
Cochin Shipyard Apprentice 2025: 10वीं-ITI पास के लिए 308 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, अभी करें यहां अप्लाई
CSL Apprentices Recruitment 2025: कोचीन शिपयार्ड लिमिडेट (CSL) की ओर से अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस आवेदन प्रक्रिया के जरिए कुल 308 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
Cochin Shipyard CSL Apprentices Recruitment 2025: कोचीन शिपयार्ड लिमिडेट (CSL) की ओर से अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस आवेदन प्रक्रिया के जरिए कुल 308 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाना होगा।

वैकेंसी डिटेल्स-
1. आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस - 300 पद
2. टेक्नीशियन (वोकेशनल) अप्रेंटिस- 8 पद
शैक्षणिक योग्यता-
आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस -
1. दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण
2. पैरा I - A की टेबल में दिए गए किसी भी ट्रेड में आईटीआई (राष्ट्रीय ट्रेड सर्टिफिकेट - एनटीसी) उत्तीर्ण
टेक्नीशियन (वोकेशनल) अप्रेंटिस-
संबंधित विषय में व्यावसायिक उच्चतर माध्यमिक शिक्षा (वीएचएसई) उत्तीर्ण
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 15 नवंबर 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
स्टाईपेंड-
उम्मीदवारों को हर महीने 11,000 रुपये का स्टाईपेंड दिया जाएगा।
भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए।
6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।





