CGPSC SI Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ SI प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, 12 जुलाई को होनी परीक्षा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CGPSC SI Admit Card 2026: CGPSC SI प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 यानी रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।

CGPSC SI Admit Card 2026 out

CGPSC SI Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) कैडर प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) पास कर लिया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आयोग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

CGPSC SI प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 यानी रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और किसी वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र के साथ पहुंचना होगा।

परीक्षा में कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल?

आयोग के अनुसार, इस बार 63,342 अभ्यर्थी प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। इन सभी उम्मीदवारों ने पहले आयोजित फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) सफलतापूर्वक पास किए हैं।

यह भर्ती अभियान राज्य गृह (पुलिस) विभाग में 341 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें सब-इंस्पेक्टर (SI), सूबेदार और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 26 जून 2026

CGPSC SI प्रारंभिक परीक्षा: 12 जुलाई 2026 (रविवार)

परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

आंसर की जारी होने की संभावित तारीख: जुलाई 2026 के मध्य में

CGPSC SI एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर Latest Announcements या Online Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यहां आपको "Admit Card – Sub-Inspector Cadre Exam 2026" का लिंक दिखेगा। इसे ओपन करिए।

स्टेप 4: अब अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5: लॉग इन करने के बाद अपना एडमिट कार्ड देखें और PDF डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की कम से कम दो प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रखें। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलता है।

परीक्षा केंद्र कहां

आपको बता दें कि CGPSC ने परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं, ताकि अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। प्रमुख परीक्षा केंद्र रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर समेत कई शहरों में बनाए गए हैं, जिससे उम्मीदवारों को लंबी दूरी की यात्रा न करनी पड़े।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।