Hindi Newsकरियर न्यूज़CISF Head Constable Recruitment 2025 for 403 post apply now at cisfrectt.cisf.gov.in Sarkari Naukri
CISF Head Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल के 403 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, अभी करें अप्लाई

CISF Head Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल के 403 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, अभी करें अप्लाई

संक्षेप:

CISF Recruitment 2025: सीआईएसएफ ने हेड कांस्टेबल ड्राईवर के 403 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने के उम्मीदवारों को cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।

May 18, 2025 01:56 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

CISF Head Constable Recruitment 2025 Apply Online: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल ड्राईवर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 18 मई 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जून 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट के बाद आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 403 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योग्यता-

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है।

2. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।

3. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

4. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास सर्टिफिकेट के साथ खेलों और एथलेटिक्स में राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अनुभव होना चाहिए।

5. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

ये भी पढ़ें:इंडियन आर्मी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, अभी करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:8वीं पास लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 13 मई से करें अप्लाई

वेतन-

सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने सैलरी के रूप में पे लेवल 4 के अनुसार 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये मिलेंगे।

आवेदन शुल्क-

आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, महिला एससी,एसटी को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों का चयन दो स्टेज में किया जाएगा।

स्टेज- 1

1. ट्रायल टेस्ट

2. प्रोफिशिएंसी टेस्ट

3. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)

4. डॉक्यूमेंटेशन

स्टेज-2

मेडिकल एग्जामिनेशन

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।