CGBSE : पेपर लीक के बाद फिर हुई छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं हिंदी की परीक्षा, जीपीएस व वन-टाइम लॉक सिस्टम से निगरानी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा आज पुनः आयोजित की गई। पूर्व में प्रश्नपत्र लीक होने की घटना के बाद इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा आज पुनः आयोजित की गई। पूर्व में प्रश्नपत्र लीक होने की घटना के बाद इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंडल की ओर से प्रश्नपत्रों की सुरक्षा हेतु वन-टाइम लॉक सिस्टम लागू किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा सामग्री को जीपीएस युक्त सुरक्षित कंटेनरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों की निगरानी में समन्वय केंद्रों पर वीडियो कॉल के जरिए लॉक खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई, वहीं स्ट्रॉन्ग रूम को भी विशेष सुरक्षा के साथ सील किया गया।
परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया। निर्धारित समय के अनुसार परीक्षार्थियों को पहले उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की गईं, जिसके बाद प्रश्नपत्र दिए गए और लेखन कार्य शुरू कराया गया।
उल्लेखनीय है कि मार्च माह में हिंदी विषय का प्रश्नपत्र कथित रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया था, जिसके बाद मंडल ने जांच के उपरांत परीक्षा निरस्त कर दी थी। मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी तथा पुलिस द्वारा जांच भी प्रारंभ की गई थी।
पुनर्परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई। परीक्षा समाप्ति के बाद उपयोग किए गए सुरक्षा लॉक को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मंडल ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस प्रकार की तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था अन्य परीक्षाओं में लागू की जा सकती है, ताकि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनी रहे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


