Hindi Newsकरियर न्यूज़CMAT 2026 Admit Card Released for MBA/PGDM Admissions; Direct Link for Admit Card at exams.nta.ac.in
CMAT 2026 Admit Card OUT: सीमैट 2026 एडमिट कार्ड जारी, exams.nta.ac.in से ऐसे करें डायरेक्ट डाउनलोड

CMAT 2026 Admit Card OUT: सीमैट 2026 एडमिट कार्ड जारी, exams.nta.ac.in से ऐसे करें डायरेक्ट डाउनलोड

संक्षेप:

CMAT Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। CMAT 2026 परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

Jan 21, 2026 05:48 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CMAT 2026 Admit Card Out: देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में एमबीए (MBA) और पीजीडीएम (PGDM) कोर्सेज में प्रवेश पाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिन उम्मीदवारों ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट examinationservices.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा भारत भर के विभिन्न अनुमोदित संस्थानों में मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में दाखिले का एक बड़ा जरिया है।

CMAT 2026 Admit Card Direct Link

परीक्षा की तिथि और केंद्र की जानकारी

NTA द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, CMAT 2026 परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में बने केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड पर छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दौरान पालन किए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।

2. होमपेज पर मौजूद "CMAT 2026 Admit Card Download" लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर दिए गए सुरक्षा पिन को भरें और सबमिट बटन दबाएं।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा के दिन के लिए जरूरी नियम

परीक्षा केंद्र पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए छात्रों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

अनिवार्य डॉक्यूमेंट: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैलिड ओरिजनल फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट) साथ ले जाना अनिवार्य है।

समय का पालन: छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर बताए गए रिपोर्टिंग समय पर ही पहुंचना चाहिए। गेट बंद होने के समय के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

वर्जित वस्तुएं: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा हॉल के अंदर ले जाना सख्त मना है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।