Hindi Newsकरियर न्यूज़CLAT 2026 Exam Analysis: Question Pattern Changed; Check Analysis and Expected Cutoff Trends
CLAT 2026 Exam Analysis: क्लैट 2025 परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न बदला, कटऑफ ऊपर रहेगा?

CLAT 2026 Exam Analysis: क्लैट 2025 परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न बदला, कटऑफ ऊपर रहेगा?

संक्षेप:

CLAT 2026 Analysis: परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार परीक्षा में प्रश्न पूछने की तरीके में बदलाव किया गया। परीक्षार्थियों ने कहा कि पैसेज के कई प्रश्न डायरेक्ट पूछे गये थे, जिससे थोड़ी परेशानी हुई। कुल 120 मल्टीपल-चॉइस सवाल थे। इसमें पांच सेक्शन थे।

Dec 08, 2025 06:58 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
share Share
Follow Us on

CLAT 2026 Exam Analysis: देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए रविवार को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 की ऑफलाइन परीक्षा हुई। पटना के छह केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के लिए पूरे बिहार में सात केंद्र बनाये गये थे। पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर में भी परीक्षा हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्लैट में शामिल होने के लिए बिहार से 5434 छात्रों ने आवेदन किया था, इनमें से 5308 शामिल हुए। यूजी (एलएलबी) में 4909 जबकि पीजी (एलएलएम) में 399 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों ने बताया कि इस बार परीक्षा में प्रश्न पूछने की तरीके में बदलाव किया गया। परीक्षार्थियों ने कहा कि पैसेज के कई प्रश्न डायरेक्ट पूछे गये थे, जिससे थोड़ी परेशानी हुई। कुल 120 मल्टीपल-चॉइस सवाल थे। इसमें पांच सेक्शन थे।

इसके अलावा इंग्लिश लैंग्वेज, करेंट अफेयर्स के साथ जनरल नॉलेज, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स से प्रश्न पूछे गये थे। परीक्षा में कुछ छात्रों को लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव तकनीक अनुभाग में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

परीक्षा के बाद जल्द ही प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर आपत्तियां दर्ज करने का मौका भी मिलेगा। इधर, लॉ प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ अभिषेक गुंजन ने बताया कि प्रश्नों का स्तर ज्यादा कठिन नहीं होने की वजह से कटऑफ ऊपर जाने की संभावनाएं हैं। पिछले साल की तुलना में बिहार के छात्रों का रिजल्ट और बेहतर होने की संभावनाएं हैं। परीक्षा के बाद छात्र काफी उत्साहित हैं।

इस वर्ष समान्य वर्ग के लिए संभावित कटऑफ

लॉ प्रेप ट्यूटोरियल पटना के डायरेक्टर एवं क्लैट विशेषज्ञ अभिषेक गुंजन ने बताया कि क्लैट 2026 के स्तर को देखते हुए विभिन्न वर्गों के लिए अनुमानित कटऑफ इस प्रकार रह सकती है-

जनरल 83

ओबीसी 76

एससी 65

एसटी 58

ईडब्ल्यूएस 80

पीडब्ल्यूडी 58

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।