Hindi Newsकरियर न्यूज़CGPSC PCS Final Result 2024: SSE Chhattisgarh PCS final result selection list out deputy collector and DSP list
CGPSC PCS Result : छत्तीसगढ़ पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, आई सेलेक्शन लिस्ट, कौन बना डिप्टी कलेक्टर व DSP

CGPSC PCS Result : छत्तीसगढ़ पीसीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, आई सेलेक्शन लिस्ट, कौन बना डिप्टी कलेक्टर व DSP

संक्षेप:

CGPSC PCS Final Result , Selection List :  सीजीपीएससी पीसीएस 2024 में निकले 246 पदों के लिए 237 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। आयोग ने पोस्ट वाइज चयन सूची व वेटिंग लिस्ट दोनों जारी की है।

Nov 22, 2025 07:42 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

CGPSC PCS Final Result , Selection List : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने शुक्रवार देर रात राज्य सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल नतीजे जारी कर दिए। पीसीएस 2024 में निकले 246 पदों के लिए 237 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। आयोग ने पोस्ट वाइज चयन सूची व वेटिंग लिस्ट दोनों जारी की है। सीजीपीएससी पीसीएस 2024 में देवेश प्रसाद साहू ने टॉप किया है। टॉप 3 में देवेश के साथ भिलाई के ही स्वप्निल वर्मा और यशवंत देवांगन हैं। तीनों इंजीनियर हैं। देवेश प्रसाद साहू 773.5 अंकों के साथ राज्य के टाप रैंक पर हैं। वहीं, स्वप्निल वर्मा ने दूसरा (769.5 अंक) और यशवंत कुमार देवांगन ने तीसरा स्थान (769.0 अंक) प्राप्त किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयोग की ओर से दो दिन पहले इंटरव्यू देने वाले सभी अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। उनके द्वारा भरे गए अग्रमान्यता पत्रक और मेरिट क्रम के आधार पर पदों के आबंटन की कार्यवाही की गई है। अनारक्षित पदों के आबंटन के लिए चयन प्रक्रिया में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है, जिन्हें मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र में 33 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं।

इस बार था फेसलेस इंटरव्यू सिस्टम

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मार्च माह में पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था जिसमें 3737 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया। मुख्य परीक्षा के बाद 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित हुए थे। पिछली बार पीएससी में हुई गड़बड़ी को देखते हुए सीजी पीएससी ने इंटरव्यू के लिए नई प्रणाली विकसित की थी। पहली बार फेसलेस इंटरव्यू सिस्टम लागू किया गया

टॉपर को 51.5 फीसदी, ये 10 साल में टॉपर के सबसे कम अंक

टॉपर देवेश को 1500 में से 773.5 (51.5 फीसदी) अंक मिले हैं। पिछले 10 वर्षों में टॉपर का यह स्कोर सबसे कम है। पिछले वर्षों के टॉपर ने 800 से अधिक अंक प्राप्त किए थे।

यहां देखें टॉप 4 अभ्यर्थियों के नाम

रैंक नाम

1 देवेश प्रसाद साहू

2 स्वप्निल वर्मा

3 यशवंत कुमार देवांगन

4 पोलेश्वर साहू

कौन बना डिप्टी कलेक्टर

मुख्य सूची (Main List) – राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिलाधीश

देवेश प्रसाद साहू – ओबीसी

स्वप्निल वर्मा – ओबीसी

यशवंत कुमार देवांगन – ओबीसी

पोलश्वर साहू – ओबीसी

सुष्मिता टोंड्रे – एससी

चंचल पैंकरा – एसटी

मयंक सिंह मंडावी – एसटी

डिप्टी कलेक्टर वेटिंग लिस्ट

पारस शर्मा – अनारक्षित

प्रशांत वर्मा – ओबीसी

दीपक कुमार – एससी

जय कुमार कंवर – एसटी

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ पीसीएस की मेरिट लिस्ट जारी, देवेश प्रसाद साहू टॉपर

डीएसपी के लिए कौन हुआ चयनित

क्रमांक नाम (हिंदी में) श्रेणी

1 सागर वर्मा OBC

2 पंकज कुमार यादव OBC

3 साक्षी वर्मा OBC

4 राजेश कुमार साहू OBC

5 नवीन कुमार साहू OBC

6 सुनील कुमार कश्यप OBC

7 सिद्धांत दुबे UR (सामान्य)

8 कमलेश कुमार OBC

9 हर्ष वर्धन शर्मा UR

10 प्रसून गुप्ता OBC

11 ओम प्रकाश साहू OBC

12 तान्या पांडेय UR (महिला)

13 संदीप कुमार SC

14 निशा ठाकुर SC (महिला)

15 हुकुम सिंह कंवर ST

16 आलोक सिंह मार्कम ST

17 डायमंड सिंह धुर्वे ST

18 हितेन्द्र सिंह बाघे ST

19 तुषार मंडावी ST

20 यामिनी सिदार ST (महिला)

21 मंजू ST (महिला)

डीएसपी वेटिंग लिस्ट

क्रमांक नाम श्रेणी

1 कनक प्रभा सिंह UR (महिला)

2 सुमन कुमार OBC

3 रौशन ओग्रे SC

4 सुनील भगत ST

5 जय प्रकाश सिंह ST

मुख्य परीक्षा में पास हुए 643 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित किया गया था। इस बार सर्वाधिक पद आबकारी सब इंस्पेक्टर के हैं। आबकारी एसआई के 90 पद हैं। डिप्टी कलेक्टर के 7 पद हैं। डीएसपी के लिए 21 पद हैं। पिछली बार डीएसपी का पद नहीं था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।