CG Board Result 2026 check online: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर से आसानी से डाउनलोड करें मार्कशीट

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CGBSE 10th 12th Marksheet 2026 on Digilocker: छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से आज 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। आप अपना छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट डिजिलॉकर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Board Result 2026 check online: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर से आसानी से डाउनलोड करें मार्कशीट

Digilocker CGBSE 10th 12th Result 2026 : छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से आज हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। CG Board Result 2026 Link कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उपस्थित अभ्यर्थी अपना छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। आप अपना छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट डिजिलॉकर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। CG Board Result OUT Live Updates

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 77.15 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल से 5 फीसदी अधिक रहा। लड़कों का रिजल्ट 72 फीसदी और लड़कियों का 81 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल 83.04 फीसदी रहा। 12वीं में बालक 78.8 प्रतिशत पास हुए जबकि बालिकाएं 86.4 प्रतिशत पास हुईं।

डिजिलॉकर के जरिए से छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं-

स्टेप 1: डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप पर जाएं

डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने स्मार्टफोन पर डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें।

ऐप को गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉयड) या ऐप्पल ऐप स्टोर (आईओएस) से डाउनलोड किया जा सकता है।

स्टेप 2: लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं

यदि आपके पास पहले से डिजिलॉकर अकाउंट है, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन के साथ लॉगिन करें।

नए यूजर्स को अकाउंट बनाना होगा।

इसके लिए 'साइन अप' ऑप्शन पर क्लिक करें।

अपना आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि और लिंग जैसी जानकारी दर्ज करें।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।

ओटीपी दर्ज करें और प्रोफाइल सेटअप पूरा करें।

स्टेप 3: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑप्शन पर क्लिक करें

लॉगिन करने के बाद, डिजिलॉकर डैशबोर्ड पर जाएं।

'एजुकेशन' कैटेगरी पर क्लिक करें और 'छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE)' का चयन करें।

स्टेप 4: कक्षा और वर्ष चुनें

कक्षा 10वीं का चयन करें।

परीक्षा वर्ष के रूप में '2026' चुनें।

स्टेप 5: रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करें

कक्षा 10वीं के लिए: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

सभी डिटेल्स ध्यान से भरें, क्योंकि गलत जानकारी के कारण मार्कशीट डाउनलोड नहीं होगी।

स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें

डिटेल्स जमा करने के बाद, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।

इसे देखें और 'सेव टू लॉकर' बटन पर क्लिक करके अपने डिजिलॉकर खाते में सहेजें।

आप मार्कशीट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।