Hindi Newsकरियर न्यूज़CLAT 2026 Final Answer Key released at consortiumofnlus.ac.in, download pdf clat 2026 results
CLAT 2026 Final Answer Key: क्लैट 2026 फाइनल आंसर-की consortiumofnlus.ac.in पर जारी, Direct Link

CLAT 2026 Final Answer Key: क्लैट 2026 फाइनल आंसर-की consortiumofnlus.ac.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

CLAT 2026 Final Answer Key: क्लैट 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी कर दी गई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज जल्द ही परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है।

Dec 16, 2025 07:36 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CLAT 2026 Final Answer Key Download Pdf Link: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट जारी की है। लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए हुई इस महत्वपूर्ण परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी कर दी गई है। यह उन सभी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्होंने 7 दिसंबर 2025 को अंडरग्रैजुएट (UG) और पोस्टग्रैजुएट(PG) दोनों कोर्सेज के लिए CLAT 2026 की परीक्षा दी थी। CLAT 2026 का रिजल्ट इसी फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

CLAT 2026 Final Answer Key Download Pdf Link

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "10 दिसंबर 2025 को जारी की गई शुरुआती प्रोविजनल आंसर की या किसी भी प्रश्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए, पहले जारी की गई आंसर की को ही अब 'फाइनल' माना जाएगा। इसके अनुसार, CLAT 2026 UG के उम्मीदवारों का मूल्यांकन अब कुल 119 अंकों में से किया जाएगा।"

CLAT Final Answer Key 2026: क्लैट 2026 फाइनल आंसर-की कैसे करें डाउनलोड?

1. सबसे पहले कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए 'CLAT 2026 Final Answer Key' या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद फाइनल आंसर-की PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगी।

4. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

नतीजे देखने के लिए रहें तैयार

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 के परिणामों का इंतजार हजारों उम्मीदवार कर रहे हैं। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। कानूनी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पल है, क्योंकि यह रिजल्ट देश की प्रतिष्ठित लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले का रास्ता साफ करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड और लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें ताकि रिजल्ट घोषित होते ही वे बिना किसी देरी के अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।

अब सभी की निगाहें मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ पर टिकी हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद, एनएलयू में सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवारों के रैंक के आधार पर उन्हें कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए छात्र लगातार आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।