CSAB : सीसैब राउंड 1 रिजल्ट जारी, BTech की 15000 सीटें खाली, JEE Main की कम रैंक पर मिला मौका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

CSAB 2026 Round 1 Result : सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड ने सीसैब काउंसलिंग का राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। एउम्मीदवार csab.nic.in पर जाकर चेक कर सकेत हैं कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं।

BTech Vacant seats admission
बीटेक दाखिला

CSAB 2026 Round 1 Result : सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड ने सीसैब काउंसलिंग का राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में खाली बचीं बीटेक सीटों पर दाखिला चाह रहे उम्मीदवार csab.nic.in पर जाकर चेक कर सकेत हैं कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं। जिन्हें सीट मिली है, उन्हें 10 अगस्त के IAF 2 का भुगतान करना, डॉक्यूमेंट अपलोड करना और ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है वरना सीट कैंसिल हो जाएगी। 10 अगस्त तक विलिंगनेस सबमिट करनी होगी। फ्रीज, स्लाइड, फ्लोट, सरेंडर, विदड्रा या एग्जिट चुनने होंगे।

CSAB 2026 सीट मैट्रिक्स में 114 इंजीनियरिंग संस्थान हिस्सा ले रहे हैं जहां कुल 15423 सीटें खाली हैं। CSAB स्पेशल राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 12 अगस्त, 2026 को जारी होगा जिसके बाद 14 अगस्त तक इंस्टिट्यूट एडमिशन फीस जमा करनी होगी। कॉलेज में जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग 13 अगस्त से 18 अगस्त के बीच करनी होगी। बताया जा रहा है कि सीसैब राउंड 1 में एनआईटी प्लस के कई कोर्सेज की क्लोजिंग रैंक गिरी है। कटऑफ कम होने से चंद रैंक से चूक रहे उम्मीदवारों को दाखिले का मौका मिला है।

स्पेशल राउंड CSAB राउंड 1 रिजल्ट कैसे चेक करें?

- CSAB की ऑफिशियल वेबसाइट - CSAB.nic.in पर जाएं।

- अब CSAB लॉगिन खुल जाएगा। यहां, JEE Main एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।

- लॉगिन सफल होने के बाद, कैंडिडेट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विलिंगनेस के विकल्प

फ्रीज - मिली हुई सीट से आप पूरी तरह संतुष्ट हैं और कोई बदलाव नहीं चाहते।

फ्लोट - आप मिली हुई सीट को सुरक्षित रखना चाहते हैं, लेकिन राउंड 2 में अपनी चॉइस फिलिंग में दी गई ऊपर की (बेहतर) सीट लेना चाहते हैं।

स्लाइड - आप इसी कॉलेज में रहना चाहते हैं, लेकिन राउंड 2 में इसी कॉलेज के अंदर बेहतर ब्रांच पाना चाहते हैं।

सरेंडर - आप मिली हुई सीट को ठुकरा रहे हैं लेकिन राउंड 2 में हिस्सा लेना चाहते हैं। (यह रिस्की है, क्योंकि अगर आपकी चॉइस फिलिंग सही नहीं हुई तो बेहतर सीट मिलने के अवसर छिन सकते हैं)।

विदड्राल - आप मिली हुई सीट को रिजेक्ट करके काउंसलिंग से बाहर (विड्रॉल) होना चाहते हैं।

एग्जिट - अगर आपको राउंड 1 में कोई सीट नहीं मिली है और आप राउंड 2 में नहीं बैठना चाहते, तो आप एग्जिट कर सकते हैं।

सीसैब रिफंड पॉलिसी

CSAB की 5,000 की प्रोसेसिंग फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं होती है। यदि आप काउंसलिंग छोड़ना चाहते हैं और रिफंड पाना चाहते हैं, तो आपको राउंड 1 के बाद ही विड्रॉल या एग्जिट करना होगा। अगर आपको राउंड 2 में कोई सीट मिल जाती है, तो पैसे वापस होने का कोई विकल्प नहीं बचता। भले ही आप एडमिशन लें या न लें, या डाक्यूमेंट्स की कमी के कारण आपकी सीट कैंसिल हो जाए, आपके जमा किए गए भुगतान जब्त हो जाएंगे।

CSAB राउंड 1 रिजल्ट के बाद

CSAB स्पेशल राउंड 1 में सीट पाने वाले कैंडिडेट्स को IAF-II देना होगा। सीट अलॉटमेंट के बाद देनी होगी फीस नीचे देखें:

कैटेगरी IAF-II

GEN/GEN- EWS/OBC-NCL INR 35,000

SC/ST/PwD INR 16,000

सीसैब काउंसलिंग में 31 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी, आईआईईएसटी, 3 एसपीए और 50 से ज्यादा जीएफटीआई इंजीनियरिंग संस्थानों में खाली रह गई सीटों पर दाखिला दिया जाता है। यहां देखें इस बार कहां कितनी सीटें खाली

क्रमांक | कोड | संस्थान| कुल खाली सीटें |

1 402 | बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची 678

2 406 | स्कूल ऑफ स्टडीज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर 493

3 403 | गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार 489

4 410 | संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी 447

5 313 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सेनापति मणिपुर 352

6 323 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल 325

7 438 | इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डॉ. एच. एस. गौर विश्वविद्यालय, सागर 309

8 441 | बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पटना ऑफ-कैंपस 308

9 205 | एनआईटी अगरतला 305

10 229 | सरदार वल्लभभाई एनआईटी, सूरत 294

11 308 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), वडोदरा, गुजरात 285

