CLAT Results 2026: क्लैट 2026 रिजल्ट consortiumofnlus.ac.in पर जारी, यहां करें चेक
CLAT 2026 Result Download: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in पर परीक्षा के नतीजे चेक कर सकते हैं।

CLAT 2026 Result Download pdf link: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर परीक्षा के नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना पड़ेगा।
CLAT Results 2026 Direct Link
कानूनी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पल है, क्योंकि यह रिजल्ट देश की प्रतिष्ठित लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले का रास्ता साफ करेगा। इस बार CLAT 2026 UG (ग्रेजुएशन) परीक्षा में सबसे ज्यादा 112.75 अंक हासिल किए गए हैं, जबकि CLAT 2026 PG (पोस्ट-ग्रेजुएशन) में टॉप स्कोर 104.25 रहा है। इस परीक्षा में भाग लेने वाली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs), शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए अपने 5-वर्षीय एकीकृत UG और PG प्रोग्राम में दाखिला CLAT 2026 के इन्हीं स्कोर्स के आधार पर करेंगी।
क्लैट 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया-
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 16 दिसंबर 2026 रात 9 बजे से शुरू होगी। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2025 रात 10 बजे तक तय की गई है।
CLAT Results 2026: क्लैट 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'CLAT 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
भारी संख्या में उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
इस वर्ष CLAT 2026 के लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। कुल 92,344 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम के लिए 75,009 और पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम के लिए 17,335 उम्मीदवार शामिल थे। यह परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को देशभर के 25 राज्यों, 93 शहरों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 156 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।



