
CLAT 2026 रिजल्ट कब तक आएगा, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
CLAT Result 2026 : CLAT 2026 देने वाले विद्यार्थियों के लिए अब इंतजार बस कुछ दिनों का है। रिजल्ट, आंसर की और ऑब्जेक्शन विंडो से जुड़ी सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट होती रहेगी।
CLAT Result 2026 : कानून की पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए CLAT 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स ने 7 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना स्कोरकार्ड consortiumofnlus.ac.in/clat-2026 पर जाकर चेक कर सकेंगे। इस साल परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की राय मिली-जुली रही। कुल मिलाकर पेपर को मॉडरेटली डिफिकल्ट माना गया। सेक्शन-वाइज देखें तो लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स ने सबसे ज्यादा समय और ध्यान लिया। वहीं इंग्लिश लैंग्वेज और करंट अफेयर्स को अपेक्षाकृत आसान बताया गया।
CLAT 2026 स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड
रिजल्ट आने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए आसान स्टेप्स से स्कोरकार्ड निकाल सकते हैं -
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें consortiumofnlus.ac.in/clat-2026
- CLAT Scorecard 2026 PDF वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, सेक्शन-वाइज मार्क्स, कुल नंबर, रैंक और पास/फेल स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
CLAT 2026 आंसर की पर क्या अपडेट?
परीक्षा के लगभग एक हफ्ते के भीतर CLAT 2026 आंसर की भी जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। अगर किसी प्रश्न या जवाब पर आपत्ति हो, तो पोर्टल पर उपलब्ध ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए चुनौती दी जा सकती है।
आंसर की पर आपत्ति ऐसे दर्ज करें
- सबसे पहले consortiumofnlus.ac.in/clat-2026 पर जाएं
- Objection Window लिंक पर क्लिक करें
- जिन प्रश्नों पर आपत्ति है, उन्हें चुनें
- अपने तर्क और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- निर्धारित शुल्क जमा करें और सबमिट करें
- अपने रिकॉर्ड के लिए पीडीएफ सेव कर लें
इन बातों का रखें ध्यान
CLAT 2026 से जुड़ी हर अपडेट, नोटिस और डॉक्यूमेंट सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी सूचना की पुष्टि consortiumofnlus.ac.in/clat-2026 से ही करें।