12 206 | एनआईटी कलिकट 283

13 440 | बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देवघर ऑफ-कैंपस 260

14 225 | एनआईटी, श्रीनगर 255

15 216 | एनआईटी रायपुर 242

16 416 | श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, कटरा, जम्मू और कश्मीर 241

17 232 | भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, शिबपुर 239

18 220 | एनआईटी, कुरुक्षेत्र 237

19 452 | राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान भोपाल 236

20 316 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) धारवाड़ 224

21 443 | गति शक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा 224

22 422 | पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ 220

23 208 | एनआईटी दुर्गापुर 219

24 437 | केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू 215

25 322 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भागलपुर 208

26 230 | विश्वेश्वरैया एनआईटी, नागपुर 207

27 426 | पुडुचेरी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुडुचेरी 193

28 223 | एनआईटी, राउरकेला 188

29 321 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) पुणे 181

30 318 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) कोट्टायम 180

31 320 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नागपुर 171

32 211 | एनआईटीकर्नाटक, सुरथकल 164

33 310 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, डिजाइन एवं विनिर्माण, कांचीपुरम 159

34 201 | डॉ. बी. आर. अंबेडकर एनआईटी, जालंधर 155

35 224 | एनआईटी, सिलचर 153

36 427 | गनी खान चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मालदा, पश्चिम बंगाल 153

37 228 | एनआईटी, वारंगल 151

38 203 | मौलाना आजाद एनआईटीभोपाल 148

39 439 | हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय 148

40 226 | एनआईटी, तिरुचिरापल्ली 138

41 214 | एनआईटीपटना 133

42 210 | एनआईटीहमीरपुर 130

43 449 | राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय, फुर्सतगंज, अमेठी (यूपी) 129

44 207 | एनआईटीदिल्ली 126

45 327 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, वडोदरा इंटरनेशनल कैंपस दीव (IIITVICD) 122

46 405 | इंस्टीट्यूट ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड मैनेजमेंट, अहमदाबाद 122

47 314 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली 120

48 304 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) कल्याणी, पश्चिम बंगाल 118

49 204 | मोतीलाल नेहरू एनआईटीइलाहाबाद 116

50 311 | पंडित द्वारका प्रसाद मिश्रा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं निर्माण संस्थान जबलपुर 113

51 319 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची 113

52 409 | राष्ट्रीय उन्नत निर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची 112

53 401 | असम विश्वविद्यालय, सिलचर 111

54 231 | एनआईटी, आंध्र प्रदेश 110

55 218 | एनआईटीअरुणाचल प्रदेश 109

56 317 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी डिजाइन एवं निर्माण संस्थान कुरनूल, आंध्र प्रदेश 107

57 434 | छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई 107

58 222 | एनआईटी, मिजोरम 105

59 303 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी 105

60 215 | एनआईटी पुडुचेरी 104

61 221 | एनआईटी, मणिपुर 104

62 324 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सूरत 98

63 202 | मालवीय एनआईटी जयपुर 97

64 326 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रायचूर, कर्नाटक 95

65 305 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) किलोहराड, सोनीपत, हरियाणा 94

66 424 | अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर 90

67 412 | स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, तेजपुर विश्वविद्यालय, नपाम, तेजपुर 88

68 453 | कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय 86

69 445 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ (पंजाब) 85

70 448 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, गोरखपुर (यूपी) 84

71 307 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), श्री सिटी, चित्तूर 81

72 309 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद 78

73 408 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) 78

74 213 | एनआईटी नागालैंड 76

75 306 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ऊना, हिमाचल प्रदेश 74

76 450 | इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कश्मीर 73

77 302 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) कोटा, राजस्थान 72

78 411 | मिजोरम विश्वविद्यालय, आइजोल 70

79 431 | राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, तंजावुर 68

80 430 | राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली 65

81 219 | एनआईटी, जमशेदपुर 63

82 436 | नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलोंग 59

83 444 | झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय 59

84 209 | एनआईटीगोवा 58

85 301 | अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर 58

86 428 | राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, राजस्थान 55

87 227 | एनआईटी, उत्तराखंड 52

88 435 | इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई: इंडियन ऑयल ओडिशा कैंपस, भुवनेश्वर 52

89 407 | जे. के. इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय 51

90 455 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, आइजोल 51

91 315 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान लखनऊ 50

92 456 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इंफाल 47

93 459 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर 47

94 212 | एनआईटी मेघालय 45

95 325 | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला 45

96 217 | एनआईटी सिक्किम 44

97 454 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला 44

98 421 | हैदराबाद विश्वविद्यालय 43

99 447 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, अजमेर (राजस्थान) 43

100| 460 | पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा 43

101| 446 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना (बिहार) 41

102| 423 | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली 34

103| 404 | भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान, भदोही 33

104| 414 | स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली 33

105| 413 | स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल 31

106| 433 | भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (IIHT), वाराणसी 28

107| 451 | श्री जी. एस. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस इंदौर 28

108| 415 | स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर: विजयवाड़ा 26

109| 442 | भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, सेलम 25

110| 458 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, कोहिमा 21

111| 420 | अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नया रायपुर 20

112| 425 | केंद्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कोकराझार, असम 18

113| 457 | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, कलिकट 18

114| 432 | उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, निरजुली (ईटानगर), अरुणाचल प्रदेश 13

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सीसैब राउंड 1 रिजल्ट जारी, NIT + में BTech की 15000 सीटें खाली