CJP के सगंठन सह-प्रभारी दीपक बालियान कौन हैं? किसान नेता के तौर पर बनाई पहचान, जानें कहां से और कितनी की है पढ़ाई-लिखाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दीपक बालियान राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। वो एक किसान परिवार से आते हैं। दीपक के पिता और दादा दोनों ही किसान हैं। अगस्त 2026 में कॉकरोच पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय संगठन सह-प्रभारी और नॉर्थ जोन प्रभारी नियुक्त किया था।

cjp Organisational Co Incharge Deepak Baliyan education career and role in cockroach janta party
दीपक बालियान की सीजेपी में भूमिका?

सोशल मीडिया, टीवी, अखबार से लेकर सड़क तक इस वक्त कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी छाई हुई है। देश के अलग-अलग शहरों में खासकर मुंबई और दिल्ली के सड़कों पर इस वक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी प्रोटेस्ट कर रहा है। यही वजह है कि पार्टी से जुड़े कई युवा चेहरे भी खूब चर्चे में है। इनमें से एक नाम 26 साल के दीपक बालियान का भी है। इनकी पार्टी में अहम भूमिका है। ये सीजेपी में संगठन सह-प्रभारी हैं। साथ ही नॉर्थ जोन के इनचार्ज और पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सीजेपी ने इन्हीं के कंधे पर दे रखी है। चलिए जानते हैं कि आखिर दीपक बालियान कौन हैं और उन्होंने कहां से और कितनी पढ़ाई लिखाई की है?

कहां से की है पढ़ाई

दीपक बालियान राजस्थान के अलवर के कठूमर तहसील के मानखेड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कठूमर से पूरी की। इसके बाद भरतपुर की महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की। राजनीति विज्ञान की पढ़ाई और जमीनी स्तर पर काम करने के अनुभव ने शासन व्यवस्था और सार्वजनिक नीतियों को लेकर उनकी समझ विकसित करने में मदद की।

किसान नेता के रूप में बनाई पहचान

बता दें कि वो एक किसान परिवार से आते हैं। दीपक के पिता और दादा दोनों ही किसान हैं। अगस्त 2026 में कॉकरोच पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय संगठन सह-प्रभारी और नॉर्थ जोन प्रभारी नियुक्त किया था। इससे पहले वह राजस्थान में पार्टी के आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। CJP से जुड़ने से पहले उन्होंने करीब सात से आठ वर्षों तक किसान संगठनों के साथ काम किया। किसानों के अधिकारों और ग्रामीण मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। किसान आंदोलनों से लंबे समय तक जुड़े रहने के कारण उन्हें विरोध प्रदर्शनों के आयोजन और लोगों को एकजुट करने का अनुभव मिला।

आशुतोष रांका के जरिए सीजेपी में एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजेपी पार्टी के नेता आशुतोष रांका के जरिए से दीपक का परिचय CJP से हुआ। इसके बाद वह राजस्थान में संगठन के शुरुआती आयोजकों में शामिल हो गए। आंदोलन के दौरान उन्होंने 15 जून को जयपुर में हुए विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों के बीच समन्वय बनाने, जरूरी व्यवस्थाएं संभालने और राज्य में CJP की पहुंच बढ़ाने में भूमिका निभाई। प्रदर्शनों के दौरान उनके संगठनात्मक काम ने उन्हें आंदोलन के प्रमुख जमीनी नेताओं में पहचान दिलाई।

प्रवक्ता बनकर उठाई किसानों और छात्रों की आवाज

CJP के प्रवक्ताओं में शामिल दीपक बलियान लगातार किसानों, छात्रों और ग्रामीण युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा के पेपर लीक, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CJP के सगंठन सह-प्रभारी दीपक बालियान कौन हैं? जानें कहां से और कितनी की है पढ़ाई