हर महीने ₹200000 पाने का मौका, NLSIU Fellowship 2027 के आवेदन शुरू, 30 अक्टूबर है डेडलाइन

लाइव हिन्दुस्तान
share

बेंगलुरु की नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) ने शोध के क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी जनवरी 2027 इंटेक के लिए तीन रिसर्च फेलोशिप लेकर आई है। इनमें नए ग्रेजुएट से लेकर पीएचडी पूरा कर चुके और लंबे अनुभव वाले शोधकर्ता आवेदन कर सकते हैं।

NLSIU Fellowship
रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू

बेंगलुरु की नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) ने शोध के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर दी है। यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2027 इंटेक के लिए तीन अलग-अलग रिसर्च फेलोशिप के आवेदन शुरू कर दिए हैं। ये मौके नए ग्रेजुएट से लेकर पीएचडी पूरा कर चुके और लंबे अनुभव वाले शोधकर्ताओं तक के लिए खुले हैं। NLSIU ने फिलहाल तीन तरह की फेलोशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप, एनएलएसआईयू पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप शामिल हैं। हर फेलोशिप की योग्यता, अनुभव और मासिक राशि अलग-अलग रखी गई है।

यूनिवर्सिटी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को NLSIU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी संबंधित कैटेगरी का फॉर्म भरना होगा।

कितने पद हैं?

जनवरी 2027 इंटेक के लिए कुल तीन फेलोशिप शुरू की गई हैं और हर फेलोशिप में पदों की संख्या अलग है। ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 पद रखे गए हैं। एनएलएसआईयू पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप में 5 पद हैं। यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप में भी 5 पद शामिल किए गए हैं। यूनिवर्सिटी का कहना है कि इन पदों के जरिए अलग-अलग स्तर के शोधकर्ताओं को रिसर्च का मौका दिया जाएगा।

ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

यह फेलोशिप उन उम्मीदवारों के लिए है जो पढ़ाई पूरी करने के बाद शोध की शुरुआत करना चाहते हैं। कानून में ग्रेजुएट डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सामाजिक विज्ञान, सार्वजनिक नीति या इससे जुड़े विषयों में पोस्टग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। इस कैटेगरी में कुल 10 पद हैं।

पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप की योग्यता क्या?

एनएलएसआईयू पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप उन शोधकर्ताओं के लिए है जिन्होंने पीएचडी पूरी कर ली है। पीएचडी कानून, सामाजिक विज्ञान, सार्वजनिक नीति या संबंधित विषय में होनी चाहिए। आवेदन के लिए यह भी जरूरी है कि उम्मीदवार ने अपनी पीएचडी आवेदन की तारीख से पिछले तीन साल के अंदर पूरी की हो। साथ ही उम्मीदवार ने पहले किसी अन्य यूनिवर्सिटी में पोस्टडॉक्टोरल पद पर काम नहीं किया होना चाहिए। यानी यह मौका उन लोगों के लिए है जो पीएचडी के बाद अपना रिसर्च करियर शुरू करना चाहते हैं और अभी तक कहीं पोस्टडॉक्टोरल पद पर नहीं रहे हैं। इस फेलोशिप में 5 पद हैं।

अनुभवी शोधकर्ताओं के लिए यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप

जिनके पास पीएचडी के साथ लंबा शिक्षण या पेशेवर अनुभव है, वे यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से पीएचडी होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास कम से कम 10 साल का शिक्षण या संबंधित प्रोफेशनल अनुभव भी होना चाहिए। मजबूत रिसर्च रिकॉर्ड और अच्छे प्रकाशन भी जरूरी बताए गए हैं। यह फेलोशिप अनुभवी शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए है। इसमें कुल 5 पद उपलब्ध हैं।

हर फेलोशिप में कितनी राशि मिलेगी?

NLSIU ने तीनों फेलोशिप के लिए शुरुआती मासिक राशि अलग-अलग तय की है।

  • ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप में 50000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • एनएलएसआईयू पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप में शुरुआती राशि 120000 रुपये प्रति माह है।
  • यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप में 200000 रुपये प्रति माह रखे गए हैं।

यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि यह शुरुआती राशि है। हर चयनित उम्मीदवार को एक जैसी अंतिम रकम मिलना जरूरी नहीं है। राशि अनुभव, योग्यता और अन्य बातों के आधार पर तय हो सकती है।

कैंपस में रहना होगा जरूरी

चयनित उम्मीदवारों को फेलोशिप की पूरी अवधि के दौरान NLSIU के बेंगलुरु कैंपस में मौजूद रहना होगा। हालांकि यूनिवर्सिटी ने इसमें कुछ लचीलापन भी रखा है। विशेष परिस्थितियों में कैंपस में रहने को लेकर छूट दी जा सकती है। इसका फैसला हर मामले की स्थिति देखकर अलग-अलग लिया जाएगा।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़हर महीने 2 लाख पाने का मौका, NLSIU Fellowship 2027 के आवेदन शुरू,जानें लास्ट डेट