सीएम श्री स्कूल 11वीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 31 मई को होगा जारी, जानें एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट लिस्ट

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Delhi CM Shri School entrance results: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए आयोजित की गई 'सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026' का परिणाम 31 मई 2026 तक आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया जाएगा।

सीएम श्री स्कूल 11वीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 31 मई को होगा जारी, जानें एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट लिस्ट

Delhi CM Shri School Class 11 Result 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बेहतर बुनियादी ढांचे और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘सीएम श्री स्कूलों’ में कक्षा 11वीं में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए आयोजित की गई 'सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026' का परिणाम 31 मई 2026 तक आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया जाएगा। जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम जारी होने के बाद शिक्षा निदेशालय के आधिकारिक पोर्टल edudel.nic.in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

7 मई को आयोजित की गई थी प्रवेश परीक्षा

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को एसटीईएम (STEM), ह्यूमैनिटीज और परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में विशेष शिक्षा देने के लिए इन स्कूलों का संचालन किया जाता है। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए इस चयन परीक्षा का आयोजन 7 मई 2026 को पूरी दिल्ली में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सीटों का आवंटन पूरी तरह से परीक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा ताकि एडमिशन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।

नतीजे डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिखाई दे रहे "CM Shri School Admission Test 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद कक्षा 11वीं के परिणाम या मेरिट सूची से संबंधित लिंक को ओपन करें।
  4. अब नए लॉगिन विंडो में अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration ID) और रोल नंबर या पासवर्ड दर्ज करें।
  5. अब सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट और अलॉटेड स्कूल का नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य के लिए इस पीडीएफ लिस्ट का प्रिंटआउट जरूर रख लें।

रिजल्ट के बाद दाखिले के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को आवंटित सीएम श्री स्कूल में जाकर अपने डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना होगा। निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट न करने पर सीट वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवार को दे दी जाएगी। शहीद भगत सिंह (SBS) सीएम श्री स्कूल, झरोदा कलां के लिए चुने गए छात्रों को शारीरिक और चिकित्सा फिटनेस मूल्यांकन के दौर से भी गुजरना होगा।

कक्षा 10वीं की ओरेजनल मार्कशीट

छात्र का जन्म प्रमाण पत्र

दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र

पिछली कक्षा के पासिंग सर्टिफिकेट

पासपोर्ट साइज फोटो

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।