| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 10 May 2024 07:48 AM
हमें फॉलो करें![]()
![]()
CGBSE CG Board Result 2024 live updates : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी कर दिया गया है। सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस वर्ष 75.61 फीसदी रहा है। जशपुर की सिमरन सब्बा ने 99.50 फीसदी अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है। वहीं सीजी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस बार 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए है। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ 12वीं में टॉप किया है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीजीबीएसई 10वीं 12वीं के नतीजे ( CGBSE 10th Result 2024 , CGBSE 12th Result 2024 ) प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए। सीजी बोर्ड 10वीं में 342511 छात्र और 12वीं में 254906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 ( CG Board Result 2024 ) की घोषणा सीजीबीएसई के सभागृह में बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले द्वारा की गई। चुनाव आचार संहिता के चलते इस बार शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके। इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CGBSE ) की 10वीं की परीक्षा 2 मार्च 2024 से 21 मार्च तक , वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च, 2024 से 23 मार्च तक हुई थी।
बच्चों को तनाव से दूर रखने के लिए सुविधा
छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग के लिए सीजी बोर्ड ने टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 भी जारी किया है। इस नंबर पर 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलीमानस के टोल फ्री नंबर 14416 पर 24 घंटे मुफ्त परामर्श मिलेगा। पिछले साल 10 मई को सीजी बोर्ड रिजल्ट घोषित हुए था। 12वीं का रिजल्ट 79.96 प्रतिशत रहा था जबकि 10वीं का रिजल्ट 75.5 प्रतिशत रहा था। 10वीं में राहुल यादव ने टॉप किया था और 12वीं में विधि ने 98.2 फीसदी अंक के साथ टॉप किया था।
छत्तीसगढ़ 10वीं 2024 का रिजल्ट यहां करें चेक
छत्तीसगढ़ 12वीं 2024 का रिजल्ट यहां करें चेक
छत्तीसगढ़ 12वीं वोकेशनल 2024 का रिजल्ट यहां करें चेक
10 May 2024, 07:48:41 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : बलौदाबाजार की 5 बेटियों ने बोर्ड में किया टॉप
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 12वीं कक्षा में जिले के 4 छात्रों ने टॉप-10 रैंक हासिल किया है। कक्षा 10वीं के टॉप-10 में प्रदेश के 20 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है।
10 May 2024, 07:47:36 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : कांकेर से मेरिट सूची में 9 स्टूडेंट्स
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले के 9 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया हैं। इसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा में 6 छात्र तो वहीं 12वीं में 3 छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले में छात्रों में एक छात्र को छोड़कर सभी छात्राएं है, जिसमें 10वीं में 5 तो वहीं 12वीं में मेरिट में आने वाली सभी छात्रा हैं।
10 May 2024, 07:46:40 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : बलरामपुर में 12वीं के 2 छात्रों ने किया टॉप, एक ही स्कूल के हैं स्टूडेंट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : बलरामपुर जिले की बरती कला शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के 2 छात्रों ने 12वीं कक्षा में टॉप-10 में जगह बनाई है। पीयूष कनौजिया ने 95.60 अंक के साथ 7वां स्थान और साहिल खान ने 95.20 अंक लाकर 9वां स्थान हासिल किया है।
10 May 2024, 07:39:47 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजीबीएसई सीजी बोर्ड रिजल्ट- 3 साल में सबसे अच्छा रिजल्ट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिया है। बीते तीन सालों में यह सबसे अच्छा रिजल्ट रहा है। स्टूडेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
10 May 2024, 07:37:27 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट टॉप-10 में 59 छात्र
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 10वीं में इस बार छत्तीसगढ़ के 59 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर एक-एक छात्र है। इसके अलावा चौथे स्थान में 98.17% के साथ चार, पांचवें स्थान में 98% के साथ चार छात्र, छठवें स्थान में 97.83% के साथ 7 छात्रों का नाम है। इसी तरह, सातवें स्थान के लिए 97.67% के साथ 7 छात्र और 97.50% लेकर 6 छात्र आठवें स्थान में संयुक्त रूप से शामिल हैं। वहीं नौंवें नंबर पर 13 छात्रों ने जगह बनाई है, सभी को 97.33% मिले हैं। दसवें नंबर पर तो 15 छात्र शामिल हैं। इन सभी को 97.17% मिले हैं।
