट से ज्यादा एवं 20 फीट तक - 21 अंक

20 फीट से ज्यादा - 25 अंक

16 फीट से कम फेंकने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।

सभी कोटि की की महिलाओं के लिए - 12 पौंड का गोला न्यूनतम 12 फीट फेंकना होगा ।

12 फीट से 13 फीट तक - 09 अंक

13 फीट से ज्यादा एवं 14 फीट तक - 13 अंक

14 फीट से ज्यादा एवं 15 फीट तक - 17 अंक

15 फीट से ज्यादा एवं 16 फीट तक - 21 अंक

16 फीट से ज्यादा - 25 अंक

12 फीट से कम फेंकने वाली महिला अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा ।

ऊॅंची कूद- अधिकतम 25 अंक ।

सभी कोटि के पुरूषों के लिए - न्यूनतम ऊॅंचाई 4 (चार) फीट

04 फीट - 13 अंक

04 फीट 4 ईन्च - 17 अंक

04 फीट 8 ईन्च - 21 अंक

05 फीट - 25 अंक

04 फीट से कम कूदने वाले पुरूष अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जायेगा।

सभी कोटि की महिलाओं के लिए - - न्यूनतम ऊॅंचाई 3 (तीन) फीट

03 फीट - 13 अंक

03 फीट 4 ईन्च - 17 अंक

03 फीट 8 ईन्च - 21 अंक

04 फीट - 25 अंक

फाइनल मेरिट

कांस्टेबल (एक्साइज व मोबाइल स्क्वयॉड) चयन के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। लिखित परीक्षा महज क्वालिफाइंग होगी। इसमें क्वालिफाइ करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण फिजिकल टेस्ट ( शारीरिक दक्षता परीक्षा) में प्रवेश कर पाएंगे।

जबकि जेल वार्डर के पदों की फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।