CGBSE Result 2026 OUT, LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link, 10वीं में संध्या, परीरानी और अंशुल टॉपर
CGBSE 10th Result 2026 , CGBSE 12th Result 2026 Live : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं 12वीं परिणाम cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक किया जा सकता है। टॉपरों का डेढ़ लाख का इनाम मिलेगा।
CGBSE Result 2026 , CG Board Result OUT Live Updates : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर घोषित कर दिया गया है।रोल नंबर डालकर सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 77.15 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल से 5 फीसदी अधिक रहा। लड़कों का रिजल्ट 72 फीसदी और लड़कियों का 81 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल 83.04 फीसदी रहा। 12वीं में बालक 78.8 प्रतिशत पास हुए जबकि बालिकाएं 86.4 प्रतिशत पास हुईं। सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99 प्रतिशत अंक लाकर रैंक 1 हासिल की है। सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में दो छात्राओं और एक छात्र ने 99 प्रतिशत अंक लाकर रैंक 1 हासिल की है। तीनो संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक , एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान और मुंगेली के अंशुल शर्मा शामिल हैं। वहीं बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में टॉप किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत
1st संध्या नायक 594 99.00%
1st परी रानी प्रधान 594 99.00%
1st अंशुल शर्मा 594 99.00%
2nd रिया केशवानी 593 98.83%
2nd रानु सिद्धमयी साहू 593 98.83%
2nd रेणुका प्रधान 593 98.83%
2nd दीपांशी बौद्ध 593 98.83%
2nd नंदिता देवगन 593 98.83%
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट
रैंक नाम प्रतिशत प्राप्तांक
1 जिज्ञासु वर्मा 98.60% 493
2 ओमनी 98.20% 491
3 कृष महंत 97.80% 489
4 रिया साहू 97.60% 488
4 शहनाज परवीन 97.60% 488
4 ताहिर खान 97.60% 488
5 कुसुमलता बिप्रे 97.40% 487
5 हेमलता साहू 97.40% 487
5 ओमकार कैव्रत 97.40% 487
5 आशा यादव 97.40% 487
टॉपरों को डेढ़ लाख रुपये का इनाम
सरकार ने कहा है कि टॉपरों को डेढ़ लाख रुपये का इनाम मिलेगा। सीजीबीएई सीजी बोर्ड वेबसाइट के अलावा नतीजे डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध है। विद्यार्थी यहां से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। सीजीबीएसई सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस दौरान उनके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बोर्ड अधिकारी मौजूद थे। इस साल 10वीं 12वीं के कुल 5.66 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हैं।
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं व 12वीं वोकैशनल का रिजल्ट 7 मई 2024 को जारी किया गया था। पिछले साल सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 76.53 प्रतिशत रहा था जबकि 12वीं में 81.87 प्रतिशत पास हुए थे। सीजी बोर्ड 10वीं में कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन कुमार ने 99.17 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया था। सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 12वीं में कांकेर के अखिल सेन ने 98.20 फीसदी अंक के साथ टॉप किया था। आपको बता दें कि सीजी बोर्ड में साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने का नियम है।
CGBSE CG Board 10th 12th Result 2026 Live : सीजी बोर्ड रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कहां और कैसे चेक कर सेकेंगे
स्टेप 1- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और वहीं फोटो में दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा।
स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
CG Board Result 2026 Live: आज छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करे
CG Board Result 2026 Live: आज छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करे
स्टेप 1 - CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - अपने क्लास से संबंधित परिणाम ‘CGBSE Higher Secondary Result 2026’ या ‘CGBSE High School Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और 'Submit' पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 - मार्कशीट की PDF डाउनलोड करें। प्रिंट आउट भी ले लें।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा में सिर्फ आधा घंटा बाकी