10 May 2024, 07:34:42 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : टॉप-10 में आत्मानंद स्कूल के 28 स्टूडेंट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड के टॉपर्स में सबसे ज्यादा स्वामी आत्मानंद स्कूलों के छात्र शामिल हैं। 10वीं में इस बार कुल 59 छात्र टॉप-10 में रहे तो वहीं 12वीं में कुल 20 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। 12वीं में 20 टॉपर छात्रों में से 7, और दसवीं के 59 टॉपर छात्रों में से 21 स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र हैं।
10 May 2024, 07:33:23 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर महक अग्रवाल 10वीं में भी टॉपर रही हैं
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ हायर सेकंडरी स्कूल बोर्ड परीक्षा में महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। महक सरायपाली के वुडलैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा है। महक अग्रवाल ने पहले 10वीं की टॉपर रह चुकी हैं।
9 May 2024, 01:22:41 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 12वीं के टॉप 5
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 12वीं के टॉप 5
नाम रैंक मार्क्स जिला
महक अग्रवाल पहला (97.40%) महासमुंद
कोपल अंबस्ट दूसरा (97%) बलौदाबाजार
प्रीति तीसरा (96.80%) बलौदाबाजार
आयुषी गुप्ता तीसरा (96.80%) जशपुर
समीर कुमार चौथा (96.60%) धमतरी
हर्षवती साहू पांचवां (96.60%) बालोद
वेदांतिका शर्मा पांचवां (96.60%) बिलासपुर
शुभ अग्रवाल पांचवां (96.60%) कोरबा
9 May 2024, 01:19:45 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 12वीं टापर्स की लिस्ट । 12वीं टापर सूची-कुल 20 लोग शामिल हैं। इसमें महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अ
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 12वीं टापर्स की लिस्ट । 12वीं टापर सूची-कुल 20 लोग शामिल हैं। इसमें महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।
ये हैं 12वीं के टापर्स की लिस्ट
महक अग्रवाल महासमुंद 97.40
कोपल अमबस्ट बलौदा बाजार 97.00
प्रीति बलौदाबाजार 96.80
आयुषी गुप्ता जशपुर 96.80
समीर कुमार धमतरी 96.60
हर्षवती बालोद 96.00
वेदांतिका शर्मा बिलासपुर 96.00
शुभ अग्रवाल कोरबा 96.00
डाली पटेल बालौदा बाजार 95.80
अदिति साहू बालौदा बाजार 95.80
हिमांशी रायपुर 95.80
वेदिका निषाद कांकेर 95.60
पियूष कुमार कन्नोजिया बलरामपुर 95.60
कंकना घरमी कांकेर 95.40
यमुना कबीरधाम 95.20
रिफा जबेरी कबीरधाम 95.20
साहिल खान बलरामपुर 95.20
नीरज शर्मा सूरजपुर 95.20
भावना साहू दुर्ग 95.00
निधि गोगड़ कांकेर 95.00
9 May 2024, 01:18:35 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट , सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट के टॉपरों की लिस्ट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं टापर्स की लिस्ट
सिमरन शब्बा-जशपुर-स्वामी आत्मानंद-99.50
होनिशा-गरियाबंद-98.83
श्रेयांश कुमार यादव-जशपुर-98.33
राहुल गंजीर-बालोद-98.17
डाली साहू-बालोद-98.17
अनिष्का सिंह ठाकुर-रायपुर-98.17
अर्पिता कुजुर-जशपुर-98.17
पद्मिनी शांडिल्य-बालोद-98.00
जिज्ञासा-बालोद-98.00
निधि साहू-बलौदाबाजार-98.00
गामनी कुमारी कंवर-कोरबा-98.00
लुकेश्वर राजपूत-बालोद-97.83
बबीता साहू-बालोद-97.83
वंशिका साहू-राजनांदगांव-97.83
जान्हवी पटेल-सक्ती-97.83
दिमित्रा सिंह-जशपुर-97.83
प्रीति समदूर-जशपुर-97.83
रसीना चौहान-जशपुर-97.83
आयुष सोनकर-धमतरी-97.67
प्रेरणा साहू-महासमुंद-97.67
मयंक कोर्राम-कांकेर-97.67
पायल अधिकारी-कांकेर-97.67
अभिषेक गुप्ता-बिलासपुर-97.67
उमा बरेठ-जशपुर-97.67
करीना सिंह-जशपुर-97.67
तोषण कुमार-बालोद-97.50
खोमेंद्र कुमार-बालोद-97.50
दुर्गा रानी वर्मा-दुर्ग-97.50
रिया सिंह-रायपुर-97.50
साक्षी साहू-बिलासपुर-97.50
योगेश कुमार साहू-मुंगेली-97.50
खुशी तुवानी-बालोद-97.33
श्रेजल धुर्वे-बेमेतरा-97.33
आदित्य कश्यप-दुर्ग-97.33
यशवंत कुमार पारकर-दुर्ग-97.33
शौर्य शुक्ला-गरियाबंद-97.33
रिया साहू-महासमुंद-97.33
दिनेश प्रधान-महासमुंद-97.33
तनिषा सिंह-रायपुर-97.33
प्रिया साहू-बिलासपुर-97.33
वर्षा साहू-कांकेर-97.33
माला विश्वास-कांकेर-97.33
तानया श्री-कांकेर-97.33
शालिनी सिंह-जशपुर-97.33
हेमप्रज्ञा साहू-बालोद-97.17
ऋतिक देवांगन-बालोद-97.17
अक्षत सिन्हा-धमतरी-97.17
रिया साहू-दुर्ग-97.17
तेजस नायक-महासमुंद-97.17
बाबी मिंज-रायपुर-97.17
जागृति प्रजापति-जांजगीर चांपा-97.17
कृतिका कुमारी कंवर-कोरबा-97.17
करुणा केवर्त-रायगढ़-97.17
बबीता पटेल-रायगढ़-97.17
राहुल कुमार-सक्ती-97.17
मल्लिका मरकाम-कांकेर-97.17
मोना यादव-जशपुर-97.17
आयुष साहू-जशपुर-97.17
क्षिप्रा तिवारी-एमसीबी-97.17
9 May 2024, 01:03:06 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजी बोर्ड छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के टॉपर
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के टॉपर
- महक अग्रवाल ने पहला, कोपल अम्बष्ठ ने दूसरा और प्रीति व आयुषी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। महक अग्रवाल ने 500 में से 487 अंक (97.40%), कोपल अम्बष्ठ ने 485 अंक (97%) और प्रीति व आयुषी ने 500 में से 484 अंक (96%) अंक हासिल किया है।
9 May 2024, 01:02:09 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट अच्छा रहा
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का परिणाम 75.61 प्रतिशत रहा। इसमें 79.35 लड़कियां सफल रही जबकि लड़कों का प्रतिशत 71.12 रहा। 3,45,686 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 154799 लड़के एवं 185421 लड़कों ने परीक्षा दी थी।
9 May 2024, 12:58:04 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में 19012 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं में 19 हजार 12 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। 12वीं में 22232 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है।
9 May 2024, 12:53:49 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 Toppers: 10वीं में जशपुर की सिमरन, 12वीं में सरायपाली की महक ने किया टॉप
CGBSE CG Board Result 2024 Toppers: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वी में जशपुर की सिमरन शब्बा ने टॉप किया है। वहीं 12वीं में सरायपाली की महक अग्रवाल ने टॉप किया है।
9 May 2024, 12:51:58 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट में जशपुर में सिमरन टॉपर
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार रिजल्ट कुल 75.61 फीसदी रहा। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। जशपुर की सिमरन सब्बा को पहला, गरियाबंद की होनिशा को दूसरा और जशपुर के श्रेयांश कुमार यादव को तीसरा स्थान मिला है।
9 May 2024, 12:49:04 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट में 34.5 फीसदी की फर्स्ट डिविजन
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट में 34.5 फीसदी स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन आई है। 36.29 फीसदी की सेकेंड डिविजन और 4.75 फीसदी की थर्ड डिविजन आई है।
9 May 2024, 12:47:51 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 12वीं में महक अग्रवाल ने किया टॉप
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12वीं में टॉप किया है। 34 फीसदी छात्र फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं।
9 May 2024, 12:44:16 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 87.04 फीसदी पास
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 87.04 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
9 May 2024, 12:40:52 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट के टॉपर
रैंक 1- सिमरन शब्बा ने 597 लाकर किया टॉप।
रैंक 2- मोनीषा ने 593 अंक लाकर सेकेंड टॉप किया।
रैंक 3- तीसरे स्थान पर श्रेयांश कुमार यादव रहे। उनके 590 अंक हैं।
9 May 2024, 12:39:45 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 75.64 फीसदी रहा
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट इस वर्ष 75.64 फीसदी रहा। यह पिछले वर्ष से .56 फीसदी अधिक रहा।
9 May 2024, 12:29:54 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : घोषित हुआ छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, की वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक नहीं आया है, कुछ देर में उपलब्ध होने वाला है।
9 May 2024, 12:28:56 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजी बोर्ड रिजल्ट से पहले कलेक्टर की अपील
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट से पहले कलेक्टर की अपील. बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने सोशल मीडिया में छात्र छात्राओं से अपील करते हुए लिखा – आज छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं के परिणाम आ रहे हैं। ख़राब मार्क्स लाकर कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें।
9 May 2024, 12:27:54 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : ऐसे चेक करें अपना सीजी बोर्ड रिजल्ट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : -सबसे पहले CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर CGBSE 10th या 12th Result 2023 पर क्लिक करें
- इसके बाद रोल नंबर और मांगी गई डिटेल एंटर करें
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें
9 May 2024, 12:26:40 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : cgbse.nic.in पर देखें रिजल्ट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजीबीएसई रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा और छात्र अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। स्टूडेंट्स लिंक एक्टिव होने पर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
cgbse.nic.in,
results.cg.nic.in
cg.results.nic.in
9 May 2024, 12:25:28 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परिणाम के टॉपर्स को कितना नकद पुरस्कार मिलेगा
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : पिछले वर्ष मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी को डेढ़ लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को रजत पदक भी प्रदान किये गये। इस बार भी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा.
9 May 2024, 12:24:28 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : अगर 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनना चाहते हैं तो
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनने के बाद इस फील्ड में संभावनाओं का पिटारा खुल जाता है। इंजीनियर, साइंटिस्ट व डॉक्टर बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स को साइंस लेनी चाहिए। इसके अलावा फॉर्मेसी की लाइन भी यहीं से निकलती है। यदि आप इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो आप पीसीएम या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित को मूल विषयों के रूप में चुन सकते हैं, लेकिन आगर आप मेडिसिन में रुचि रखते हैं तो आप पीसीएमबी या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित + जीवविज्ञान ले सकते हैं।
9 May 2024, 12:23:28 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 8वीं रैंक पर थे 11 स्टूडेंट्स
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 8वीं रैंक पर 11 स्टूडेंट्स थे। आत्मानंद स्कूल के 15 विद्यार्थी टॉप 10 की लिस्ट में थे। इसमें 10वीं के 10 और 12वीं के 5 छात्र शामिल हुए।
9 May 2024, 12:18:47 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में इस बार कितनों को मिलेगा बोनस
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजी बोर्ड रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में इस बार कितने स्टूडेंट्स को बोनस अंक मिलेंगे, यह भी देखना होगा। पिछले साल 3214 स्टूडेंट्स को 10 से 20 अंक तक बोनस नंबर मिले थे। खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस समेत अन्य कैटेगरी में 10 से 20 बोनस अंक मिले थे।
9 May 2024, 12:11:29 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : पिछले साल टॉपरों को कराई गई थी हेलीकॉप्टर की सवारी
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : पिछले साल तत्कालीन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में घुमाने की भी घोषणा की थी।
9 May 2024, 12:09:36 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजीबीएसई रिजल्ट रोल नंबर से देख पाएंगे
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : रोल नंबर से देख पाएंगे रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष करने वाले हैं। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होने जा रहा है। छात्र अपने रोल नंबर के साथ रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रहें।
9 May 2024, 12:07:21 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट वेबसाइट्स की लिस्ट
CGBSE 10th 12th Result 2024 Websites : सीजी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट्स की लिस्ट
cgbse.nic.in
cg.nic.in
results.cg.nic.in
9 May 2024, 12:06:04 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : 4 स्टेप्स से ऐसे चेक पाएंगे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : 4 स्टेप्स से ऐसे चेक पाएंगे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
स्टेप 1- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
9 May 2024, 12:04:22 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : कई दिनों से चल रही थीं अटकलें, आखिरकार नतीजे आज
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आखिरकार आज जारी किए जा रहे हैं। बीते कई दिनों से परिणाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in व cgbse.nic.in पर 12.30 बजे से एक्टिव किया जाएगा।
9 May 2024, 12:03:04 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : cgbse.nic.in पर दिखेगा रिजल्ट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट results.cg.nic.in व cgbse.nic.in पर 12.30 बजे से एक्टिव किया जाएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपना अपना रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे।
9 May 2024, 12:02:12 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजी बोर्ड अध्यक्ष का इंतजार, जल्द जारी होगा रिजल्ट
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ( CG Result 2024 ) जारी करने की तैयारी कर ली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच सज चुका है। सभागार में जल्द ही बोर्ड अध्यक्ष पहुंचेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। कुछ मिनटों में परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
9 May 2024, 12:00:52 PM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में आधा घंटा बाकी
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में आधे घंटे का समय बाकी रह गया है। स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। बोर्ड अध्यक्षा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। स्टूडेंट्स अपने परिणाम cgbse.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
9 May 2024, 11:53:20 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : पिछले साल सीजी बोर्ड सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट में 33.30 प्रतिशत की आई थी फर्स्ट डिविजन
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा, 2023 में कुल 3,37,569 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये थे। परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 प्रतिशत) थी, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,19,901 (36.32 प्रतिशत) थी तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) थी। तीन परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे।
9 May 2024, 11:51:17 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : पिछले साल सीजी बोर्ड सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 26.96 प्रतिशत की थी फर्स्ट डिविजन
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजी बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा, 2023 में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये थे। इनमें से 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 1,43,919 बालक तथा 1,79,706 बालिकायें थीं। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87,140 (26.96 प्रतिशत) थी, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) थी तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25,377 (7.85 प्रतिशत) थी। 18 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे तथा 22,751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता थी।
9 May 2024, 11:38:55 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : सीजी बोर्ड सीजीबीएसई 12वीं स्टूडेंट्स के लिए काम की बात
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : संस्थानों की रैंकिंग जरूर देख लें
आपने जिस संस्थान में दाखिला लेने का मन बनाया है उसकी रैंकिंग और प्लेसमेंट का स्टेट जरूर जान लें। भारत सरकार ने हर साल NIRF Ranking जारी करती है। www.nirfindia.org पर जाकर आप मैनेजमेंट, मेडिकल, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, बेस्ट कॉलेज, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, लॉ जैसी फील्ड्स के संस्थानों की रैंकिंग देख सकते हैं। इस वेबसाइट पर वर्ष 2016 से लेकर 2023 तक की रैंकिंग उपलब्ध है। अगर आपको छत्तीसगढ़ में ही रहकर पढ़ाई करनी है तो विद्यार्थी इस रैकिंग लिस्ट में छत्तीसगढ़ के अच्छे संस्थान भी तलाश सकते हैं। टॉप 100 की रैंकिंग में उनका भी नाम होगा।
9 May 2024, 11:37:52 AM IST
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : मानसिक तनाव न लें और सक्सेस स्टोरीज पढ़ें
CGBSE CG Board Result 2024 LIVE : रिजल्ट आने से पहले, उसके आने पर और उसके आने के बाद आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते हैं। इसलिए परिणाम से पहले देश और दुनिया में एक से एक सफल लोगों की कहानियां पढ़ें, उनके संघर्ष की गाथाएं जानें, आपको पता लग जाएगा कि मार्क्स कतई आपके करियर का फैसला नहीं कर सकते। पॉजिटिव रहेंगे। पॉजिटिव रहकर करियर पर फैसला करेंगे। टॉपर होना, औसत अंक आना या फेल होने जैसी बातें इस बात की गारंटी नहीं होते कि आप भविष्य में कितने कामयाब होंगे या फिर आप कितने पैसे कमाएंगे।