Hindi Newsकरियर न्यूज़Children day wishes photos : happy childrens day messages quotes drawing photo images bal diwas ki shubhkamnaye
Children's Day Wishes , Photos : बाल दिवस पर बेस्ट शुभकामनाएं, फोटो मैसेज, SMS, कोट्स व शायरी

Children's Day Wishes , Photos : बाल दिवस पर बेस्ट शुभकामनाएं, फोटो मैसेज, SMS, कोट्स व शायरी

संक्षेप: Children's Day Wishes , Photos , Images : बच्चों को समर्पित इस खास मौके पर अगर आप भी किसी को बाल दिवस की शुभकामना देना चाहते हैं या इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए कुछ संदेश, कोट्स या शायरी पोस्ट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए मैसेज आपके काम आ सकते हैं।

Fri, 14 Nov 2025 05:24 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Childrens Day Wishes, Quotes, Messeages : हर साल देश में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस का दिन बच्चों की मासूमियत, जिज्ञासा, ऊर्जा और उत्साह का जश्न मनाने का दिन है। बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक अवसर है जब हमें बच्चों के अधिकारों, उनके कल्याण और उनके भविष्य की सुरक्षा के बारे में सोचने का समय मिलता है। बच्चों को समर्पित इस खास मौके पर अगर आप भी किसी को बाल दिवस की शुभकामना (Children's Day 2025 Wishes, Quotes) देना चाहते हैं या इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए कुछ संदेश, कोट्स या शायरी पोस्ट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए मैसेज आपके काम आ सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मन के होते है सदा ही सच्चे

देश की प्रगति का आधार हैं बच्चे

बाल दिवस की शुभकामनाएं

रोने की वजह न थी, न हंसने का बहाना था

क्यों हो गए हम इतने बड़े, इससे अच्छा तो बचपन का जमाना था

Happy Children's Day 2025

बचपन है ऐसा खजाना, जो आता नहीं दोबारा

मुश्किल है इसको भुलाना, वो खेलना, कूदना और खाना,

और मौज-मस्ती में इठलाना

Happy Children's Day 2025

बाल दिवस है चाचा का जन्मदिवस,

ये है हम सबको प्यारा,

काश आज भी होते हमारे साथ चाचा प्यारे,

इनका प्यार है सबसे न्यारा

बाल दिवस की शुभकामनाएं

ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो

भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी

मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन

वो कागज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी!

Happy Children's Day 2025

Children day wishes photos

खबर ना होती कुछ सुबह की

ना कोई शाम का ठिकाना था

थक हार के आना स्कूल से

पर खेलने को तो जरूर था जाना!

Happy Children's Day 2025

हम तो बचपन में भी अकेले थे

सिर्फ़ दिल की गली में खेले थे

जावेद अख़्तर

Happy Children's Day 2025

एक हाथी एक राजा एक रानी के बग़ैर

नींद बच्चों को नहीं आती कहानी के बग़ैर

– मक़सूद बस्तवी

बाल दिवस की शुभकामनाएं

Children day wishes photos

मेरे रोने का जिस में क़िस्सा है

उम्र का बेहतरीन हिस्सा है

– जोश मलीहाबादी

बाल दिवस की शुभकामनाएं

किताबों से निकल कर तितलियां गजलें सुनाती हैं

टिफिन रखती है मेरी माँ तो बस्ता मुस्कुराता है

सिराज फ़ैसल ख़ान

बाल दिवस की शुभकामनाएं

हम तो बचपन में भी अकेले थे

सिर्फ़ दिल की गली में खेले थे

जावेद अख़्तर

बाल दिवस की शुभकामनाएं

Children day wishes photos

बचपन में बड़े पूछते थे - बड़े होकर क्या बनना है?

अब जाकर जवाब मिल- फिर से बच्चा बनना है।

Happy Children’s Day 2025

children's day quotes : जवाहर लाल नेहरू के अनमोल विचार, जिन्हें आप आज कर सकते हैं शेयर

1- बच्चे राष्ट्र के निर्माता हैं। वे देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं।

2- जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अधिक सहायक हैं।

3- आपत्तियां हमें आत्मज्ञान कराती हैं। ये हमें दिखा देती हैं कि हम किस मिट्टी के बने हैं।

4- नागरिकता देश की सेवा में निहित है।

5- अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है।

6- दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।

7- जो व्यक्ति भाग जाता है वह शांत बैठे व्यक्ति की तुलना में अधिक खतरे में पड़ जाता है।

8- विफलता तभी होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।

9- लोगों की कला उसके उनका दिमाग का सही आईना है।

10- वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।