CLAT Topper : पटना के यशवर्धन बने बिहार के क्लैट टॉपर, शौर्य झारखंड में नंबर 1
CLAT Result : पटना के यशवर्धन ऑल इंडिया 26वां रैंक प्राप्त कर बिहार के साथ इस्ट जोन के भी टॉपर बने। उन्हें 107.75 अंक प्राप्त हुआ है। बिहार में दूसरे स्थान पर संस्थान के करण दत्त को प्राप्त हआ है।

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) ने संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2026 पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा सात दिसंबर को हुई थी। परीक्षा भारत के 25 राज्यों के 156 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें लॉ प्रेप ट्यूटोरियल पटना के यशवर्धन ऑल इंडिया 26वां रैंक प्राप्त कर बिहार के साथ इस्ट जोन के भी टॉपर बने। उन्हें 107.75 अंक प्राप्त हुआ है। बिहार में दूसरे स्थान पर संस्थान के करण दत्त को प्राप्त हआ है। अन्य छात्र जिन्होंने अपनी जगह टॉप थ्री नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बनायी है उनमें परिधि श्रेष्ठता, रुद्रवीर, तथागत, जिया, चैतन्य, शिवांगी, शिवाली, राज, शानवी, नित्या, सिद्धार्थ, दिया, आरव, देवेंद्र, साक्षी सिंह, हर्ष, शुभांग, शनभी कश्यप, कौस्तुबी, सान्वी, राज नंदिनी, अलका, शिवांश, सुंदरम, अद्विका, जहरा, अदिति नयन, स्मृति, पीयूष, अक्षिता आदि शामिल हैं।
बिहार से 70 प्रतिशत छात्रों ने पायी सफलता : क्लैट यूजी और पीजी में भी बिहार के छात्रों का दबदवा रहा है। क्लैट पीजी में भी टॉप 100 में दो छात्रों ने बाजी मारी है। क्लैट में शामिल होने के लिए बिहार से 5434 छात्रों ने फॉर्म भरा था, लेकिन परीक्षा में 5308 परीक्षार्थी ही शामिल हो सकें। इसमें से 70 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने सफलता पायी है। यूजी (पांच वर्षीय एलएलबी) के लिए 5010 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा में 4909 परीक्षार्थी शामिल हुए। यूजी में सफलता का प्रतिशत 70 रहा। पीजी (एलएलएम) के लिए 424 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा में 399 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। पीजी में सफलता का प्रतिशत लगभग 72 रहा। इस बार बिहार का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है।
यशवर्धन ने कहा, प्रतिदिन 6-7 घंटे पढ़ाई की
क्लैट 2026 में टॉप करने पर बेटे यशवर्धन को मिठाई खिलातीं मां। साथ में पिता सुभाष कुमार।
यश ने कहा कि 6-7 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। उनके पिता सुभाष कुमार सहकारिता विभाग में संयुक्त निबंधक हैं। माता संध्या कुमारी गृहिणी हैं। बताया कि 100 से अधिक मॉक टेस्ट दिया। कमजोर विषय पर फोकस किया। वे अभी पटना के नीतिबाग में रह रहे हैं। मूल निवास शिवहर के मकसूद पुर कररिया में है।
रांची के शौर्य क्लैट में बने झारखंड टॉपर
रांची के शौर्य शाहदेव ने 120 में से 108 अंक प्राप्त कर झारखंड में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 में प्रथम स्थान हासिल किया। शौर्य को ऑल इंडिया में 22वीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं, नमसित मित्तल ने ऑल इंडिया रैंक 170 प्राप्त कर स्टेट रैंक 2 हासिल किया है। अपोर्ब राज ने ऑल इंडिया 361वीं रैंक, संचारी मुखर्जी ने 365वीं रैंक और यश अग्रवाल ने ऑल इंडिया 370वीं रैंक हासिल की है। स्तुति खलखो ने स्टेट एसटी रैंक एक प्राप्त की है।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




