Class 12 RBSE result :राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट क्रैश, 12वीं का रिजल्ट यहां, SMS, डिजिलॉकर, UMANG App पर ऐसे देखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने के बाद छात्र SMS, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए अपना रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते हैं।

class 12 result 2026 RBSE Rajasthan board result to be out today website down how to check SMS digilocker and Umang App

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं कक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए सुबह-सुबह एक बड़ी चुनौती सामने आई है। यहां देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट। परिणाम घोषित होने के ठीक पहले भारी ट्रैफिक और लाखों हिट्स के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in तकनीकी रूप से ठप हो गई है। छात्र लगातार पेज रिफ्रेश कर रहे हैं, लेकिन वेबसाइट चल नहीं रही है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो चिंता न करें। शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत के लिए कई वैकल्पिक रास्ते खुले रखे हैं, जिनसे आप बिना किसी देरी के अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

यहां देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं पर लाइव अपडेट्स

वेबसाइट क्रैश होने पर अपनाएं ये 3 आसान तरीके

जब मुख्य वेबसाइट काम न कर रही हो, तो छात्र इन विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:

1. SMS के जरिए (बिना इंटरनेट)

यह सबसे तेज़ और सटीक तरीका है। आपको बस अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर RJ12 [Space] अपना रोल नंबर टाइप करना है और इसे 5676750 या 56263 पर भेज देना है। कुछ ही सेकंड में आपका विषयवार रिजल्ट आपके इनबॉक्स में होगा।

2. DigiLocker और UMANG ऐप

भारत सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker पर राजस्थान बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र अपने आधार नंबर से लॉगिन करके 'Education' सेक्शन में राजस्थान बोर्ड चुनकर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यही सुविधा UMANG ऐप पर भी उपलब्ध है, जहाँ सर्वर क्रैश होने का खतरा कम रहता है।

3. लाइव हिन्दुस्तान पर भी देखें रिजल्ट

अगर मुख्य सरकारी साइट नहीं खुल रही है, तो छात्र लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर https://www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं हैं।

क्यों क्रैश हुई वेबसाइट?

गौरतलब है कि इस साल 8 लाख से अधिक छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। जैसे ही बोर्ड ने लिंक एक्टिवेट करने की तैयारी की, एक साथ लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों ने लॉगिन करने की कोशिश की। इसी पीक ट्रैफिक के कारण सर्वर की बैंडविड्थ कम पड़ गई और साइट क्रैश हो गई। बोर्ड की आईटी टीम फिलहाल इसे रिकवर करने में जुटी है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।