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा में सिर्फ आधा घंटा बाकी रह गया है। विद्यार्थियों के दिलों की धीरे धीरे धड़कनें तेज हो रही हैं। अभिभावकों की टेंशन भी बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कुछ देर में सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर घोषित करने वाला है
CG Board Result 2026 10th LIVE: घोषित होने वाला है छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
CG Board Result 2026 10th LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार बस कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में कम अंक आने पर क्या करें
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कुछ मिनटों में जारी होने वाला है। रिजल्ट आने के बाद जिन छात्रों के कम अंक आते हैं या जो किसी एक-दो विषय में असफल हो जाते हैं, उनके लिए स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) और कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके जरिए छात्र अपने अंकों की दोबारा जांच करवा सकते हैं या दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं। इसके अलावा सीजी बोर्ड सकेंड चांस एग्जाम भी करवाता है। इसमें हिस्सा लेकर साल बचा सकते हैं।
CGBSE CG Board Result 2026 Live: सीजी बोर्ड की डिजिटल मार्कशीट आज कैसे डाउनलोड कर सकेंगे
CGBSE CG Board Result 2026 Live: कुछ देर में सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट भी डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको एक्सेस डिजिलॉकर नाउ पर क्लिक करना होगा। सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली साइंड भी होगा। इसमें क्यूआर कोड होगा। ऑरिजनल मार्कशीट की हार्ड कॉपी पहले की ही तरह स्कूल से मिलेगी।
CG Board Result 2026 Live: सीजी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा चंद पलों में, पेरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG Board Result 2026 Live: सीजी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा चंद मिनटों में, पेरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
1- बच्चों को खुलकर बोलने दें जिससे उनको अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मिल सके।
2- उन्हें न डांटे, न जज करें। बस सुनें और उनकी मनोदशा को समझने का प्रयास करें
3- किसी और छात्र से उनकी तुलना न करें। यह आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है।
4- सकारात्मकता पर ज़ोर दें, अच्छे अंकों के बजाय प्रयास की सराहना करें। बताएं कि यह जीवन का अंत नहीं, एक पड़ाव भर है।
5- भविष्य की योजना पर फोकस करें यदि परिणाम अच्छे नहीं हैं, तो परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे की हौसलाफजाई करें एवं अगले विकल्पों पर विचार करें।
6- यदि बच्चा बहुत उदास या निराश दिख रहा है, उससे बात करें और उसे सकारात्मक मार्गदर्शन दें।
7- एक साथ समय बिताएं, उनका मन हल्का करने की कोशिश करें।
8- उन्हें यह महसूस कराएं कि वे किसी भी स्थिति में आपके लिए खास हैं।
9- अगर रिज़ल्ट के बाद सोशल मीडिया से उन्हें और तनाव हो रहा है, तो थोड़े समय के लिए उससे दूरी बनाए रखना अच्छा है।
10- अंक सिर्फ कागज पर होते हैं, असली सफलता जीवन में कैसे जीते हैं, उससे तय होती है।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर (Digilocker) ऐप से कैसे चेक करें
ऐप इंस्टॉल करें: सबसे पहले Play Store पर जाकर Digilocker सर्च करें और इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करके ओपन करें।
लॉगिन या अकाउंट बनाएं: ऐप ओपन होने पर अपनी भाषा चुनें और 'Get Started' पर टैप करें।
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरीफाई करें। इसके बाद अपना आधार नंबर डालकर उसे भी वेरीफाई करें और अपना सिक्योरिटी पिन (PIN) डालें।
क्लास सर्च करें: ऐप की मुख्य स्क्रीन पर नीचे दिए गए 'Search' वाले बटन पर टैप करें और सर्च बार में 'Class 10' या 'Class 12' टाइप करें।
अपना बोर्ड चुनें: आपको राज्यों और बोर्ड की एक पूरी लिस्ट दिखाई देगी। इसमें से अपना बोर्ड खोजें (जैसे- सीजी बोर्ड ) और उस पर क्लिक करें।
डिटेल्स दर्ज करें: अब आपको अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर (पास करने का वर्ष) डालना होगा। जानकारी भरने के बाद नीचे 'Get Document' बटन पर टैप कर दें।
