
CLAT 2026 Second Merit List: क्लैट 2026 दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, जानें आगे का प्रोसेस
CLAT 2026 Counselling: कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू द्वारा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2026) की दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CLAT 2026 Counselling Round 2 Allotment Result: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में दाखिले की राह देख रहे कानून के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। ‘कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू’ द्वारा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2026) की दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इसके माध्यम से देश के 24 से अधिक प्रतिष्ठित लॉ विश्वविद्यालयों में पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी (UG) और एलएलएम (PG) कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा।
अगला कदम क्या होगा? (प्रवेश प्रक्रिया)
जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, उनके पास मुख्य रूप से तीन विकल्प होंगे।
फ्रीज : यदि छात्र आवंटित सीट से संतुष्ट है, तो वह उसे चुनकर अपनी सीट सुरक्षित कर सकता है। इसके बाद वह आगे के किसी भी राउंड में भाग नहीं ले पाएगा।
फ्लोट : यदि छात्र आवंटित सीट को स्वीकार करता है लेकिन बेहतर कॉलेज की उम्मीद में अगले राउंड में भी भाग लेना चाहता है, तो वह 'फ्लोट' विकल्प चुन सकता है।
एग्जिट : यदि छात्र प्रवेश प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर निकलना चाहता है, तो वह काउंसलिंग प्रक्रिया को छोड़ सकता है।
जिन छात्रों को पहली बार सीट मिलेगी, उन्हें निर्धारित समय के भीतर 'कन्फर्मेशन फीस' जमा करनी होगी। यदि छात्र ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं:
- सबसे पहले कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
2. अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके 'लॉगिन' करें।
3. डैशबोर्ड पर 'Seat Allotment Result' लिंक पर क्लिक करें।
4. यहाँंआपको आवंटित कॉलेज और कोर्स की जानकारी मिल जाएगी।
जरूरी डॉक्यूमेंट और अंतिम तिथि
छात्र अपने सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट जैसे– कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, सीएलएटी एडमिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) तैयार रखें। दूसरी लिस्ट के तहत फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन के लिए बहुत कम समय दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सतर्क रहने की जरूरत है।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



