CLAT 2026: क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका और जरूरी तारीखें

Dec 18, 2025 10:15 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CLAT 2026 Counselling: क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विंडो 17 दिसंबर 2025 से खोल दी गई है। रजिस्ट्रेशन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2025 (रात 10:00 बजे तक) तय की गई है।

CLAT 2026: क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका और जरूरी तारीखें

CLAT 2026 Counselling: लॉ के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की राह देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLUs) ने CLAT 2026 के नतीजों की घोषणा के साथ ही एडमिशन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विंडो 17 दिसंबर 2025 से खोल दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट पास किया है, वे CLAT की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध एडमिशन तारीखों की जांच कर सकते हैं।

अंतिम तिथि और रजिस्ट्रेशन शुल्क

काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2025 (रात 10:00 बजे तक) तय की गई है।

रजिस्ट्रेशन शुल्क कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग है-

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन करने के लिए 30 हजार रुपये की काउंसलिंग फीस देनी होगी और एससी,एसटी, ओबीसी, बीसी, EWS और PwD कैटेगरी के कैंडिडेट को 20 हजार रुपये की फीस जमा करनी होगी। कैंडिडेट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही फीस जमा कर सकते हैं।

काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

CLAT 2026 की काउंसलिंग कुल पांच राउंड में पूरी होगी। पहली अलॉटमेंट लिस्ट 7 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरी लिस्ट 22 जनवरी और तीसरी 5 फरवरी को आएगी। पहले तीन राउंड में जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 24 अप्रैल 2026 तक यूनिवर्सिटी फीस जमा करनी होगी। चौथे और पांचवें राउंड की प्रक्रिया 15 मई 2026 में संपन्न होगी।

सीट अलॉटमेंट के विकल्प काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को तीन मुख्य विकल्प दिए जाएंगे:

फ्रीज: यदि आप मिली हुई सीट से संतुष्ट हैं और उसे सुरक्षित करना चाहते हैं।

फ्लोट: यदि आप मिली हुई सीट को रखते हुए अगले राउंड में बेहतर कॉलेज की उम्मीद रखते हैं।

एग्जिट: यदि आप काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर निकलना चाहते हैं।

जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

रजिस्ट्रेशन के समय छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, CLAT 2026 का एडमिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और डोमिसाइल सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी चाहिए।

CLAT 2026 Counselling: क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा और अपनी डिटेल्स भरनी होगी।

3. इसके बाद आप काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्टर कीजिए।

4. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरें और रजिस्ट्रेशन फीस को जमा कीजिए।

5. इसके बाद आपको सबमिट करना होगा और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लीजिए।

6. भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

CLAT 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से हजारों छात्र शामिल हुए थे। अब काउंसलिंग के माध्यम से देश के 24 से अधिक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा का ध्यान रखें और अपनी प्राथमिकताओं को बहुत सोच-समझकर भरें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।