रिजल्ट प्राप्त करें: इसके बाद स्क्रीन पर 'Fetching Document' लिखा आएगा। कुछ ही सेकंड के इंतज़ार के बाद आपकी मार्कशीट 'Issued Documents' पेज पर अपडेट हो जाएगी।
पीडीएफ डाउनलोड करें: अपना रिजल्ट देखने के लिए मार्कशीट पर टैप करें। इसे डाउनलोड करने के लिए किनारे दिए गए थ्री डॉट पर क्लिक करें, 'View PDF' पर टैप करें और फिर डाउनलोड बटन दबा दें।
यह डाउनलोड की गई मार्कशीट पूरी तरह से वेरीफाइड होती है और आपके फोन के फाइल मैनेजर में 'digilocker' के 'Issued' फोल्डर में सेव हो जाती है
CG Board Result 2026 Live: cg.results.nic.in पर आया मैसेज, परिणाम जल्द
CG Board Result 2026 Live: CGBSE छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट सिर्फ एक घंटे बाद जारी होने वाला है। परिणाम की वेबसाइट cg.results.nic.in पर मैसेज लिखा आ रहा है कि सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे जल्द जारी होंगे।
CG Board Result 2026 Live: CGBSE छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट से पहले जानें पासिंग मार्क्स व कंपार्टमेंट नियम
CG Board Result 2026 Live: CGBSE छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे। यह थ्योरी पेपर और इंटरनल असेसमेंट के कुल अंकों पर आधारित होता है। जो छात्र एक या दो विषयों की परीक्षा में फेल हो जाते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। दो अधिक विषय में फेल होने वाल छात्र को अगले एकेडमिक ईयर में एडमिशन लेना होगा और अगले साल की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 33% नंबर लाकर पास हो सकते हैं।
CG Board Result 2026 Live: कुछ देर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय CGBSE CG बोर्ड परिणाम घोषित करेंगे
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर आज (29 अप्रैल 2026) कक्षा 10वीं 12वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड परिणाम घोषित करेंगे। इस मौके पर राज्य शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बोर्ड के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक हुईं।
CG Board Result 2026 Live: 5.6 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट इंतजार
CG Board Result 2026 Live:: इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में लगभग 5.6 लाख छात्रों ने भाग लिया। इनमें करीब 3.21 लाख विद्यार्थी 10वीं कक्षा के थे, जबकि लगभग 2.45 लाख छात्र 12वीं कक्षा में शामिल हुए।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें?
स्टेप 2: अपना Aadhaar-लिंक्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके साइन अप या रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा, उसे दर्ज करके वेरिफाई करें।
स्टेप 4: पहले से अकाउंट है तो मोबाइल नंबर की मदद से लॉग इन करें।
स्टेप 5: होमपेज पर 'Issued Documents' सेक्शन में जाएं और ‘Class X or XII Marksheet' पर क्लिक करें।
स्टेप 6: अब ‘CGBSE Board’ सर्च करके क्लिक करें।
स्टेप 7: यहां, 'Chhattisgarh Board of Secondary Education' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 8: अब 'Class X Marksheet' या 'Class XII Marksheet' पर क्लिक करें।
स्टेप 9: अब स्कूल से मिले 6-डिजिट एक्सेस कोड, स्कूल कोड और अपना रोल नंबर दर्ज करें। ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 10: इसे सेव करें और डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर पर कैसे देखें व डाउनलोड करें
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in के अलावा डिजिलॉकर से भी अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर निकालकर रख लें। यहां विद्यार्थी आसानी से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को डिजिलॉकर पर आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए अकाउंट क्रिएट करना होगा।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में सिर्फ 2 घंटे बाकी
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 5 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है, अब से सिर्फ 2 घंटे बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। ठीक 2.30 बजे मुख्यमंत्री परिणाम घोषित करेंगे। सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना परिणाम रोल नंबर डालकर देख सकेंगे।
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ऑफिस ने एक्स पर किया पोस्ट
