CISCE ISC Class 12 board exam 2025: आईएससी 12वीं क्लास की परीक्षा आज से शुरू, पढ़ें गाइडलाइंस
- CISCE to begin ISC Class 12 board exam-आईएससी 12वीं क्लास की परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं। एग्जाम से पहले यहां पढ़ ले सभी दिशा निर्देश

इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) 12वीं क्लास के एग्जाम आज 13 फरवरी से आयोजित किए जाते हैं। यह एग्जाम काउंसलिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन आयोजित करता है। आईएससी का पहला पेपर एन्वॉरमेंटल साइंस से शुरू हो रहा है। 5 अप्रेल को आर्ट के पेपर के साथ खत्म होगा। यह पेपर सिंगल शिफ्ट में होगा और 2 बजे से शुरू होकर तीन बजे तक चलेगा।
एग्जाम से पहले जान लें दिशा निर्देश
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंच जाए। पेपर समाप्त होने से पहले हॉल से बाहर न निकलें। ।
अगर आपको कोई गलत प्रश्नपत्र मिलता है या अगर प्रश्नों से संकेत मिलता है कि कोई नक्शा या कोई अन्य स्टेशनरी भी आपको दी जानी चाहिए थी, तो इसे तुरंत पर्यवेक्षक परीक्षक के ध्यान में लाएं।
प्रश्न पत्र के पहले पृष्ठ पर दिए गए सभी निर्देश को ध्यान से पढ़ें, जैसे कि कितने प्रश्नों को हल करना चाहिए। पेपर में उल्लिखित प्रश्नों की संख्या का ही उत्तर दें।
मुख्य आंसर बुक की टॉप शीट पर दिए गए स्थान पर अपनी विशिष्ट आईडी (विशिष्ट पहचान संख्या) और विषय का नाम स्पष्ट रूप से लिखें। इस जानकारी को निरंतरता पुस्तिकाओं, लूज़ मैपर, ग्राफ पेपर्स आदि पर लिखें।
मुख्य आंसर बुक और पहले से जारी निरंतरता आंसर बुक के सभी पृष्ठों पर लिखने के बाद ही निरंतरता पुस्तिकाएं अनुरोध पर जारी की जाएंगी।
मुख्य आंसर बुक के टॉप पेज पर दिए गए स्थान पर अपना साइन करें।
टॉप शीट पर कहीं भी कुछ न लिखें।
आंसर शीट के दोनों ओर लिखें । उत्तर पुस्तिका में लिखते समय लेफ्ट और राइट किनारे पर मार्जिन छोड़ दें। किसी प्रश्न के प्रत्येक अलग भाग का उत्तर एक अलग लाइन में लिखना शुरू करें। ।
प्रत्येक उत्तर के आरंभ में बाएं तरफप्रश्न की संख्या साफ तरीके से लिखें। प्रश्न की नकल न करें। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के बाद एक लाइन छोड़ें।
बोर्ड मूल्यांकन के दौरान साफ-सुथरी लिखावट को महत्व देता है। उत्तर केवल नीली या काली स्याही से लिखें। रेखाचित्रों के लिए पेंसिल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


