CG Board 2nd Main Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं सेकंड मेन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज यानी 14 अगस्त 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Chhattisgarh Board 2nd main result 2026 cgbse class 10 12 result out check direct link
यहां देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं सेकंड मेन का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज यानी 14 अगस्त 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। स्कोरकार्ड में विद्यार्थियों के विषयवार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी दी जाएगी।

जानें कब आयोजित हुई थी सीजी बोर्ड सेकंड मेन एग्जाम 2026

बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा 2026 जुलाई महीने में आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं की अवसर परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित हुई, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक चली। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई थीं। अब परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसे वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

CGBSE Second Main Result 2026: ऐसे चेक करें 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Notice Board सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब अपनी कक्षा के अनुसार High School Results (कक्षा 10वीं) या Senior Secondary Results (कक्षा 12वीं) के लिंक को चुनें।

4. इसके बाद स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी में अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

5. सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

6. अब आपका CGBSE Second Main Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

7. रिजल्ट को ध्यान से चेक करें और इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

8. भविष्य में जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। ये भविष्य में काम आएगा।

CGBSE Result 2026: स्कोरकार्ड में इन डिटेल्स को जरूर चेक करें

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थियों को अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए। खासतौर पर इन चीजों को जरूर चेक करें-

रोल नंबर

विद्यार्थी का नाम

विषयवार प्राप्त अंक

कुल अंक

क्वालिफाइंग/पास स्टेटस

यदि रिजल्ट या मार्कशीट में किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो विद्यार्थी अपने संबंधित स्कूल या CGBSE अधिकारियों से संपर्क करके उसका समाधान करा सकते हैं। बता दें कि परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं, मूल मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज जारी होने तक विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट की एक कॉपी सुरक्षित रखनी चाहिए, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं सेकंड मेन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक