
CLAT 2026 Answer Key: क्लैट 2026 आंसर-की consortiumofnlus.ac.in पर जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
CLAT Answer Key 2026 Download: क्लैट 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी कर दी गई है। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे से शुरू हो गई है।
CLAT 2026 Answer Key Download Pdf Link: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट जारी की है। लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए हुई इस महत्वपूर्ण परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी कर दी गई है। यह उन सभी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्होंने 7 दिसंबर 2025 को अंडरग्रैजुएट (UG) और पोस्टग्रैजुएट(PG) दोनों कोर्सेज के लिए CLAT 2026 की परीक्षा दी थी।
CLAT 2026 Answer Key Download Pdf Link
CLAT Answer Key 2026: क्लैट 2026 आंसर-की कैसे करें डाउनलोड?
1. सबसे पहले कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए 'CLAT 2026 Provisional Answer Key' या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
4. लॉगिन करने के बाद, प्रोविजनल आंसर-की PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगी।
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
छात्र इस आंसर-की का उपयोग करके अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और नेगेटिव मार्किंग (प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक कटौती) को ध्यान में रखते हुए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने का मौका
यदि किसी छात्र को लगता है कि आंसर-की में दिए गए किसी प्रश्न के उत्तर में कोई गलती है, तो वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे तक है। छात्रों को अपने CLAT कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करनी होगी।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क वापस कर दिया जाता है। कंसोर्टियम इन सभी आपत्तियों पर विचार करेगा और उसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। CLAT 2026 का रिजल्ट इसी फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा से पहले ही अपनी आपत्ति दर्ज करा दें।





