CGBSE Result 2026 OUT, LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link, 10वीं में संध्या, परीरानी और अंशुल टॉपर
CGBSE 10th Result 2026 , CGBSE 12th Result 2026 Live : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं 12वीं परिणाम cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक किया जा सकता है। टॉपरों का डेढ़ लाख का इनाम मिलेगा।
CGBSE Result 2026 , CG Board Result OUT Live Updates : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर घोषित कर दिया गया है।रोल नंबर डालकर सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 77.15 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल से 5 फीसदी अधिक रहा। लड़कों का रिजल्ट 72 फीसदी और लड़कियों का 81 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल 83.04 फीसदी रहा। 12वीं में बालक 78.8 प्रतिशत पास हुए जबकि बालिकाएं 86.4 प्रतिशत पास हुईं। सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99 प्रतिशत अंक लाकर रैंक 1 हासिल की है। सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99 प्रतिशत अंक लाकर रैंक 1 हासिल की है। तीनो संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक , एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान और मुंगेली के अंशुल शर्मा शामिल हैं। वहीं बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में टॉप किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत
1st संध्या नायक 594 99.00%
1st परी रानी प्रधान 594 99.00%
1st अंशुल शर्मा 594 99.00%
2nd रिया केशवानी 593 98.83%
2nd रानु सिद्धमयी साहू 593 98.83%
2nd रेणुका प्रधान 593 98.83%
2nd दीपांशी बौद्ध 593 98.83%
2nd नंदिता देवगन 593 98.83%
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक नाम प्रतिशत प्राप्तांक
1 जिज्ञासु वर्मा 98.60% 493
2 ओमनी 98.20% 491
3 कृष महंत 97.80% 489
4 रिया साहू 97.60% 488
4 शहनाज परवीन 97.60% 488
4 ताहिर खान 97.60% 488
5 कुसुमलता बिप्रे 97.40% 487
5 हेमलता साहू 97.40% 487
5 ओमकार कैव्रत 97.40% 487
5 आशा यादव 97.40% 487
टॉपरों को डेढ़ लाख रुपये का इनाम
सरकार ने कहा है कि टॉपरों को डेढ़ लाख रुपये का इनाम मिलेगा। सीजीबीएई सीजी बोर्ड वेबसाइट के अलावा नतीजे डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध है। विद्यार्थी यहां से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। सीजीबीएसई सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस दौरान उनके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बोर्ड अधिकारी मौजूद थे। इस साल 10वीं 12वीं के कुल 5.66 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हैं।
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं व 12वीं वोकैशनल का रिजल्ट 7 मई 2024 को जारी किया गया था। पिछले साल सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 76.53 प्रतिशत रहा था जबकि 12वीं में 81.87 प्रतिशत पास हुए थे। सीजी बोर्ड 10वीं में कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन कुमार ने 99.17 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया था। सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 12वीं में कांकेर के अखिल सेन ने 98.20 फीसदी अंक के साथ टॉप किया था। आपको बता दें कि सीजी बोर्ड में साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने का नियम है।
CGBSE CG Board 10th 12th Result 2026 Live : सीजी बोर्ड रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कहां और कैसे चेक कर सेकेंगे
स्टेप 1- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और वहीं फोटो में दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा।
स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
CGBSE CG Board Result 2026 Live : चौथा स्थान पाने वाली दुर्ग की रिया को 97.60% अंक
CGBSE CG Board Result 2026 Live : कक्षा 12वीं में छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान पाने वाली दुर्ग की रिया साहू स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कुम्हारी की छात्रा है। रिया ने 97.60% अंक हासिल किए हैं। कक्षा दसवीं में भी रिया प्रदेश में टॉप टेन में दसवें नंबर पर थी। रिया के 10वीं में 97.17% अंक थे।
CGBSE CG Board Result 2026 Live : गरियाबंद जिले से 12वीं मेरिट लिस्ट में 4 छात्राएं
CGBSE CG Board Result 2026 Live : गरियाबंद जिले से 12वीं की मेरिट सूची में चार विद्यार्थियों ने जगह बनाई हैं। छुरा की महक सचदेवा ने 97 प्रतिशत अंक के साथ 7वां स्थान हासिल किया, जबकि कौंदकेरा की तनीशा ने 96.80 प्रतिशत के साथ 8वीं रैंक प्राप्त की।
CGBSE CG Board Result 2026 Live: मुख्यमंत्री ने CSBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
CGBSE CG Board Result 2026 Live: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 77.15 प्रतिशत तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में 83.04 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है, जो प्रदेश की शैक्षणिक प्रगति का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य के शिक्षा तंत्र, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने इसे न केवल छात्राओं के आत्मविश्वास और परिश्रम का प्रमाण बताया, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का भी प्रतीक बताया।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन विद्यार्थियों ने अपने दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें और विकसित भारत तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और प्रदेश का गौरव हैं। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
मुख्यमंत्री ने ऐसे विद्यार्थियों, जिन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, उन्हें निराश न होने, आत्मविश्वास बनाए रखने और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास करने से एक दिन निश्चित ही सफलता उनके कदम चूमेगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
CGBSE CG Board Result 2026 Live: टॉपर्स को डेढ़ लाख देने का ऐलान
CGBSE CG Board Result 2026 Live: इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 3 लाख 21 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, इनमें 77.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 42 स्टूडेंट्स मेरिट में आए हैं, इनमें 26 लड़कियां शामिल हैं। राज्य सरकार ने टॉपर्स को डेढ़ लाख देने का ऐलान किया है।
CGBSE CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने फिर मारी बाजी
CGBSE CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं परीक्षा में इस साल कुल 83.04 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.04 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया, जबकि लड़कों का परिणाम 78.86 प्रतिशत रहा। करीब 2.44 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 2.02 लाख छात्र-छात्राएं पास हुए। परिणामों के अनुसार 52.2 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 29.68 प्रतिशत ने द्वितीय श्रेणी और 1.15 प्रतिशत विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
CGBSE 10th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉप 10 में 8 बेटियां
CGBSE 10th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉप 10 में 8 बेटियां
रैंक छात्र/छात्रा का नाम अंक प्रतिशत जिला
1 संध्या नायक 594 99% महासमुंद
1 पारिरानी प्रधान 594 99% महासमुंद
1 अंशुल शर्मा 594 99% मुंगेली
2 रिया केशरवानी 593 98.83% कबीरधाम
2 रानू सिद्धिमयी साहू 593 98.83% महासमुंद
2 रेनुका प्रधान 593 98.83% महासमुंद
2 दिपांशी बौद्ध 593 98.83% रायपुर
2 नंदिता देवांगन 593 98.83% मुंगेली
3 कल्पना यादव 592 98.67% रायपुर
4 साहिल बरेट 591 98.50% दुर्ग
4 आदित्य बानू 591 98.50% रायपुर
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट
जिज्ञासू वर्मा- 98.60% – सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी (बलौदा बाजार) ओमनी वर्मा- 98.20% – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, बेमेतरा कृष महंत -97.80% – शासकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, छाल (रायगढ़) रिया साहू - 97.60% – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुम्हारी (दुर्ग)
शहनाज परवीन- 97.60% – केजी कॉन्वेंट स्कूल, सरायपाली (महासमुंद) ताहिरा खान- 97.60% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बर्रापारा-पेंड्रा
कुसुमलता बिपरे- 97.40% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कंडेल (धमतरी)
आशा यादव- 97.40% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुनकुरी (जशपुर)
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स के नाम है। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के छात्र कृष महंत रहे, जिन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
CGBSE 10th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में रैंक 1 पर तीन स्टूडेंट
CGBSE 10th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल तीन स्टूडेंट्स ने 394 नंबर हासिल किए हैं। संध्या नायक, परी रानी, अंशुल वर्मा संयुक्त टॉपर बने हैं।
CGBSE 10th Result 2026 OUT, LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉप 10 में 8 लड़कियां
CGBSE 10th Result 2026 OUT, LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं टॉप 10 में 8 लड़कियां
रैंक छात्र अंक प्रतिशत जिला
1 संध्या नायक 594 99% महासमुंद
1 पारिरानी प्रधान 594 99% महासमुंद
1 अंशुल शर्मा 594 99% मुंगेली
2 रिया केशरवानी 593 98.83% कबीरधाम
2 रानू सिद्धिमयी साहू 593 98.83% महासमुंद
2 रेनुका प्रधान 593 98.83% महासमुंद
2 दिपांशी बौद्ध 593 98.83% रायपुर
2 नंदिता देवांगन 593 98.83% मुंगेली
3 कल्पना यादव 592 98.67% रायपुर
4 साहिल बरेट 591 98.50% दुर्ग
4 आदित्य बानू 591 98.50% रायपुर
CGBSE 10th Result 2026 OUT, LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
CGBSE 10th Result 2026 OUT, LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
टॉप 3 स्टूडेंट का ऑल ओवर स्कोर
1. संध्या नायक
अंक: 594/600
प्रतिशत: 99%
स्कूल: एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुन्दा
जिला: महासमुंद
2. पारिरानी प्रधान
अंक: 594/600
प्रतिशत: 99%
स्कूल: एकलव्य इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी, बलौदा
जिला: महासमुंद
3. अंशुल शर्मा
अंक: 594/600
प्रतिशत: 99%
स्कूल: न्यू जेनरेशन पब्लिक स्कूल, हीरोलर्मी
जिला: मुंगेली
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में जिज्ञासु वर्मा में किया टॉप
CGBSE Result 2026 LIVE: बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में टॉप किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे।
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में महासमुंद की 2 लड़कियां टॉप 3 में
CGBSE Result 2026 LIVE: 10वीं बोर्ड में टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ टॉप किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल है। तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा है।
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में दूसरे स्थान पर पांच छात्राएं
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में दूसरे स्थान पर पांच छात्राएं रहीं, जिन्होंने 593 (98.83%) अंक हासिल किए
रिया केशवानी
रानु सिद्धमयी साहू
रेणुका प्रधान
दीपांशी बौद्ध
नंदिता देवगन
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में तीन विद्यार्थी बने टॉपर
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में पहले स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे, जिन्होंने 594 (99.00%) अंक हासिल किए।
संध्या नायक
परी रानी प्रधान
अंशुल शर्मा
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में जिज्ञासू वर्मा ने किया टॉप
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में जिज्ञासू वर्मा ने टॉप किया है। cg.results.nic.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है।
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 77 प्रतिशत और 12वीं में 83 फीसदी पास
CG Board Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 77.15 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल से 5 फीसदी अधिक रहा। लड़कों का रिजल्ट 72 फीसदी और लड़कियों का 81 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल 83.04 फीसदी रहा। 12वीं में बालक 78.8 प्रतिशत पास हुए जबकि बालिकाएं 86.4 प्रतिशत पास हुईं।
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में 3 टॉपर, रैंक 1 वाले तीन विद्यार्थी
CGBSE Result 2026 LIVE : सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99 प्रतिशत अंक लाकर रैंक 1 हासिल की है। तीनो संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।
CGBSE Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नतीजे जारी किए
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नतीजे जारी किए। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बोर्ड अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर घोषित कर दिया गया है।छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालकर सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CGBSE Result 2026 LIVE: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे।
CGBSE Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, यहां देखें सीधा प्रसारण
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। नतीजे लाइव जारी होते हुए https://www.youtube.com/watch?v=LHWU4cv2DTs पर देखें
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम 2026 सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक देखकर उसमें अपना रोल नंबर दर्ज करके पा सकते हैं।
CGBSE Result 2026 OUT LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट घोषित होने वाला है
CGBSE Result 2026 OUT LIVE: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल्द ही नतीजे जारी करेंगे। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच चुके हैं।
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कुछ देर में
CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम सामने आने बाकी हैं। वेबसाइट पर बहुत जल्द डायरेक्ट लिंक लाइव किया जा रहा है।
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे थोड़ी देर में
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे थोड़ी देर में जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकेंडरी के परिणाम घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय से रिजल्ट जारी करेंगे।
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
होमपेज पर CGBSE Class 12 Result 2026 या CGBSE Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालें।
सबमिट पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
छात्रों को स्कोरकार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से देखना चाहिए, जिसमें नाम, रोल नंबर, विषय-वार अंक, कुल अंक और रिजल्ट की स्थिति शामिल है।
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट में क्या क्या चेक करना होगा
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट में क्या क्या चेक करना होगा
स्टूडेंट का नाम
रोल नंबर
क्लास
जन्मतिथि
परीक्षा का साल
माता-पिता का नाम
स्कूल का नाम
पास/फेल
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
CGBSE Result 2026 LIVE : 3.20 लाख स्टूडेंट्स ने दिया सीजी बोर्ड 10वीं का एग्जाम
CGBSE Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का एग्जाम 3.20 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था। पिछले साल 76% छात्र पास हुए थे। देखना होगा कि इस बार नतीजे कैसे रहते हैं।
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपरों को क्या मिलेगा
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है।
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE : 9 साल बाद CGBSE छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट अप्रैल में आ रहा
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 9 साल बाद अप्रैल महीने में जारी होने जा रहा है। इससे पहले नतीजे मई और जून में भी जारी होते आ रहे थे।
CG Board CGBSE Result 2026 LIVE : सीजीएसई बोर्ड मार्कशीट डिजिलॉकर से डाउनलोड करने के बाद कहां सेव होती है
CG Board Result 2026 LIVE : सीजीएसई बोर्ड की मार्कशीट को फोन में अलग से रखने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह सीधे ऑनलाइन डिजिलॉकर (Digilocker) ऐप में ही हमेशा के लिए सेव हो जाती है। जब आप प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो आपकी मार्कशीट ऐप के 'Issued' (इशूड) सेक्शन में जुड़ जाती है और वहीं सुरक्षित रहती है।
हमारी पिछली बातचीत के आधार पर (जो इन वर्तमान स्रोतों से बाहर की जानकारी है): यदि आप डिजीलॉकर ऐप से अपनी मार्कशीट की पीडीएफ (PDF) फाइल को डाउनलोड करते हैं, तो वह आपके डिवाइस के फाइल मैनेजर (File Manager) में जाकर 'digilocker' नाम के फोल्डर के अंदर 'Issued' फोल्डर में सेव हो जाती है।
CGBSE Result 2026 Live: कुछ ही मिनट में जारी होगा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं 12वीं का रिजल्ट
CGBSE Result 2026 Live: कुछ ही मिनट में जारी होगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने वाला है। छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थी अपने परिणाम को डाउनलोड भी कर पाएंगे।
CGBSE Result 2026 Live: 1400 छात्र कम अटेंडेंस के चलते नहीं दे पाए परीक्षा
CGBSE Result 2026 Live: इस साल सीजी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण करीब 1400 छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। हालांकि बोर्ड की कुल पंजीकृत संख्या पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ा और कुल परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 5.66 लाख रही।
CGBSE Result 2026 Live: सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड के मेधावी छात्रों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
CGBSE Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ सरकार परंपरा के अनुसार प्रदेश के टॉपर्स को सम्मानित करने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री की 'हेलीकॉप्टर जॉयराइड' योजना, जो मेधावी छात्रों के लिए शुरू की गई थी, इस साल भी चर्चा का विषय है। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को न केवल नकद पुरस्कार बल्कि विशेष सम्मान भी दिया जा सकता है।
CGBSE Result 2026 Live: सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा कब हुई थी
CGBSE Result 2026 Live: सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच किया गया था। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच किया गया था। इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अपील
CG Board Result 2026 Live: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और रिजल्ट को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। अच्छे नंबर आने पर आगे की तैयारी में जुटें, वहीं अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न आने पर निराश होने की बजाय नए अवसरों पर ध्यान दें।
CGBSE Result 2026 Live: आज छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करे
CGBSE Result 2026 Live: आज छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करे
स्टेप 1 - CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - अपने क्लास से संबंधित परिणाम ‘CGBSE Higher Secondary Result 2026’ या ‘CGBSE High School Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और 'Submit' पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 - मार्कशीट की PDF डाउनलोड करें। प्रिंट आउट भी ले लें।
CGBSE Result 2026 Live: सीजीबीएसई सीजी बोर्ड रिजल्ट 10वीं 12वीं रिजल्ट कहां चेक कर सकेंगे
CGBSE Result 2026 Live: सीजीबीएसई सीजी बोर्ड रिजल्ट 10वीं 12वीं रिजल्ट कहां चेक कर सकेंगे
https://cg.results.nic.in
https://cgbse.nic.in
https://results.cg.nic.in
https://results.digilocker.gov.in
CGBSE Result 2026 Live: सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चंद मिनटों में होगा जारी
CGBSE Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के नतीजे कुछ देर में दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर अपना रोल नंबर डालकर सीधे चेक कर सकते हैं। परिणाम से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्टूडेंट्स से अपील भी की है कि वे परिणाम आने पर धैर्य बनाए रखें और रिजल्ट को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। अच्छे अंक आने पर भविष्य की तैयारी करें और यदि परिणाम उम्मीद के मुताबिक न हो तो निराश होने के बजाय नए अवसरों पर अपना ध्यान केंद्रित करें।