CGBSE CG Board Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ऑफिस ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा-
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 10वीं-12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे घोषित होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
सुशासन सरकार विद्यार्थियों के लिए आसान और डिजिटल व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। अब छात्र घर बैठे विभिन्न अधिकृत वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इन वेबसाइट्स http://cg.results.nic.in | http://cgbse.nic.in | http://results.cg.nic.in | http://results.digilocker.gov.in |
CG Board Result 2026 Live: सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रिजल्ट एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
CGBSE CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं
CGBSE CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को नतीजों से पहले शुभकमनाएं दी हैं। उन्होंने मैसेज में लिखा -
प्रिय विद्यार्थियों,
आज का दिन आप सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लंबे इंतज़ार के बाद आज दोपहर 02:30 बजे हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परिणाम घोषित होने जा रहे हैं। यह वो क्षण है, जिसका आप सबने धैर्य के साथ इंतज़ार किया, आज आपकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम सामने आएगा।
मैं समझ सकता हूँ कि इस समय मन में उत्सुकता भी है और थोड़ी घबराहट भी। लेकिन याद रखिए, ये अंक आपके व्यक्तित्व की पूर्ण परिभाषा नहीं हैं। जीवन की राहें बहुत व्यापक होती हैं, यह परिणाम केवल एक दिशा दिखाता है, मंज़िल तय नहीं करता।
जिन विद्यार्थियों का परिणाम उनकी अपेक्षा के अनुरूप आएगा, वे विनम्र बने रहें और आगे की तैयारी में जुट जाएँ। और जिनका परिणाम मनमुताबिक न हो, वे बिल्कुल निराश न हों, हर चुनौती एक नया अवसर लेकर आती है। ठहरना नहीं है, बस सीखते हुए आगे बढ़ते रहना है।
आप सभी के पीछे आपके माता-पिता, गुरुजन और अपनों का विश्वास खड़ा है, उसी विश्वास को अपनी ताकत बनाइए। आज का दिन केवल परिणाम का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नए संकल्प का दिन है।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
हिम्मत बनाए रखें, सफलता आपका इंतज़ार कर रही है।
CGBSE CG Board Result Live 2026: सीजी बोर्ड रिजल्ट के साथ 10वीं 12वीं टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
CGBSE CG Board Result Live 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से आज 29 अप्रैल दोपहर 2.30 बजे कक्षा दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
पिछली बार के 10वीं के टॉप 5
पहला स्थान: इशिका बाला और नमन
दूसरा स्थान: लिव्यांश देवगन
तीसरा स्थान: रिया, हेमलता और तिपेश यादव
चौथा स्थान: अविनाश शाहू, जयेंद्र, प्रवीन प्रजापति और जीवन
पांचवां स्थान: कालिंदी पटेल, मेघा चंद्र, युवराज और जतिन कुमार
पिछली बार के 12वीं के टॉपर
पहला स्थान: अखिल सेन
दूसरा स्थान: श्रुति मंगतानी
तीसरा स्थान: वैशाली साहू
चौथा स्थान: हिमेश कुमार यादव और लुभी साहू
पांचवां स्थान: निशा एक्का
CGBSE CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा कब हुई थी
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच किया गया था। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच किया गया था। इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
CG Board Result 2026 Live: आज छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करे
CG Board Result 2026 Live: आज छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करे
स्टेप 1 - CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - अपने क्लास से संबंधित परिणाम ‘CGBSE Higher Secondary Result 2026’ या ‘CGBSE High School Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें और 'Submit' पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 - मार्कशीट की PDF डाउनलोड करें। प्रिंट आउट भी ले लें।
CG Board Result 2026 Live: 2025 में सीजी बोर्ड 10वीं का 4 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
CG Board Result 2026 Live: 2025 में 10वीं बोर्ड में 3,23,094 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 76.53 फीसदी छात्र पास हुए। यह पिछले चार सालों में सबसे बेहतर परिणाम माना जा सकता है। लगभग 2.46 लाख विद्यार्थी सफल हुए।
CG Board Result 2026 Live: 2025 में सीजी बोर्ड 10वीं का 4 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
CG Board Result 2026 Live: क्या आज सीजी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा। साल 2025 में 12वीं बोर्ड का पास प्रतिशत 81.87 फीसदी रहा, जो पिछले चार सालों में सबसे बेहतर माना जा सकता है। करीब 2.38 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और बड़ी संख्या में छात्र सफल रहे।
इससे पहले 2024 में 80.74 फीसदी, 2023 में 79.96 फीसदी और 2022 में 79.30 फीसदी परिणाम दर्ज किया गया था
CGBSE CG Board 10th Result 2026 Live: इस बार सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10वीं में मेरिट लिस्ट में कितने विद्यार्थी होंगे
CGBSE CG Board 10th Result 2026 Live: इस बार सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10वीं में मेरिट लिस्ट में कितने विद्यार्थी होंगे। पिछले साल सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10वीं के टॉप 6 से 10वीं रैंक वाले ये विद्यार्थी थे।
रैंक 6- कंचन बाला, सौरभ, वैष्णवी देवंगन, प्रिंसी चंद्रकार, आरती भोज, नमन कुमार ठाकुर, साई संजना, कोमल यादव, पायल, धीमन वर्मन, देवड गौड़े, प्रियंका मुचाकी - सभी के 98.33% अंक
रैंक 7 - भावना साहू, सिया साहु, रिया देवंगन, सिरमन कश्यप, आयुष कुमारी, पूर्णिमा, अनुष्का सिंह , - सभी के 98.17% अंक
रैंक 8 - योगांत देशमुख, साक्षी अग्रवाल, भावना सोनकार, केतन साहु, खुशबु सेन, पूर्वी साहू, अंशु पटेल, नयन मंडल, स्तुति पांडे, अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र, पूजा चौहान, संजना- सभी के 98 फीसदी अंक
रैंक 10 - भूमिका साहू, हिरामणी वर्मा, आदित्या प्रताप सिंह, राम सोनी, अंजलि साहू, नेहा चक्रधारी, राधिका, भाविक द्विवेदी, निखिल कुमार, गीतिका वर्मा, शुभम देवंगन, संदेश करंगा, वंदना सिंह - सभी के 97.67 फीसदी अंक
CG Board Result 2026 Live: 5 लाख से अधिक छात्रों को सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार
CG Board Result 2026 Live: आज दोपहर 02:30 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित होगा। सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना परिणाम रोल नंबर डालकर देख सकेंगे। नतीजों में सिर्फ चार घंटे बाकी रह गए हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था।
CG Board Result 2026 Live: सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में सिर्फ 4 घंटे बाकी
CG Board Result 2026 Live: आज दोपहर 02:30 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थी अपना परिणाम रोल नंबर डालकर देख सकेंगे। नतीजों में सिर्फ चार घंटे बाकी रह गए हैं।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बदली कॉपी चेकिंग का तौर तरीका
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट 2026 जारी करने के लिए इस बार कॉपी चेकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम अपनाया। इसके तहत कॉपियों की जांच पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की गई। मूल्यांकन शुरू होने से पहले सभी चयनित एग्जामिनर्स को OSM पोर्टल का लिंक, लॉग-इन आईडी और पासवर्ड उनकी ईमेल आईडी पर भेजे गए थे। ये सुविधाएं केवल उन्हीं परीक्षकों को दी गईं, जिनके नाम संबंधित स्कूलों ने पहले से OASIS पोर्टल पर अपडेट किए थे।
CGBSE CG Board 12th Result 2026 Live: पिछले साल के सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट
CGBSE CG Board 12th Result 2026 Live: पिछले साल के सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट
1 अखिल सेन 98.20%
2 श्रुति मंगतानी 97.40%
3 वैशाली साहू 97.20%
4 हिमेश कुमार यादव 97%
4 लुभी साहू 97%
5 निशा एक्का 96.80
5 पल्लवी वर्मा 96.80
6 कृतिका यादव 96.60
7 धनेष्वरी यादव 96.40
7 रुचिका साहू 96.40
8 तरंग अग्रवाल 96.20
8 सौम्या अग्रवाल 96.20
9 कृति यादव, कृष्ण पंचवाणी, रुचि कल्याणी, खुशी देवंगन 96%
10 ग्रेसी साहु , ऋतु साहु, भूमिका देवगंन 95.80%
CGBSE CG Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल के सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
CGBSE CG Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल के सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट
टॉपर रैंक छात्र/छात्रा का नाम मार्क्स शहर
1 इशिका बाला-नमन कुमार खुटिया 595/99.17 कांकेर-जशपुर
