Chevening Scholarship: इंग्लैंड में पढ़ने के लिए मिलेगी चिवनिंग स्कॉलरशिप, आज ही करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

  • Chevening Scholarship: इंग्लैंड में पढ़ने के लिए चिवनिंग स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कीजिए। इस स्कॉलरशिप में फ्लाइट, रहने और पढ़ाई का खर्च सभी शामिल है। अप्लाई करने के की आखिरी तारीख 5 नवंबर, 2024 है।

UK chevening scholarship

Chevening Scholarships: अगर आपका सपना भी इंग्लैंड पढ़ने का है तो आपको बता दें कि विदेश में पढ़ने के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप स्टूडेंट्स को दी जाती हैं। जिसकी मदद से स्टूडेंट्स बिना किसी परेशानी के विदेश में आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं। क्या आपको पता है कि इंग्लैंड में पढ़ने के लिए एक ऐसी स्कॉलरशिप है, जिसमें आपके फ्लाइट, रहने और पढ़ाई का खर्च सभी शामिल है।

चिवनिंग स्कॉलरशिप के लिए एप्लीकेशन विंडों 5 नवंबर, 2024 को बंद हो जाएगी। जो भी स्टूडेंट्स यू. के. यूनिवर्सिटी से एक साल की मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई करना चाहते हैं वे स्कॉलरशिप पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट chevening.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप में फ्लाइट, रहने और पढ़ाई का खर्च सभी शामिल है।

चिवनिंग स्कॉलरशिप के लिए योग्यता-

1. स्टूडेंट को चिविंग-एलिजिबल देश का नागरिक होना आवश्यक है।

2. स्टूडेंट्स को यह प्रतिबद्ध (कमिट) करना होगा कि वे स्कॉलरशिप समाप्त होने के बाद कम से कम दो सालों के अन्दर अपने देश वापस आएंगे।

3. स्टूडेंट्स के पास अंडरग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए ताकि वे स्कॉलरशिप एप्लीकेशन सबमिट करते समय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकें।

4. स्टूडेंट के कम से कम दो साल का वर्क एक्सपीरियंस (अनुभव) होना चाहिए।

5. उम्मीदवार ने तीन अलग-अलग और योग्य यूके यूनिवर्सिटी के कोर्सेज के लिए अप्लाई किया होना चाहिए और आवेदन करने की आखिरी तारीख तक उनके पास किसी एक यूनिवर्सिटी में ऑफर होना चाहिए।

महत्वपूर्ण तारीखें-

एप्लीकेशन विंडों- 6 अगस्त से 5 नवंबर, 2024

रीडिंग कमेटी असेसमेंट- नवंबर मध्य 2024 से जनवरी, 2025

शॉर्टलिस्टेड स्टूडेंट्स का डॉक्यूमेंट सबमिशन- 19 फरवरी, 2025 तक

इंटरव्यू- 26 फरवरी से 25 अप्रैल, 2025 तक

रिजल्ट- जून, 2025 तक

कम से कम एक यूके यूनिवर्सिटी का ऑफर सबमिट करना- 11 जुलाई, 2025 तक

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़इंग्लैंड में पढ़ने के लिए मिलेगी चिवनिंग स्कॉलरशिप, आज ही करें अप्लाई