CISF : ईंटें ढोने वाला दिहाड़ी मजदूर लड़का बना CISF कांस्टेबल, पास की SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
लैशराम सिंह इतने गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं कि उन्होंने गुजर बसर करने के लिए ईंटें ढोईं। लेकिन उन्होंने आर्थिक तंगी से लड़ते हुए जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास की और सीआईएसएफ में कांस्टेबल का पद हासिल किया।

मणिपुर के ईंट ढोकर गुजारा करने वाले दिहाड़ी मजदूर ने युवाओं के सामने एक शानदार मिसाल कायम की है। इंफाल वेस्ट के रहने वाले लैशराम अबुंगसाना सिंह ने एसएससी की जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा क्रैक कर साबित कर दिया है कि अगर किसी में लगन और जज्बा है तो उसे कोई बाधा लक्ष्य पाने से रोक नहीं सकती। लैशराम अबुंगसाना सिंह इतने गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं कि उन्होंने गुजर बसर करने के लिए ईंटें ढोईं। लेकिन उन्होंने आर्थिक तंगी से लड़ते हुए जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास की और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कांस्टेबल का पद हासिल किया।
असम राइफल्स की कोचिंग की बदौलत हुआ सब मुमकिन
लैशराम अबुंगसाना सिंह असम राइफल्स स्किल डेवलपमेंट सेंटर, इंफाल से परीक्षा की तैयारी की थी। असल में असम राइफल्स और होमलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मैनेजमेंट द्वारा संचालित असम राइफल्स स्किल डेवलपमेंट सेंटर, इंफाल युवाओं को कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहा है। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच जीवन गुजार रहे मणिपुर के युवाओं के लिए यह पहल उम्मीद की एक नई किरण बन गई है।
एमपी में ले रहे ट्रेनिंग
लैशराम अबुंगसाना सिंह का जीवन काफी कठिनाइयों से भरा था। मजदूरी से जीवन चलाने वाले इस युवा ने बेहतर भविष्य का सपना देखा और असम राइफल्स स्किल डेवलपमेंट सेंटर से जुड़ गए। ट्रेनिंग सेंटर में मिले अनुशासित प्रशिक्षण, शारीरिक तैयारी और मार्गदर्शन ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने सीआईएसएफ कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की। वर्तमान में वह आरटीसी बरवाहा, मध्य प्रदेश में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
अबुंगसाना की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उनकी कहानी यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के युवा भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
असम राइफल्स और होमलैंड इंस्टीट्यूट की इस संयुक्त पहल ने अब तक 600 से अधिक युवाओं को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दिलाने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्यक्रम युवाओं को सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और कॉरपोरेट क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयार कर रहा है। अबुंगसाना सिंह की कहानी इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही अवसर किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बदल सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल की उत्तर कुंजी जारी
करीब 25500 पदों पर भर्ती के लिए बीते माह आयोजित हुई एसएसी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवार अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित की गई थी। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनौती दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 15 जून से 20 जून 2026 शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


