
CLAT 2026 First Merit List: क्लैट 2026 पहली मेरिट लिस्ट कल जारी होगी, NLU में दाखिले का इंतजार होगा खत्म
CLAT 2026 First Merit List: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से कल 7 जनवरी, 2026 को CLAT 2026 की पहली मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
CLAT 2026 First Merit List: देश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में अंडरग्रैजुएट (UG) और पोस्टग्रैजुएट (PG) लॉ कोर्सेज में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से कल 7 जनवरी, 2026 को CLAT 2026 की पहली मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जिन उम्मीदवारों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 की परीक्षा दी थी और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर देख सकेंगे।
काउंसलिंग प्रक्रिया और सीट आवंटन का गणित
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, जिन छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें अपनी पसंद और भविष्य की प्लानिंग के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। बोर्ड ने छात्रों को तीन प्रमुख ऑप्शन दिए हैं:
फ्रीज: यदि छात्र आवंटित सीट से पूरी तरह संतुष्ट है और एडमिशन लेना चाहता है।
फ्लोट : यदि छात्र सीट सुरक्षित रखना चाहता है लेकिन अगले राउंड में बेहतर कॉलेज की उम्मीद रखता है।
एग्जिट : यदि छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर होना चाहता है।
एडमिशन के लिए जरूरी कदम
पहली लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित एनएलयू में अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन भी पूरा करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा करने या प्रक्रिया पूरी करने में विफल रहता है, तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है और वह अगले राउंड की काउंसलिंग के लिए अयोग्य हो सकता है।
ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट रिजल्ट-
1. आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
2. अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
3. 'Seat Allotment Result' के लिंक पर क्लिक करें।
4. अपनी आवंटित रैंक और कॉलेज की जांच करें।
5. भविष्य की जरूरतों के लिए अलॉटमेंट लेटर का प्रिंटआउट ले लें।
आगे क्या होगा?
7 जनवरी को पहली लिस्ट जारी होने के बाद, रिक्त सीटों के आधार पर काउंसलिंग के अगले राउंड आयोजित किए जाएंगे। एक्सपर्ट का मानना है कि इस साल टॉप एनएलयू (जैसे NLSIU बैंगलोर और NALSAR हैदराबाद) के लिए कट-ऑफ काफी ऊपर रह सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तकनीकी समस्या या अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और पोर्टल पर ही भरोसा करें।





