CRPF Constable Vacancy 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

Apr 09, 2026 09:30 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Sarkari Job alert 2026: सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के कुल 9,195 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास उम्मीदवारों के पास वर्दी पहनने का सुनहरा मौका है।

CRPF Constable Vacancy 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

CRPF Tradesman Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के कुल 9,195 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है जो कम उम्र में ही देश सेवा के साथ एक सुरक्षित सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए सीआरपीएफ विभिन्न ट्रेडों जैसे ड्राइवर, कुक, मोची, बढ़ई, दर्जी और सफाई कर्मचारी के पदों को भरेगा। आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल इंडिया के तहत पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे देश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले युवा भी आसानी से आवेदन कर सकें।

पदों की डिटेल्स

सीआरपीएफ की इस बड़ी भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। कुल 9,195 पदों में से 9,116 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 79 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए 10वीं पास के साथ-साथ 'हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल' ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। वहीं, कुछ तकनीकी ट्रेडों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव या आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पद के लिए आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन और केंद्र सरकार के अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें:

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 अप्रैल 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026

परीक्षा (CBT) की संभावित तिथि: जुलाई 2026

शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व सैनिकों और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।

चयन प्रक्रिया का पूरा रोडमैप

सीआरपीएफ में चयन के लिए उम्मीदवारों को चार कठिन चरणों से गुजरना होगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE): इसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित और भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) से जुड़े 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा (PST/PET): इसमें ऊंचाई, छाती की माप और दौड़ शामिल होगी।ट्रेड टेस्ट: जिस पद के लिए आपने आवेदन किया है (जैसे खाना बनाना या गाड़ी चलाना), उसका व्यावहारिक परीक्षण होगा।
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण: अंत में डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल चेकअप किया जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।