
CGPSC PCS Result : छत्तीसगढ़ पीसीएस की मेरिट लिस्ट जारी, देवेश प्रसाद साहू टॉपर, चयन सूची बाद में
CGPSC PCS Result : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पीसीएस 2024 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई इस मेरिट सूची में देवेश प्रसाद साहू 773.5 अंकों के साथ राज्य के टाप रैंक पर हैं।
CGPSC PCS Result , cgpsc result 2025 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पीसीएस 2024 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। चयन सूची बाद में जारी होगी। परीक्षार्थी psc.cg.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट में इंटरव्यू देने वाले सभी 643 अभ्यर्थियों की रैंक, नाम, लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में प्राप्तांक, कैटेगरी और पोस्ट प्रेफरेंस की डिटेल्स दी गई है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की गई इस मेरिट सूची में देवेश प्रसाद साहू 773.5 अंकों के साथ राज्य के टाप रैंक पर हैं। वहीं, स्वप्निल वर्मा ने दूसरा (769.5 अंक) और यशवंत कुमार देवांगन ने तीसरा स्थान (769.0 अंक) प्राप्त किया है।

यह महज मेरिट लिस्ट, चयन लिस्ट नहीं
आयोग ने स्पष्ट किया गया है कि यह जारी की गई सूची चयन सूची नहीं है। यह केवल मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की गई एक क्रमबद्ध मेरिट सूची है। आयोग ने बताया है कि अब अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए अग्रमान्यता पत्रक और मेरिट क्रम के आधार पर पदों के आबंटन की कार्यवाही की जाएगी। इस आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची अलग से जारी होगी। आयोग ने यह भी बताया है कि अनारक्षित पदों के आबंटन के लिए चयन प्रक्रिया में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र में 33 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं।
यहां देखें टॉप 20 अभ्यर्थियों के नाम
टॉप 20 मेरिट लिस्ट
रैंक नाम
1 देवेश प्रसाद साहू
2 स्वप्निल वर्मा
3 यशवंत कुमार देवांगन
4 पोलेश्वर साहू
5 पारस शर्मा
6 शताक्षी पांडे
7 अंकुश बनर्जी
8 सृष्टि गुप्ता
9 प्रशांत वर्मा
10 सागर वर्मा
11 विवेक कुमार
12 संजय कुमार
13 गौरव साहू
14 पंकज कुमार यादव
15 मोनिका साहू
16 साक्षी वर्मा
17 वैभव साहू
18 राजेश कुमार साहू
19 मुकेश प्रधान
20 कमलनारायण
CGPSC PCS Merit List Direct link
सीजी राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत कुल 17 सेवाओं के लिए 246 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा में पास हुए 643 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित किया गया था। इस बार सर्वाधिक पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं। आबकारी एसआई के 90 पद हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 पद हैं। डीएसपी के लिए 21 पद हैं। पिछली बार डीएसपी का पद नहीं था।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मार्च माह में पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था जिसमें 3737 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा के बाद 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए थे।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली 125 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रदेश के 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 125 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी। यह भर्ती जून 2022 के बाद पहली नियमित भर्ती है। PSC के विज्ञापन के अनुसार कार्डियोलॉजी (2 पद), मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, कार्डियो थोरेसिक एंड वेस्कुलर सर्जरी, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट इन विभाग में 7 सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की भी भर्ती शामिल होगी।
पदों का वर्गवार वितरण इस प्रकार है
अनारक्षित: 45
अनुसूचित जाति (अजा): 21
अनुसूचित जनजाति (अजजा): 43
अप्रवर्गीय (अपवि): 16





