CISF Tradesmen Admit Card Link : सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी पीएसटी एडमिट कार्ड cisfrectt.cisf.gov.in पर जारी
CISF Constable Tradesmen Admit Card 2025: सीआईएसएफ ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती को लेकर होने वाली पीएसटी पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इन्हें cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CISF Constable Tradesmen Admit Card 2025: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती को लेकर होने वाली पीएसटी पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इन्हें cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीआईएसएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1161 पदों पर भर्ती होनी हैं। ये भर्तियां विभिन्न ट्रेड कुक, नाई, दर्जी, धोबी, स्वीपर, इलेक्ट्रिशियन आदि के लिए होगी। इसके आवेदन मार्च 2025 में लिए गए थे। पीईटी पीएसटी में पास अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई - 165 सेमी हो। महिलाओं की 155 सेमी हो।
पुरुष अभ्यर्थियों का सीना कम से कम 78-83 सेमी है। 5 सेमी फुलाव हो।
पीईटी
पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट 30 सेकेंड में 1.6 किमी दौड़ना होगा वही महिलाओं को 4 मिनट में 800 मीटर दौड़ना होगा।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
चरण 2: आपको होमपेज पर 'CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन 2025 के लिए एडमिट कार्ड' का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉग इन करने के लिए आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4: अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जैसी आवश्यक जानकारी सही ढंग से दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5: सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरणों की जांच करें और फिर उसे डाउनलोड करें।
चरण 7: भविष्य के लिए अपने हॉल टिकट का प्रिंट आउट लें।
एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक
वैकेंसी का ब्योरा
पद/ट्रेड और वैकेंसी
कांस्टेबल/ कुक - 444
कांस्टेबल/ मोची - 08
कांस्टेबल / दर्जी 21
कांस्टेबल/ नाई 180
कांस्टेबल/ धोबी 236
कांस्टेबल/ स्वीपर 137
कांस्टेबल/ पेंटर 02
कांस्टेबल/ बढ़ई 08
कांस्टेबल/ इलेक्ट्रीशियन 04
कांस्टेबल/ माली 04
कांस्टेबल/ वेल्डर 01
कांस्टेबल/ चार्ज मैकेनिक 01
कांस्टेबल / एमपी अटेंडेंट 02
कुल 1161 (एक्स सर्विसमैन के 113 पदों को मिलाकर)
वेतन-लेवल-3 , 21,700 रुपये - 69,100 रुपये ।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


