Jobs: अब सारे जॉब इंटरव्यू होंगे क्रैक, नौकरी पाने के लिए अभी जानें अंकुर वारिकू का '7-38-55 फॉर्मूला'

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Job Interview Formula: अंकुर वारिकू ने जॉब इंटरव्यू क्रैक करने के लिए '7-38-55 नियम' बताया है। इंटरव्यू में फेल होने से बचना है, तो आज ही सुधारें अपनी टोन और हाव-भाव।

Jobs: अब सारे जॉब इंटरव्यू होंगे क्रैक, नौकरी पाने के लिए अभी जानें अंकुर वारिकू का '7-38-55 फॉर्मूला'

Ankur Warikoo Job Interview Formula: कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब आप नौकरी की तलाश में जॉब इंटरव्यू देने जाते हैं, तो वे अक्सर अपना पूरा ध्यान सामान्य ज्ञान, तकनीकी सवालों के जवाब और किताबी थ्योरी को रटने में लगा देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सब कुछ सही-सही बताने और बेहतरीन डिग्री होने के बावजूद कई उम्मीदवार इंटरव्यू में रिजेक्ट क्यों हो जाते हैं? दरअसल, कॉर्पोरेट जगत में इंटरव्यू लेने वाले अधिकारी सिर्फ यह नहीं देखते कि आप क्या बोल रहे हैं, बल्कि यह देखते हैं कि आप कैसे बोल रहे हैं।

ऐसे में युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर उद्यमी, लेखक और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने नौकरी के इंटरव्यू में सफलता पाने का एक बेहद अनूठा और वैज्ञानिक तरीका साझा किया है। इस बात को समझाने के लिए एक बेहद प्रसिद्ध नियम है, जिसे '7-38-55 का फॉर्मूला' कहा जाता है। आइए जानते हैं कि यह फॉर्मूला क्या है और कैसे इसकी मदद से आप अपना अगला जॉब इंटरव्यू आसानी से क्रैक कर सकते हैं।

'7-38-55 का फॉर्मूला' क्या है?

इस अद्भुत फॉर्मूले की खोज मशहूर मनोवैज्ञानिक अल्बर्ट मेहराबियन ने की थी। उन्होंने इंसानी बातचीत के तरीकों पर एक गहरी रिसर्च की और यह निष्कर्ष निकाला कि जब कोई व्यक्ति किसी के सामने अपनी बात रखता है, तो सामने वाले पर उसका असर तीन अलग-अलग हिस्सों में पड़ता है। इस सिद्धांत के अनुसार, हमारी बातचीत में शब्दों की भूमिका बहुत कम होती है, जबकि हमारे हाव-भाव और बोलने का अंदाज सबसे ज्यादा मायने रखता है।

7 प्रतिशत (सिर्फ शब्द): आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटरव्यू के दौरान आप जो शब्द बोलते हैं, या जो जवाब देते हैं, उसका प्रभाव कुल बातचीत पर केवल 7 प्रतिशत ही होता है। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप कुछ भी गलत बोलें, बल्कि इसका अर्थ यह है कि सिर्फ सही शब्द बोलने से काम नहीं चलेगा।

38 प्रतिशत (आवाज का टोन और पिच): आपकी बातचीत का 38 प्रतिशत हिस्सा इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी आवाज कैसी है। इसमें आपकी आवाज की टोन, बोलने की स्पीड और आपकी आवाज का आत्मविश्वास शामिल है। यदि आप बहुत धीमे बोलते हैं या बहुत हड़बड़ी में जवाब देते हैं, तो यह नेगेटिव प्रभाव पड़ता है।

55 प्रतिशत (बॉडी लैंग्वेज और विजुअल्स): इस फॉर्मूले का 55 प्रतिशत हिस्सा आपकी बॉडी लैंग्वेज है। जब आप इंटरव्यू रूम में प्रवेश करते हैं, तो आपका उठना-बैठना, कपड़ों का सलीका, चेहरे के हाव-भाव, आई कॉन्टैक्ट और आपके हाथों का मूवमेंट ही इंटरव्यूअर को आपके आत्मविश्वास की कहानी बयां कर देता है।

छात्र इंटरव्यू में सफलता के लिए क्या करें?

इस फॉर्मूले को अपने हक में इस्तेमाल करने के लिए छात्रों को कुछ बुनियादी बातों पर ध्यान देना चाहिए। जब भी इंटरव्यू के लिए जाएं, तो फॉर्मल कपड़ों में जाएं और चेहरे पर एक हल्की मुस्कान रखें। बातचीत के दौरान सामने वाले की आंखों में देखकर बात करें, जिससे आपका आत्मविश्वास झलके। जब आपसे कोई सवाल पूछा जाए, तो एकदम शांत रहकर, सही टोन में और बिना घबराए जवाब दें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।