
CLAT 2026 Objection Window: क्लैट 2026 आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो कल हो जाएगी बंद, ऐसे दर्ज करें आपत्ति
CLAT 2026 Answer Key Objection Window: क्लैट 2026 परीक्षा आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो कल 12 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
CLAT 2026 Objection Window: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट है। क्लैट 2026 परीक्षा आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो कल 12 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क वापस कर दिया जाता है।
जिन भी उम्मीदवारों को लगता है कि प्रोविजनल 'आंसर-की' में किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है या सवाल के विकल्पों में कोई गलती है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और तरीका
NLUs की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करना होगा। यह समय-सीमा बहुत कम होती है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द 'आंसर-की' को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करें
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उम्मीदवारों को CLAT की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा।
2. लॉगिन करें: अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करें।
3. आंसर-की लिंक: होमपेज या कैंडिडेट डैशबोर्ड पर उपलब्ध 'CLAT 2025 आंसर-की ऑब्जेक्शन' लिंक पर क्लिक करें।
4. आपत्ति दर्ज करें: जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें। अपनी आपत्ति को दर्ज करें और उसके समर्थन में वैलिड प्रूफ, जैसे कि किसी स्टैंडर्ड बुक या आधिकारिक स्रोत को अपलोड करें।
5. शुल्क का भुगतान: प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
6. सबमिट करें: प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी आपत्ति को अंतिम रूप से सबमिट करें।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी प्रक्रिया, शुल्क और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि को ध्यान से देख लें, ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके। यह प्रक्रिया NLUs में प्रवेश के लिए आवश्यक स्कोर सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।