2 लिव्यांश देवांगन 594/99 बलौदाबाजार
3 रिया केवट/हेमलता पटेल 593/99.83 बालोद-रायगढ़
4 अविनाश कुमार साहू/जयंत जायसवाल 592/98.67 बेमेतरा-कबीरधाम
10 भूमिका साहू/हिरमानी वर्मा 586/97.67 बालोद-बेमेतरा
CGBSE CG Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसा रहा था
CGBSE CG Board 10th Result 2026 Live: पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट में 81.87 फीसदी पास हुए थे। बालिकाओं का प्रतिशत 84.67 रहा था। जबकि बालकों का प्रतिशत 78.07 रहा था।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 दोपहर 2.30 बजे जारी किया जाना है। छात्र 10वी, 12वीं का ग्रेडिंग सिस्टम यहां जान सकते हैं:
A1 – 100 से 91 अंक
A2 – 90 से 81 अंक
बी1 – 80 से 71 अंक
बी2 – 70 से 61 अंक
C1 – 60 से 51 अंक
C2 – 50 से 41 अंक
डी – 40 से 33 अंक
E1 – 21 से 32 अंक
CG Board Result 2026 Live: सीजी बोर्ड रिजल्ट 10वीं 12वीं का सीधा प्रसारण कहां देखा जाएगा
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण सीएमओ यूट्यूब चैनल पर आ सकता है। सीजी बोर्ड रिजल्ट या सीजबीएसई रिजल्ट की घोषणा सीएम विष्णु सहाय करने वाले हैं। यहां देखें पीसी लाइव
https://www.youtube.com/@ChhattisgarhCMO पर जाकर प्रसारण देख सकते हैं।
CG Board Result 2026 Live: सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कक्षा 10, 12 के लिए पासिंग मार्क्स
CG Board Result 2026 Live:छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10, 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम अंक 33 प्रतिशत हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सभी उपस्थित उम्मीदवारों को सभी विषयों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट
CG Board CGBSE 12th Result 2026 LIVE: सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ आएगा
CG Board CGBSE 12th Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इसके बाद यहां ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लास 12 आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का परिणाम देखने का लिंक मिलेगा।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट
CG Board Result 2026 Live: सीजी बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं स्टूडेंट्स के लिए काम की बात
CG Board Result 2026 Live: 11वीं में स्ट्रीम पर निर्णय लेने के दौरान इन बातों पर गौर करना चाहिए-
- रुचि को दें प्राथमिकता
- जुनून का आकलन करें
- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें
- सही करियर विकल्प की पहचान करें
- दूसरों की मदद लें
- ज्यादा कन्फ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें
- लोगों की नहीं करें परवाह
- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में 6 घंटे बाकी
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में 6 घंटे का समय बाकी रह गया है। स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। स्टूडेंट्स अपने परिणाम cgbse.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
CG Board Result 2026 Live: आज ढाई बजे मुख्यमंत्री पीसी में रिजल्ट जारी करेंगे
CG Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कुछ घंटों बाद सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी करने वाला है। छत्तीसगढ़ बोर्ड, CGBSE कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस सचिवालय कार्यालय,महानदी भवन, नया रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगी जहां पर मुख्यमंत्री भी मौजूद होंगे। मुख्यमंत्री पीसी में रिजल्ट जारी करेंगे।
CG Board Result 2026 Live: अगर 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनना चाहते हैं तो
CG Board Result 2026 LIVE : 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनने के बाद इस फील्ड में संभावनाओं का पिटारा खुल जाता है। इंजीनियर, साइंटिस्ट व डॉक्टर बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स को साइंस लेनी चाहिए। इसके अलावा फॉर्मेसी की लाइन भी यहीं से निकलती है। यदि आप इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो आप पीसीएम या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित को मूल विषयों के रूप में चुन सकते हैं, लेकिन आगर आप मेडिसिन में रुचि रखते हैं तो आप पीसीएमबी या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित + जीवविज्ञान ले सकते हैं।