CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी; फेल होने या कम नंबर आने पर ऐसे बचाएं अपना साल
CGBSE Result 2026: अगर आप के छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आए हैं या फिर आप फेल हैं तो घबराएं नहीं, आपके पास अपने रिजल्ट को ठीक करने और सुधारने के विकल्प मौजूद हैं।

Chhattisgarh Board CGBSE 10th 12th Result 2026, cgbse.nic.in: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। CG Board Result 2026 Link यहां देखें। आज 29 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। महीनों की कड़ी मेहनत और परीक्षा के बाद अब छात्रों की किस्मत का फैसला सबके सामने हो गया है। CGBSE CG Board 10th 12th Result 2026 Live Updates
राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर करीब 6 लाख से अधिक छात्र अपनी मार्कशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं।
रिजल्ट देखने के बाद क्या करें?
रिजल्ट आने पर खुशी और उत्साह होना स्वाभाविक है, लेकिन छात्रों को शांत रहकर अपनी डिजिटल मार्कशीट को ध्यान से चेक करना चाहिए। छात्रों को वेबसाइट पर अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज कर रिजल्ट देखना होगा। मार्कशीट में नाम, माता-पिता का नाम और विषयवार अंकों को अच्छी तरह मिला लें।
कम नंबरों से हैं परेशान? निराश होने की जरूरत नहीं
अक्सर देखा जाता है कि कुछ छात्र उम्मीद के मुताबिक अंक न मिलने पर निराश हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऐसे छात्रों को अपनी स्थिति सुधारने के लिए कई विकल्प प्रदान करता है:
1. पुनर्मूल्यांकन/पुनर्गणना (Revaluation/Rechecking)- यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे किसी विषय में कम अंक मिले हैं या उसकी उत्तर पुस्तिका ठीक से नहीं जांची गई है, तो वह 'री-इवैल्यूएशन' या 'री-टोटलिंग' के लिए आवेदन कर सकता है। बोर्ड इसके लिए परिणाम घोषित होने के बाद एक निश्चित समय सीमा (आमतौर पर 15 दिन) के भीतर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है।
2. सप्लीमेंट्री परीक्षा- अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स लाने में असफल रहता है, तो भी उसका साल बर्बाद नहीं होगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाता है। आमतौर पर ये परीक्षाएं जुलाई के महीने में आयोजित की जाती हैं। जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें उसी शैक्षणिक सत्र में आगे की कक्षाओं या कॉलेजों में एडमिशन मिल जाता है, जिससे उनका साल बच जाता है।
3. NIOS (नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग)- अगर कोई छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी फेल हो गया है या फिर दो से अधिक विषयों में फेल है तो उसके पास एनआईओएस से भी 10वीं या 12वीं करने का मौका है। एनआईओएस में एडमिशन लेने के बाद स्टूडेंट्स को यह फायदा है कि वे अपनी पसंद के विषयों को चुनकर परीक्षा दे सकते हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग घर बैठे पढ़ाई करके एग्जाम दिलवाता है। आप फेल होने पर नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (NIOS) में एडमिशन ले सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा में फेल हो जाते हैं। इसके लिए आपको एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in पर जाना होगा। ऑन डिमांड परीक्षा के तहत मौजूदा स्टूडेंट्स करे एग्जाम देना होगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट से पहले जानें पासिंग मार्क्स व कंपार्टमेंट नियम
CG Board Result 2026 Live: CGBSE छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे। यह थ्योरी पेपर और इंटरनल असेसमेंट के कुल अंकों पर आधारित होता है। जो छात्र एक या दो विषयों की परीक्षा में फेल हो जाते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। दो अधिक विषय में फेल होने वाल छात्र को अगले एकेडमिक ईयर में एडमिशन लेना होगा और अगले साल की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 33% नंबर लाकर पास हो सकते हैं।
अभिभावकों और छात्रों के लिए संदेश
परीक्षा केवल जीवन का एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए ढेरों विकल्प मिलेंगे, लेकिन जिन छात्रों के नंबर कम आए हैं, उन्हें हार मानने के बजाय बोर्ड द्वारा दिए गए सुधार के विकल्पों का लाभ उठाना चाहिए। 'री-चेकिंग' प्रक्रिया में हर साल कई छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी देखी जाती है, जो उनके आत्मविश्वास को दोबारा जगाती है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


